दमोह। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय आव्हान पर गुरुवार को दमोह जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर बृजेश सिंह को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद ने मप्र शासन द्वारा 18 सितंबर को राजपत्र जारी अधिसूचना में निहित गौमांस को करमुक्त घोषित करने के संबंध में आपत्ति जताई है व करमुक्त गौमांस अधिसूचना के तत्काल निरस्तीकरण की मांग रखी.मध्य प्रदेश सरकार के इस आदेश का विरोध किया गया और निम्न बिंदुओं पर मांग रखी..
बसपा ने स्मार्ट मीटर के विरोध में किया जंगी प्रदर्शन.. दमोह। बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर के द्वारा मनमाने बिजली बिल आने के विरोध में एक जंगी प्रदर्शन किया गया.. प्रदर्शन के दौरान “स्मार्ट मीटर हटाओ.. देश बचाओ“ “स्मार्ट मीटर से घर घर लूट बंद करो“ “गौतम अडानी मुर्दाबाद“ “निजीकरण खत्म करो“ के नारों से दमोह कलेक्ट्रेट कार्यालय घूंजता रहा। इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजी गोवर्धन राज ने महा महिम के नाम ज्ञापन का वाचन किया एवं जिले के प्रभारी आशाराम चौधरी ने स्मार्ट मीटर के साथ अन्य जन समस्याओ क़ो हल करने की मांग की साथ हीं जिले के प्रभारी एवं आंदोलन के मुख्य सूत्रधार कोमल अहिरवार ने दमोह SDM बागरी क़ो ज्ञापन सौपते समय भाजपा सरकार क़ो चेतावनी दी की 15 दिवस में बिजली बिल माफ़ नहीं किये गये एवं विधुत उपभोग के अनुसार बिल नहीं दिये गये तो पंद्रह दिवस बाद हम सब अपने अपने घरो के मीटर लाएंगे और कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जलाएंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की होंगी..
इस आंदोलन में मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी के ज़िला के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, ज़िला महासचिव रविशंकर जी पथरिया विधानसभा प्रभारी महाराज सिंह, पथरिया विधानसभा अध्यक्ष भगवान जी,बी एल बढ़ेरिय, दीनदयाल पटेल, वीरेश सेन, इमरान खान, बब्लू खान, आमीर खान, कांशीराम आदर्श पवन भारती, देवेंद्र विश्वकर्मा,जाहर सिंह, हरिश्चन्द्र अहिरवार, नाथूराम पेंटर, गयाप्रसाद, प्रमोद सरपंच, मोती वंशल, अशोक राज, राकेश अहिरवार, राजेश चौधरी, टिंकू रजक, कुलदीप फरेला, सूरज जाटव, अतुल अहिरवार, पुष्पेंद्र अहिरवार, नीलेश अहिरवार, राजू ठाकुर, गोविन्द रजक, आशीष सारथी, रेवाराम ठक्कर, मोहनीश राव, हरवेंद्र बौद्ध, पूर्व नगरपालिका प्रत्याशी पार्वती/कोमल अहिरवार सैकड़ो की संख्या में महिलाओ क़ो लेकर उपस्थिति दर्ज की एवं सैंकड़ो की संख्या में बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



0 Comments