आखिर दमोह में कहा से आती है नशीले पदार्थों की खेप..? साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ पकड़े तीन बदमाशों का जुलूस.. नशे को अपराध बोलने के बाद भी स्मैक के बिग बॉस का नाम नहीं बताया..!

 साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तीन को पकड़ा

दमोह। दमोह में जगह-जगह ड्रग्स की पुड़िया बिकने तथा युवा पीढ़ी के नशे की चपेट में तेजी से आने जैसे हालातो के बीच मेंं कोतवाली पुलिस ने तीन दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों गिरफ्तार करके उनके पास से साढ़े लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की है। 
आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश करने के पूर्व सड़क परेड कराते हुए जुलूस के रूप में जिला न्यायालय तक ले जाया गया जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपियो को स्मैक की यह सप्लाई कहा से मिलती थी तथा उनके संपर्क में और कितने लोग खरीदने बेचने वाले थे। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया तथा सीएसपी एचआर पांडे के मार्ग दर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस को यह बड़ी सफलता मिलना बताया गया है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 15 सितंबर को पथरिया फाटक रेलवे ब्रिज के पास दबिश देकर तीन युवकों को पकड़ा था। योगेश घारु निवासी गडरयाऊ, गोलू उर्फ सौरभ रजक निवासी महाकाली चौराहा एवं जित्तू उर्फ यशवंत ठाकुर निवासी फुटेरा वार्ड 03 दमोह के पास 35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक (कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये) बरामद की गई। योगेश घारु और जित्तू ठाकुर पहले से ही थाना कोतवाली के एक अन्य एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में फरार चल रहे थे, जिन्हें इस कार्रवाई में पकड़ लिया गया।
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र. 715/25 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, सउनि अलजार सिंह, प्रआर अभिषेक चौबे, प्रआर अजीत टंडन, प्रआर देवेन्द्र रेकवार, प्रआर महेश यादव, सायबर टीम प्रआर सौरभ टंडन, प्रआर राकेश अठ्या, आरक्षक नरेन्द्र पटैरिया, नवल किशोर यादव, राजेश ठाकुर, कृष्णकुमार व्यास, कृष्ण कुमार लोधी एवं आयुष मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Reactions

Post a Comment

0 Comments