Ticker

6/recent/ticker-posts

पितृ मोक्ष अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का कहर.. सिलेंडर फटने से मकान की धज्जियां उड़ी.. जिला अस्पताल में भर्ती मरीज ने कूद कर जान दी.. ट्रक ने नशे में धुत्त युवक की जान ली..

सिलेंडर फटने से घर के समान की धज्जियां उड़ी
दमोह। रविवार को पितृ मोक्ष अमावस्या के साथ सूर्य ग्रहण के चलते एक के बाद एक अनहोनी घटनाएं देखने को मिली है। तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत एक घर में गैस सिलेंडर फटने से घर गृहस्ती के सामान की जहां धज्जिया उड़ गई वही आश्चर्यजनक ढंग से महिला तथा बच्चा बाल बाल बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को तेंदूखेड़ा के विद्या नगर वार्ड 8 सरस्वती स्कूल के समीप रहने वाले लोग अचानक तेज धमाके की आवाज से घबराकर अपने घरों के बाहर निकल आए वहीं पड़ोस में रहने वाले सुभाष साहू के घर का चद्दर का तीन टप्पर हवा में आसमान में उड़ता हुआ नजर आया वही घर का सामान भी पूरी तरह से तहत हो गया। देर बाद शांति होने पर लोग मौके पर पहुंचे तब समझ में आया कि घर में जस्ट गैस सिलेंडर से खाना बन रहा था उसके फट जाने की वजह से यह धमाका हुआ था। धमाके के साथ सिलेंडर के काफी दूर जाकर गिरने की जानकारी मिली है वहीं सूचना मिलने पर डायल 112 के साथ स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। तथा घर में लगी छिटपुट पर काबू पाया गया। हालांकि हादसे में घर का सारा सामान तहस नहस खराब हो चुका है। बताया जा रहा है हादसे के वक्त घर में सविता साहू अपने बच्चों के साथ में खाना बना रही थी जो बाल बाल बच गई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है

जिला अस्पताल में भर्ती मरीज ने बिल्डिंग से कूद कर जान दी.. दमोह। जिला अस्पताल दमोह में इलाजरत एक बुजुर्ग के तीसरी मंजिल से कूंद कर अपने जीवन लीला समाप्त कर लेने का दुखद दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है वहीं परिजन भी घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्ना खान नाम के बुजुर्ग श्वास की बीमारी से परेशान थे 16 सितंबर से वह जिला अस्पताल में भर्ती थे वही आज 21 सितंबर को दोपहर में वह अस्पताल के तीसरे खंड से नीचे कूद गए जिससे जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रथम दृश्यटया आत्महत्या का कारण बीमारी से परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठाया जाना माना जा रहा है। जबकि मामले में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि 19 सितंबर को बुजुर्ग अपने घर चले गए थे वहीं शाम को वापस आकर फिर से भर्ती हो गए थे ऐसे में अचानक क्या वजह रही जो उन्होंने यह कदम उठा लिया। वही बुजुर्ग के साथ में परिवार के किसी भी सदस्य के अस्पताल में नहीं होने की बात भी सामने आई है। जिससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अकेलेपन अपेक्षा तथा इलाज से लाभ नहीं मिलने जैसे हालात में हताश होकर उन्होंने यह कदम उठाए हो। वह इस बात की भी जांच किया जाना जरूरी माना जा रहा है कि कहीं वह चक्कर आने या किसी का धक्का लगने से तो नहीं गिर गए। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी

ट्रक की टक्कर से सुनार पुल पर नशे में धुत्त ग्रामीण युवक की मौत दमोह। दमोह छतरपुर रोड पर नरसिंहगढ़ के आगे सुनार नदी पुल पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है।  तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से देर रात एक ग्रामीण युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। नरसिंहगढ़ के सुनार नदी पुल के समीप रविवार सुबह एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में सड़क पर पड़े होने के बाद पुलिस मौके पर पहुची। 

शव की पहचान निवोरा निवासी लक्ष्मण पटेल के रूप में होने पर परिजनों को सूचना देकर पुलिस पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक विभाग शराब पीने का आदी था कल भी वह नरसिंहगढ़ में नशे में घूमता हुआ लोगों को दिखा था। माना जा रहा है नशे में पैदल अपने गांव जाते समय पुल पार करते हुए वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया होगा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई उसके बाद उसका शव वहीं पर पड़ा रहा और सुबह उसकी सूचना पुलिस को लगी। पहले नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है प्रथम दृष्टिया मामला एक्सीडेंट का नजर आ रहा है वही टक्कर मारने वाले अज्ञात ट्रक की पतासाजी के प्रयास भी पुलिस कर रही है।

Post a Comment

0 Comments