ड्रिंक एण्ड ड्राईव मामले में दस दस हजार जुर्माना
दमोह। एसपी श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं एएसपी एसएस भदोरिया के मार्गदर्शन में श्री दलवीर सिंह मार्को थाना प्रभारी यातायात द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार चेकिंग कर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में नायक नहीं खलनायक हूं मै स्लोगन वाले एक ट्रक को नशे में चलाना चालक को महंगा पड़ गया। ट्राफिक पुलिस ने मामले में पकड़ने के बाद चालक को कोर्ट में पेष किया जहां उस पर तगड़ा जुर्माना ठोका गया..
इसी कड़ी में 18 फरवरी को निरीक्षक दलवीर सिंह मार्को थाना प्रभारी यातायात द्वारा थाना स्टाफ के साथ मारूताल बायपास चौराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान माल वाहक भारी वाहनों एवं यात्री वाहनों की सघन चेकिंग के दोरान दस्तावेजों की जांच कर वाहन चालका की ब्रीथ एनालाईजर के माध्यम से वाहन चेकिंग की गई।
इस दौरान ट्रक क्रमांक MP 09 HJ 1106, MP 09 GD 4423 एवं MP 09 HH 9165 के चालक ड्रिंक एण्ड ड्राईव करते हुये पाये जाने पर उपरोक्त ट्रक जप्त किये गये थे।
जिनका प्रकरण तैयार कर दिनांक 19.02.2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक ट्रक चालक पर 10-10 हजार रूपये कुल 30,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया।



0 Comments