अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मौसेरे भाइयों की मौत
दमोह जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर जबेरा थानातर्गत दमोह जबलपुर मुख्य सड़क मार्ग पर देर देर रात में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक से बाहर मौसेरे भाइयों की मौत हो जाने का दुखद घटनाक्रम सामने आया है। लग्न समारोह से लौट रहे युवकों की मौत की खबर से जहां कार्यक्रम की खुशियां माता में बदल गई वही मृतकों के सिर में गंभीर चोटों को देखकर कहा जा सकता है कि यदि वह हेलमेट पहने होते तो शायद जान बच जाती।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जबेरा से करीब 3 किमी दूर गुरुवार की रात्रि करीब 11:45 बजे भाट खमरिया ग्राम मे रिश्तेदार की लगुन कार्यक्रम से वापिस लौट रहे मोटर साइकिल से सवार दो युवक एक भीषण सड़क दुर्घटना के शिकार होकर काल के गाल में समा गए। बताया गया है कि सिंगपुर निवासी आकाश बंसल पिता राजू बंसल 18 वर्ष और दीपक पिता मुकेश बंसल उम्र 17 वर्ष निवासी सड़क हरदुआ मोटर साइकिल से अपने रिश्तेदार मुकेश बंसल के लडके की लगुन कार्यक्रम मे सम्मिलित होने गए थे। जहा से वापस बाइक से वापिस लौटते समय रास्ते में जबेरा से 3 किमी दूर दाने बाबा के पास जंगल मे मुख्य सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन इनकी बाइक को टक्कर मारकर भाग गया।
हादसे के बाद दोनों घायल सड़क पर पड़े रहे। बाद में रास्ते से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहा आकाश को मृत घोषित कर दिया गया। वही गंभीर रूप से घायल दीपक को जबेरा से मेडिकल कालेज जबलपुर रिफर किया गया। जहाँ रास्ते मे दीपक ने भी दम तोड़ दिया। घटना कि सुचना पाकर जबेरा थाने से ए एस आई सुंदर एवं प्रधान आरक्षक देवेंद्र अस्पताल पहुँचे।
दोनों का पीएम जबेरा मे कराकर जबेरा पुलिस ने मामला जाँच मे लिया है। वहीं समाजसेवी रूपेश सेन सहित उन लोगों ने जबरा अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शासन की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। घटनास्थल के जो हालात सामने आए हैं उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि बाइक सवार यदि हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच जाती।



0 Comments