कार्यक्रम स्थल का मंत्री धर्मेन्द्रसिंह ने भ्रमण किया
दमोह।
महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जन्म जयंती के अवसर पर प्रदेश के
राज्यपाल मंगूभाई पटैल जी का आगमन होगा और 100 लाख रुपए की लागत से बने
मंदिर परिसर का लोकार्पण करेंगे। आने वाले समय में महादेव घाट रौड़ में
भगवान बिरसा मुंडा जी की मूर्ति एवं तेंदूखेड़ा क्षेत्र में अमर शहीद शंकर
शाह एवं रघुनाथ शाह जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस आशय के विचार प्रदेश
के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री
धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चौरई
में कार्यक्रम स्थल भ्रमण एवं अधिकारियों की बैठक में व्यक्त किये।

इस
अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर सहायक कलेक्टर ऋषिकेश विजय ठाकरे सीईओ
जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे एडीशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया सतेन्द्र सिंह
रूपेश सेन एसडीएम सौरभ गंर्धव सहित अन्य विभागों के अधिकारी.कर्मचारीगण
मौजूद थे। संस्कृति राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा 05
अक्टूबर को राज्यपाल मंगूभाई पटेल जी रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर
पधार रहे है। उसी के संबंध में आज स्थल का निरीक्षण किया। राज्यपाल के आगमन
को लेकर सारी चाक.चौबंद व्यवस्था की जा रही है और एक बड़ा कार्यक्रम चौरई
बड़ादेव मंदिर में होने जा रहा है जिसमें 100 लाख रूपये की राशि से जो मंदिर
परिसर बनकर तैयार हुआ है उसका लोकापर्ण भी राज्यपाल करेगें और रानी
दुर्गावती की प्रतिमा पर सिंग्रामपुर में माल्यार्पण भी करेगें। उन्होंने
कहा बहुत ही अच्छा और ऐतिहासिक कार्यक्रम यहॉ होने जा रहा है।

राज्यमंत्री
श्री लोधी ने चौरई ग्राम में बन रहे बड़ादेव मंदिर परिसर का जायजा लिया
कार्यक्रम स्थल पार्किंग व्यवस्था हैलीपेड व्यवस्था एक पेड़ माँ के नाम
पौधारोपण सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक
दिशा निर्देश दिये। इसके पूर्व कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंत्री के
निज निवास नोहटा में भी आदिवासी समाज की बैठक आयोजित कर रूप रेखा तैयार की
गई। बैठक में चौरई ठाना धर्माचार्य आनंद शाह इरपाचे धर्माचार्य
करोड़ी शाह धुर् धीरज सींग सुनील शाह ऐडाली जयसींग कडोपा शिवलाल धुर्वे
श्रीकांत पोर्ते अरविंदर सींग जूदेव योगेंद्र टेकाम प्रदीप मरकाम अजय सींगए
प्रकाश धुर्वे पीएस टेकाम इमरत सींग धुर्वे सहित बड़ी संख्या में आदिवासी
समाज के लोगों की उपस्थिति रही।
सांसद राहुल सिंह ने GST बचत उत्सव एवं स्वदेशी अपनाने आग्रह कर स्टीकर पोस्टर लगाए.. दमोह।
तेंदूखेड़ा नगर में दुकानों पर स्टीकर पोस्टर लगाकर सांसद राहुल सिंह लोधी
ने व्यापारियों से संवाद किया। आज दमोह संसदीय क्षेत्र की जबेरा विधानसभा
में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर स्वदेशी अपनाओ व
GST बचत उत्सव के अंतर्गत नगर तेंदूखेड़ा में व्यापारिक प्रतिष्ठानों का
भ्रमण कर व्यापारियों से भेंट.. इस
अवसर पर पूर्व मंत्री श्री दशरथ सिंह लोधी, विधायक प्रतिनिधि सतेन्द्र
सिंह, जिला मंत्री श्री भारत सिंह लोधी, जिला मंत्री विनीता कुलस्ते, सांसद
प्रतिनिधि श्री मूरत सिंह जी, नगर परिषद अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र जैन,
मंडल अध्यक्ष संतकुमार पाल, मनोहर सिंह लोधी, संग्राम सिंह लोधी सहित
पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।तेंदूखेड़ा में ख्यात गायिका शहनाज अख्तर ने की माँ की आराधना.. दमोह।
प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री
धर्मेन्द्र सिंह लोधी की गरिमामय मौजूदगी में राज्य शासन के संस्कृति विभाग
द्वारा शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर शक्ति पर्व के दूसरे दिन शासकीय
उत्कृष्ट विद्यालय मैदान तेंदूखेड़ा में भक्ति गीत संध्या का आयोजन किया।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा गीतों को सुनकर मन में उत्साह की अनुभूति
प्राप्त हुई उनकी आवाज में एक अनोखी मिठास है जो सुनने वाले को मंत्रमुग्ध
कर देती हैं। उन्होंने कहा निश्चित ही गायिका ने अपने भजनों के माध्यम से
देश विदेश में ख्याति प्राप्त की हैं।
यहाँ जबलपुर की ख्यात भजन गायिका
शहनाज अख्तर एवं ग्रुप ने भक्ति गीतों के माध्यम से माता की आराधना कर
सनातन धर्म का परचम लहराया। लोक में लीलाएं सदैव से लोकप्रिय रही हैं
क्योंकि वे केवल कथा नहीं कहतीं बल्कि श्रोताओं को भी स्वयं उस कथा का
सहभागी बना देती हैं। शहनाज ने मंच पर नमूदार होते हुए चित.परिचित अंदाज
में अंबा माई उतरी हैं बाग में हो माँ शंकर चौड़ा रे महामाई कर रही सोला रे
सिंगार माई कर रही सोला रे गीत पेश कर श्रोताओं को अपने साथ जोड़ लिया।
उन्होंने वादकों के साथ जुगलबंदी कर बांसुरी गिटार व तबला पर सुरीला
ताना.बाना बुना। सुरों की महफिल को आगे बढ़ाते हुए शहनाज ने अपना प्रसिद्ध
भजन षछुम छुम छनानन बाजे मैया पाँव पैजनियाँ गाकर अपने अथक रिजाय और घराने
की परंपरा से सभी को परिचित कराया। सुरों के सफर को विस्तार देते हुए जैसे ही शहनाज ने मोरी मैया की चुनर उड़ी जाये पवन धीरे धीरे चलो री गीत पेश किया पंडाल माता रानी के जयकारों से गूँज उठा। इसके बाद उन्होंने सुप्रसिद्ध गीत नौ दिन बनी माँ दुल्हनिया रे की मनमोहक प्रस्तुति दी। रात के परिवेश में संगीत की सुगन्ध बिखर गई। सुंदर फूलों से शृंगारित मंच पर शहनाज देर रात तक अपनी आवाज की खुशबू बिखेरती रहीं। संगीत के सुरीले सफर को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने तीन ध्वजा तीनों लोक से आईं आल्हा की ध्वजा नहीं आई हो माँ गीत पेश किया तो मुझे चढ़ गया भगवा रंग.रंग गीत से सनातन संस्कृति को मंच पर जीवंत किया और अपनी गायकी के माधुर्य ने श्रोताओं को आनन्द के सागर में डुबो दिया। इसके पश्चात तकदीर मुझे ले चल महाकाल की बस्ती में सहित अनेक गीतों की प्रस्तुति दी।उनकी खनकदार आवाज के मोहपाश में श्रोता
जादुई दुनिया में खो से गए। इस दौरान जनप्रितिनिधिगण श्रृद्वालु भक्तगण
ग्रामीणजन मौजूद रहे। इसी प्रकार अन्य कलाकार ने राम जी की निकली सवारी पर
शानदार प्रस्तुति दी।
0 Comments