Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री डाँ मोहन यादव आज नोहलेश्वर महोत्सव में.. कमिश्नर और आईजी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया.. सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खैर की स्वरांजलि ने शमां बांधा..

मुख्यमंत्री डाँ यादव आज नोहटा नोहलेश्वर महोत्सव में

दमोह। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 13 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 12 20 बजे भोपाल से हवाई जहाज द्वारा जबलपुर के लिए रवाना होंगे तत्पश्चात दोपहर 1 बजे जबलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दमोह जिले के नोहटा विधानसभा क्षेत्र के देवरी हेलीपैड पंहुचेंगे। दोपहर 1 25 बजे हेलीपैड से नोहटा में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव मेला एवं कृषि प्रदर्शनी किसान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। आप अपरान्ह 3 बजे नोहटा देवरी हेलीपैड से बागेश्वर धाम जिला छतरपुर के लिए रवाना होंगे।

कमिश्नर और आईजी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया.. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नोहटा आगमन के मद्देनजर कमिश्नर सागर श्री अनिल सुचारी और आईजी पुलिस डॉ हिमानी खन्ना ने आज ग्राम देवरी हरदुआ नोहटा में बनाये गये हेलीपेड नोहलेश्वर मंदिर एवं नोहलेश्वर महोत्सव कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कार्यक्रम संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे एडीशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं पुलिस अधिकारीगण मौजूद थे।
सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खैर की स्वरांजलि ने शमां बांधां.. दमोह। संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन में एवं महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव का छठवां दिन भक्ति संगीत और सांस्कृतिक चेतना के अद्भुत संगम से नोहटा सुरों की दिव्य ध्वनि से गुंजायमान हो उठा। देश के ख्याति प्राप्त गायक कैलाश खैर ने अपनी ओजस्वी एवं मधुर प्रस्तुतियों से हजारों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।उनके मंच पर आते ही पूरा परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा। 
भक्ति गीतों से लेकर लोकप्रिय रचनाओं तक हर प्रस्तुति ने दर्शकों के हृदय को छू लिया। यह संध्या केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि क्षेत्रीय अस्मिता और सामाजिक एकता का विराट उत्सव बन गई। भजनों की भक्ति.रस में डूबी प्रस्तुति के दौरान राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी स्वयं को रोक नहीं सके और मंच के समीप पहुंचकर कैलाश खेर के भजनों पर भावविभोर होकर नृत्य किया। उनका यह सहज और भक्तिमय अंदाज उपस्थित जनसमूह के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि नोहलेश्वर महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक आस्था का जीवंत प्रतीक है। जिस प्रकार क्षेत्र की जनता ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की है वह यह दर्शाता है कि हमारी जड़ें संस्कृति से कितनी गहराई से जुड़ी हैं। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण अंचलों की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि नोहटा आज सांस्कृतिक पर्यटन के मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है और भविष्य में यह महोत्सव और अधिक व्यापक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा यह महोत्सव क्षेत्रवासियों की सामूहिक भावना और सहयोग का परिणाम है। हर व्यवस्था को इस भाव से तैयार किया गया कि यहां आने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपने साथ एक यादगार अनुभव लेकर जाए। कैलाश खैर की प्रस्तुति ने नोहलेश्वर धाम की गरिमा को नई ऊंचाई प्रदान की है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जबेरा विधानसभा क्षेत्र में ऐसे भव्य सांस्कृतिक आयोजन निरंतर होते रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व वित्तमंत्री दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया पूर्व मंत्री एवं पाटन विधायक अजय विश्नोई जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह तथा अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments