Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नोहटा में घोषणाओं का पिटारा खोला.. जबेरा को नगर परिषद बनाने की घोषणा अधूरी.. इधर नोहटा को परीक्षण उपरांत नगर परिषद बनाने की घोषणा..

.. मुख्यमंत्री मोहन यादव किसान सम्मेलन में हुए शामिल
दमोह।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि नोहलेश्वर महादेव की महिमा ऐसी है कि जो एक बार आता है उसका मन बार.बार यहां आने को करता है। कृपावंत कृपाशंकर भगवान नोहलेश्वर महादेव के आशीर्वाद से हम प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नोहलेश्वर महोत्सव आस्था ही नहीं संस्कृति परम्परा और सामाजिक समरसता का भी उत्सव है। हमारी सरकार आस्था के स्थलों के संरक्षणऔर पर्यटन विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव शुक्रवार को दमोह जिले के जबेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोहटा में नोहलेश्वर महोत्सव मेले के अवसर पर आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मेले का दीप प्रज्जवलन का शुभारंभ किया। किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने क्षेत्रीय जनता की मांग पर नोहटा को परीक्षण के उपरांत नगर परिषद बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दमोह में 2 करोड़ रूपए की लागत से गीता भवन का निर्माण किया जाएगा। बांदकपुर.सेमरखो जलाशय की क्षमता में वृद्धि कर 600 करोड़ रूपए की नई सिंचाई परियोजना विकसित की जाएगी। इससे जिले के 33 गांवों को भरपूर पानी मिलेगा। दमोह में 10 करोड़ रूपए की लागत से वॉटर स्पोर्ट्स बोट क्लब सहित अन्य पर्यटन गतिविधियों का विकास किया जाएगा। तेंदूखेड़ा और हटा में खेल गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए नए स्टेडियम बनाए जाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री शहनाज अख्तर का अभिनंदन भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि राज्य सरकार दमोह के साथ.साथ पूरे बुंदेलखंड के विकास के लिए तत्पर है। यहां के तेंदूखेड़ा में 165 करोड़ की नई योजना को स्वीकृति दी गई है। दमोह के लिए नया फोर लेन भी मंजूर किया गया है। दमोह में पर्यटन के साथ.साथ उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार शिक्षा स्वास्थ्य कृषि सभी क्षेत्रों में समान रूप से प्रयास कर रही है। जिले में जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए जैविक हाट लगाए जा रहे हैं। अब तक जिले में 69 जैविक हाटों में 28 लाख रुपए के उत्पादों की बिक्री हुई है। जिला प्रशासन ने किसानों को खाद वितरण के लिए ई. टोकन की व्यवस्था की यह अत्यंत सराहनीय पहल है। मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमारे अन्नदाता हैं। आपकी खुशहाली और समृद्धि से ही देश खुशहाल बनेगा। हम खेती के साथ.साथ पशुपालन को भी प्रोत्साहन दे रहे हैं।     
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नोहटा का नोहलेश्वर मंदिर 1100 साल से अधिक पुराना है जिसे कलचुरी साम्राज्य में महारानी नोहला ने इसे बनवाया था। नोहलेश्वर महोत्सव के आयोजन से इस क्षेत्र के पर्यटन को नई ऊर्जा मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों के पुनर्स्थापन से नया चमत्कार हुआ है। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में विदेश से 20 चीता लाए गए थे अब 35 चीते प्रदेश की धरती पर दौड़ लगा रहे हैं चीतों का परिवार बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले मादा चीता आशा ने 5 शावकों को जन्म दिया है। इसी साल जून में नौरादेही अभ्यारण्य में चीतों को छोड़ा जाएगा। राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश टाइगर चीता गिद्ध और घड़ियाल के मामले में देश में शीर्ष स्थान पर है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव पर्यटन को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने होम स्टे की योजना बनाई है। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और वे पर्यटकों को अपने घरों में होम स्टे बनाकर ठहरा सकेंगे। होम स्टे तैयार करने वाले हितग्राहियों को शासकीय अनुदान भी दिया जा रहा है। उन्होंने होम स्टे संचालनकर्ताओं से कहा कि जब पर्यटक आएं तो उनकी अच्छी तरह मेहमान नवाज़ी करें। होम स्टे से ग्रामीणों की आय तेजी से बढ़ रही है।
इस अवसर पर संस्कृति पर्यटन एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी दमोह सांसद श्री राहुल सिंह लोधी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे ने भी मंच से संबोधन दिया। किसान सम्मेलन में पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक श्री जयंत मलैया पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया विधायक हटा श्रीमती उमा खटीक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटैल उपाध्यक्ष श्रीमती मंजु धर्मेन्द्र कटारे पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी पूर्व विधायक सोनाबाई पूर्व सांसद चन्द्रभान सिंह वरिष्ठ नेता श्री विद्यासागर पांडे श्री भावसिंह लोधी आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी शिवचरण पटैल गौरव पटैल रूपेश सेन सत्येन्द्र सिंह लोधी नितेन्द्र सिंह लोधी महेश पटैल सत्यपाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि लाड़ली बहनें युवा और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान बंधु उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई 11 बड़ी घोषणाए..

