बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी बालिका कबड्डी मैंच.. दमोह। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती पर दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया के मुख्य आतिथ्य में स्टेडिम में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विधायक श्री मलैया ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों से परिचय प्राप्त किया और टॉस देकर प्रतियोगिता प्रारंभ कराई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे पूर्व जनपद अध्यक्ष मोहन पटैल पूर्व जनपद अध्यक्ष मुकेश यादव आदिम जाति कल्याण विभाग की जिला संयोजक अदिति शांडिल्य जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा पार्षद नितिन चौरसिया सहित खेल जगत से जुड़े शिक्षकगण छात्रावास अधीक्षकगण एवं हैण्डबाल के खिलाड़ी तथा स्कूल छात्र.छात्रायें मौजूद थे।इस अवसर पर पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने हैण्ड बाल के 20 बेटिया एवं 10 छात्र खिलाड़ियों को 5.5 हजार रूपये विधायक स्वेच्छानुदान निधि से देने की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता एवं उप विजेता टीम को मेडल पहनाये और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा विधायक श्री मलैया जी का निर्देश है कि इन आदिवासी बेटियो को बढ़ावा दिया जाये इस संबंध में योजना तैयार कर रहे है कबड्डी में बेटियो को प्रोत्साहित करने के लिए एक करोड़ रूपये में पूरी फैसिलिटी यहॉ पर डेवलप करने के लिए सरकार को प्लान भेज रहे है ताकि यहॉ पर बेटियो के लिए 1 करोड़ की लागत से सर्व.सुविधायुक्त व्यवस्था विकसित हो जायें। संचालन विपिन चौबे ने किया।सांसद खेल महोत्सव मैराथन तैयारियों को लेकर बैठक.. दमोह। सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत प्रस्तावित मैराथन दौड़ की तैयारियों की समीक्षा हेतु आज सांसद कार्यालय दमोह में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद राहुल सिंह लोधी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के मार्गदर्शन में आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हुई।
मेराथन दौड़ का आयोजन 16 नवम्बर को प्रातः 7 बजे प्रारंभ भाजपा कार्यालय दमोह से होगा। मैराथन के रूट, सुरक्षा, प्रतिभागियों की सुविधा, मेडिकल व्यवस्था, जल एवं रिफ्रेशमेंट पॉइंट, तथा आयोजन के अन्य प्रबंधन बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर जिम्मेदारियाँ तय की गईं। बैठक में जिला महामंत्री महेश पटेल, रामेश्वर चौधरी, अरूण तिवारी, सांसद खेल महोत्सव के लोकसभा प्रभारी गोपाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, जिला मंत्री भरत यादव, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, रमाकांत वाजपेई, सिकंदर खरारे, श्याम विश्वकर्मा, अनुपम सोनी, संदीप शर्मा, राजुल चौरहा, कृष्णा पटेल, बृजेश गर्ग, सृजन असाटी उपस्थित रहे।
बिहार में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दमोह में विजय उत्सव..दमोह। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर भाजपा दमोह द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे जी ने कहा, बिहार की यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की जनसेवा की राजनीति का परिणाम है। भाजपा की यह शानदार जीत देश की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में मजबूत कदम है। यह उत्सव कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।
आधुनिक भारत के निर्माता थे चाचा नेहरू- मानक पटेल.. दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसजनों ने नेहरू पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उनक पुण्य स्मरण करने संगोष्ठी आयोजित की गई। उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रधानमंत्री नेहरू जी ने पूर्ण स्वराज लोकतांत्रिक समाजवाद और गुट निरपेक्षता जैसे महत्वपूर्ण विचारो को बढ़ावा देना है। पूर्व विधायक अजय टंडन, पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है वह सोचनीय है सत्ता की खातिर मतदाताओं का लालच देकर सरकार बनाना वह बाखूवी जानने लगें है।
जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय चौरसिया, आशीष पटेल, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, कमला निषाद, विजय बहादुर, बबलू भटट, डी.पी. पटेल, विक्रम ठाकुर, मदन सुमन, शमीम कुरैशी, प्रशांत हजारी, मुख्तार जाफरी, डिम्पल सेन, उबेद गौरी, पंकज खत्री, अमित नामदेव, गोपाल रैकवार, के.के. अग्रवाल, खिल्लू ठाकुर हमारे राजनेता मर्यादित थे आदर्शवादी थे किन्तु सत्तासीन भाजपाई नेता के भाषणों में जितनी फूहड़ता हो सकती है वह बोली जा रही है वह निदंनीय है। नेहरू जी की जयंती पर रमेश राठौर, संजय सेठ, मिक्की चंदेल, पुरूषोत्तम पटेल, पप्पू कुशवाहा, प्रमेश सीरोठिया, धर्मेन्द्र लोधी, सुरेन्द्र हजारी, शंभु राय, धर्मेन्द्र सोनी, रवि चौधरी, मानक, नरेश, प्रदीप अहिरवार, ए.के.चिश्ती, राशु चौहान समेत अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।
.heic)




0 Comments