Ticker

6/recent/ticker-posts

पथरिया के शुभांशु सोनी ने सिविल जज बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन.. साधारण पृष्ठभूमि से हासिल किया बड़ा मुकाम.. इधर सिद्ध चक्र महामंडल विधान में भक्ति में झूमे भक्तगण..

शुभांशु ने सिविल जज बन क्षेत्र का नाम रोशन किया 

दमोह जिले के पथरिया निवासी शुभांशु सोनी ने कठिन परिश्रम और मजबूत इरादों के बल पर सिविल जज बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि पहले ही प्रयास में हासिल कर यह साबित कर दिया कि बड़े सपनों को पूरा करने के लिए केवल हौसला और निरंतर मेहनत की आवश्यकता होती है। 

पथरिया के वार्ड 12 पूर्व पार्षद संजय सोनी के सुपुत्र शुभांशु का जीवन सरल रहा लेकिन उनके सपने हमेशा ऊंचे थे। छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद कभी भी लक्ष्य से समझौता नहीं किया। इसी संकल्प का नतीजा रहा कि उन्होंने न्यायिक सेवा जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर ली।
साधारण शिक्षा से शुरू हुआ सफर.. शुभांशु की शुरुआती पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पथरिया से हुई और लॉ की पढाई डॉ हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर से पूरी की। यह सफर दिखाता है कि बड़े सपनों को पूरा करने के लिए जरूरी नहीं कि शिक्षा किसी नामी.गिरामी संस्थान से ही हो बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति सबसे महत्वपूर्ण होती है।
कानून की पढ़ाई और तैयारी.. शुभांशु ने साल 2015 से 2020 तक हरि सींग गौर विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की।  स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पूरी लगन से न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए उन्होंने समयए ऊर्जा और मेहनत को केवल पढ़ाई में लगाया और किसी भी प्रकार के विचलन को अपने पास नहीं आने दिया। बधाई देने वाले में प राजेन्द्र गुरु मदन सोनी चाचा संदीप सोनी सजीव सराफ मोनू बजाज प्रबल सोनी शांतुन सोनी दीपाली भोजक अशु अग्रवाल दिनेश अग्रवाल आदि ने बधाई दी।

64 ऋद्धि विधान में भक्ति में झूमे भक्तगण, पर्यावरण सुरक्षा की मिसाल बना आयोजन.. पथरिया नगर में आयोजित संजीव भैया जी कटंगी संजय भैया के निर्देशन में चल रहे श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में  विधान के 64 ऋद्धि के एवम 128 अर्घ्य चढ़ाए गए शांतिधारा करने का सौभाग्य कुबेर कवीश, प्रियंका, शुभ सिंघई परिवार को प्राप्त हुआ

सैकड़ों भक्तों को विधान में सम्मिलित होकर संगीतकार राजीव अशोकनगर की भक्तिमय भजनो पर झूमने पर मजबूर कर दिया पुण्यार्जक सिंघई जेरठ वाला परिवार के अलावा समस्त सकल समाज के लोग भक्तिमय पूजन अभिषेक विधान में सम्मलित हुए..
कार्यक्रम में  पर्यावरण सुरक्षा को देखते हुए भैया जी के निर्देशन में प्लास्टिक एवम डिस्पोजल मुक्त कार्यक्रम बनाया गया विधान में गढ़ाकोटा, बांसातरखेड़ा,सागर, दमोह,टीकमगढ़, कटंगी,बाकल, जबलपुर, गोटेगांव आदि स्थानों से भक्तगण सम्मिलित हुए।

Post a Comment

0 Comments