देहात पुलिस ने लूट के 3 आरोपियों को पकड़ा
दमोह । थाना
दमोह देहात अंतर्गत अक्टूबर को फरियादी विश्राम अठ्या निवासी
दमोह (आटो चालक) जो अपने गांव से दमोह वापिस आ रहा था रात्रि करीब 1.30 बजे
एवं विनोद यादव थाना किशनगढ जिला छतरपुर का अपने आटो से दमोह से हटा तरफ
जा रहा था तभी मानपुर तिराहा हटा रोड पर तीन अज्ञात लडको द्वारा पहले एक
आटो को रोककर उसके साथ मारपीट कर उसके 3000 रू एवं आटो की चाबी छीनी बाद हटा
तरफ से आ रहे दूसरे आटो से भी रोककर मारपीट कर एक मोबाइल एवं आटो की चाबी
छीनकर भाग गये। दोनो फरियादी द्वारा थाना दमोह देहात पर सूचना देने पर
अपराध क्र. 781/25 धारा- 309(6) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया
गया।

क्षेत्र में हो रही लूट एवं चोरी की घटनाओं को देखते हुए तथा उक्त
प्रकरण को गंभीरता से लेकर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक
महोदय दमोह के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियो की तलाश पतारसी हेतु निरीक्षक
रचना मिश्रा थाना प्रभारी दमोह देहात के द्वारा टीम गठित कर लगातार प्रयास
प्रयास जारी रखा। तीनो आरोपी लूट की घटना
को अंजाम देकर जिला दमोह जिला कटनी जिला जबलपुर में घूमते फिरते अन्य
क्षेत्र से भी मोबाइल एवं मोटर साइकिलों की चोरी करते हुए जबलपुर से दमोह आ
रहे थे।

प्रकरण में निरी रचना मिश्रा द्वारा थाना की टीम एवं सायबर सेल की
टीम द्वारा घटना के बाद से ही लगातार प्रयास करते हुये सीसीटीव्ही कैमरा
एवं टैकनीकल साक्ष्य एकत्रित करते हुए, अज्ञात आरोपियो का लगातार अलग अलग
जिलों में पीछा कर गिरफ्तार किया गया । पकडे गये तीन अज्ञात लडको से पूछताछ
की गई तो उन्होने शोभानगर दमोह से दो मोबाइल चोरी कर, घटना दिनांक
03/11/2011 को हटा रोड पर आटो चालको से लूट की घटना करने के बाद, हथनी
तिराहा से एक मोटरसाइकिल ग्लैमर एवं कटंगी जिला जबलपुर से एक स्पेलेन्डर
मोटरसाइकिल चोरी करके लाना स्वीकार किया एवं एक मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स
सागर से चोरी करना बताया। जिसका उपयोग लूट की घटना में किया। तीनो आरोपी एक
हफ्ते से लगातार अलग अलग जगह चोरी एवं लूट की घटना कारित करते हुए जबलपुर
से लौटकर दमोह होते हुए इंदौर जाने की फिराक में थे, जो थाना दमोह देहात
की टीम के द्वारा बस मे ड्रायवर एवं कंडेक्टर का वेश बनाकर काफी मशक्कत
करते हुए उन्हे धर दबोचा। प्लानिंग के तहत पूर्व से सिविल मे जबलपुर से
दमोह मे अलग अलग जगह पुलिस बल तैनात था । आरोपियो के आते ही उन्हे पकड लिया
गया । इनको सही समय पर
नही पकडा जाता तो इसी तरह लगातार घटनाएं अन्य जिलों में भी कारित कर सकते
थे। आरोपियों पर दमोह जिला एवं अन्य जिलों में पूर्व आपराधिक रिकार्ड है।
गिरफ्तारशुदा आरोपीः-1. जयराम पटैल पिपरिया कला थाना हिण्डोरिया हाल पता तीन गुल्ली किराये के कमरे में दमोह, 2. राजा सेन इन्द्रा कॉलोनी दमोह थाना कोतवाली दमोह, 3. शोभित दुबे बकेनी थाना पथरिया हाल सिविल वार्ड 1 दमोह थाना कोतवाली दमोह
जप्तशुदा मशरूका- 03 मोटरसाइकिल कीमती करीबन 1 लाख 50 हजार रूपये, 03 मोबाइल कीमती करीबन 40 हजार रूपये, 01 चांदी की अंगूठी कीमती करीबन 1300, कुल मशरूका कीमती 2 लाख रूपये
संपूर्ण
कार्यवाही मे निरीक्षक रचना मिश्रा थाना प्रभारी थाना दमोह देहात, प्रआर
वीरेन्द्र, प्रआर हर्ष पाठक, प्रआर.राकेश मिश्रा, आर.नितिन आर. बाबू छारी,
आर दीपक, आर अभिषेक जैन, आर शुभम चौबे, आर देवेन्द्र, आर. जितेन्द्र पटैल,
आर बृजबिहारी, आर दीपेन्द्र, आर. राहुल, आर शिवसदन ,आर पवन एवं सायबर सेल
से प्रआर सौरभ टंडन ,आर मयंक दुबे, सैनिक राकेश दुबे आदि का विशेष योगदान रहा।
0 Comments