नरसिंहगढ़ में बिजली कटौती से परेशान लोगो का प्रदर्शन
दमोह।
नरसिंहगढ़ नगर में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने आज जमकर विरोध प्रदर्शन
किया,बड़ी संख्या में महिलाओं और लोगो ने दमोह-छतरपुर स्टेट हाइवे पर
चक्काजाम प्रदर्शन कर बिजली अधिकारियों और विभाग के विरुद्ध नारेबाजी कर
आक्रोश जताया।
काशीराम एवं शाहरुख ने बताया कि जब से नरसिंहगढ़ में के राजेश बिहार पदस्थ हुए हैं बिजली कटौती अत्यधिक होने लगी है ।
बिजली
की मांग को लेकर लोग आज सुबह बिजली दफ्तर पँहुचे और विद्युत विभाग में
पदस्थ अधिकारी राजेश बहार कोई सुनवाई नही होंने पर सड़क पर धरने पर बैठ गए। दरअसल
यहां पर पदस्थ राजेश के द्वारा फोन रिसीव नहीं
किया जाता है एवं बिना परमिट लिए बिजली बंद कर दी जाती है इसी बात को लेकर
ग्रामीण नाराज हो गए और नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। लोगों
के आरोप है कि उनके वार्डो में दो से तीन दिन से बिजली नहीं है लेकिन
बिजली विभाग समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा।
आज जब वह बिजली दफ्तर गय तो के
राजेश बिहार के द्वारा बिजली बिल भरने बोला जबकि उनके बकाया नही है, कुछ
लोगो के बिल बकाया होने पर सभी उपभोक्ताओं की बिजली बंद करना गलत है हाईवे
पर प्रदर्शन की सूचना पर नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी
मौके पर पहुंचे प्रदर्शनकारी लोगों से चर्चा और बिजली आपूर्ति के आश्वासन
के बाद मामला शांत राया गया। शकील मुहम्मद की खबर


0 Comments