1 इसी वर्ष जून 2026 से पहले नौरादेही अभयारण्य ;सागर.दमोह में चीते लाए जाएंगे।
2 गीता भवन में बनाने के लिए 2 करोड़ देने की घोषणा की। यह अपने लिए अद्भुत एक अपनी सौगात मिलेगी। जहाँ सभी प्रकार के लिए लाइब्रेरी में बच्चे भी पढ़ेंगेए अपने विविध प्रकार के आयोजन भी होंगेए सभी प्रकार के धार्मिक आयोजन भी हो सकेंगे।
3 व्यारमा नदी से पानी लिफ्ट कर बांदकपुर.सेमरखो जलाशय की क्षमता में वृद्धी कर पानी को पुन लिफ्ट कर दमोह विधानसभा के 33 ग्रामों की 14000 क्षेत्र को सिंचाई सुविधा के लिए 600 करोड़ घोषणा की।
4 जेल दमोह की आवश्यकता को देखते हुए नवीन जिला जेल रिडेन्सिफिकेशन योजना अंतर्गत 70 करोड़ की घोषणा की।
5 तेंदूखेड़ा नगर में खेल स्टेडियम बनाने की बात पर उन्नयन मरम्मत आदि के लिए खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की।
6 हटा में भी स्टेडियम बनाने की घोषणा की।
7 धुनय धाम सिंचाई परियोजना के लिए यहीं से परीक्षण करके इस योजना को करने की घोषणा की।
8 दमोह के राजनगर तालाब में बोट क्लबए सीतानगर बांध और सतधरू बांध पर पर्यटन गतिविधियाँ बढ़ाने के लिए घोषणा की।
9 नोहटा में फोरलेन को हम सागर तक बनवाएंगे ;जबलपुर से सागर।
10 व्यारमा नदी पर 10 करोड़ के माध्यम से वाटर स्पोर्ट्स बोट क्लब और अन्य निर्माण कार्य कराने की घोषणा की।
11 हमने एक आयोग बनाया हुआ है परीक्षण के आधार पर नोहटा को नगर परिषद बनाई जाएगी। 

हेलीकॉप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री आत्मीय स्वागत.. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हेलीकॉप्टर से ग्राम देवरी हरदुआ हेलीपेड पहुंचने पर  राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल दमोह सांसद राहुल सिंह दमोह विधायक जयंत मलैया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

 इस मौके पर आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना कमिश्नर अनिल सुचारी आईजी डॉ हिमानी खन्ना कलेक्टर सुधीर कोचर एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे नीतेन्द्र सिंह  आदि मौजूद रहे।  

मुख्यमंत्री ने भगवान नोहलेश्वर के दर्शन किए.. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नोहलेश्वर मंदिर में भगवान नोहलेश्वर के दर्शन पूजन की और प्रदेश की खुशहाली के लिये कामना की। उन्होंने कल्चुरी काल के विरासत और वैभव की  प्रदक्षिणा की। उन्होंने एएसआई द्वारा नोहलेश्वर मंदिर के पुराने चित्रों के अलबम का अवलोकन भी किया।

जबेरा विकास मंच ने नगर परिषद की अधिसूचना शीघ्र जारी करने मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन.. नोहलेश्वर महोत्सव में पधारे प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जबेरा विकास मंच अध्यक्ष राजेश जैन एवम अन्य ग्रामीणों  ने एक ज्ञापन सौपकर उनके द्वारा जबेरा के  मंडी परिसर में आगमन के अवसर पर  घोषित जबेरा को नगर परिषद बनाये जाने की घोषणा को शीघ्र अमल में लाने के लिए अधिसूचना जारी करने की मांग की उक्त अवसर पर उन्होंने पूरी बात को ध्यान से सुना और अपनी सहमति दी।
ज्ञात हो कि जबेरा को नगर परिषद बनाने बीस वर्षों से ग्रामीण मांग कर रहे है जिस के लिए  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी ग्रामीणों सहित विकास मंच ने कई बार ज्ञापन सौपे थे उसी मांग को विकास मंच ने पुनः मोहन यादव को जबेरा आगमन पर ज्ञापन सौपा जिस पर उन्होंने मंच से जबेरा को नगर परिषद की घोषणा की थी किंतु आज दिनांक तक उस की अधिसूचना जारी नही हो पाई है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। जबकि जिला प्रशासन जबेरा से संलग्न ग्राम पंचायतों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर प्रस्ताव बनाके शासन को भेज चुका है। ज्ञापन सौपते वक्त पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश जैन एवम रविशंकर बाजपेई नीरज जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments