मंत्रीजी के क्षेत्र नोहटा में मुरूम का अबैध उत्खनन.. संगठन कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीन को मौका पर पकडवाकर जप्त कराया, ढुलाई में लगे ट्रैक्टर लेकर चालक भागे..

मुरूम का अबैध उत्खनन करती जेसीबी को पकड़वाया

दमोह। जबेरा के ग्राम नोहटा मढा जलाशय के ऊपर लंबे समय से अवैध उत्खनन कार्य कर मुरूम खुदाई कर रही जेसीबी मशीन को भगवती मानव कल्याण के कार्यकर्ताओं ने आज दिनांक 20 सितम्बर  पुलिस को सूचना देकर अवैध उत्खनन कर रही जेसीबी मशीन को मौका पर पकडवाकर जप्त कराया गया वही मौके पर मुरूम ढुलाई में लगे ट्रैक्टर, संगठन के कार्यकर्ताओं को देखकर भाग खड़े हुए। राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के ग्रह ग्राम में अबैध उत्खनन करते हुए जेसीबी मशीन जप्त की गई।
किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत ने जब जेसीबी मालिक लकी जैन से उत्खनन करने की अनुमति/दस्तावेज रायल्टी मांगी तो उनके उनके पास कोई कागज प्राप्त नहीं हुए। वहीं संगठन के संभागीय अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह जी ने नायब तहसीलदार राजेश शाहू को फोन लगाकर मौके पर जांच के लिए बुलाया। नायब तहसीलदार राजेश साहू ने वताया कि मौका स्थल का निरीक्षण, भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ कर जांच में उन्होंने पाया कि करीब 4 फीट गहरी, करीब 30×80 फीट लंबाई चौड़ाई के आसपास मुरम निकाली गई..
 जिसकी फोटो वीडियो मौके पर नायब तहसीलदार राजेश साहू जी ने बनायें हैं। बताया गया है कि मढा तालाब व वन विभाग की नर्सरी के बीच कई दिनों से अबैध मुरूम की खुदाई का कार्य चल रहा था। जिस पर आज कार्यबाही की गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन एवं नायब तहसीलदार राजेश साहू ने पंचनामा तैयार कर संगठन के सदस्य धर्मेंद्र सिंह, प्रकाश सींग आदिवासी, विनोद सिंह के हस्ताक्षर लिए एवं जेसीबी मशीन को जप्त कर पुलिस थाना नोहटा में रखा गया है।
Reactions

Post a Comment

0 Comments