Ticker

6/recent/ticker-posts

सांसद राहुल सिंह बड़ा मलहरा में रक्तदान शिविर में.. इधर बक्सवाहा में GST बचत उत्सव तहत व्यापारी उपभोक्ताओं से संवाद किया..

पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर रक्तदान शिविर

दमोह। संसदीय क्षेत्र की बड़ामलहरा विधानसभा में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्रखर राष्ट्रवादी, महान चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत श्रद्धेय पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर अटल भवन, बक्सवाहा में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया व वृहद रक्तदान शिविर में सहभागिता की। श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनका चिंतन आज भी हमें 'अंत्योदय' की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शशिकांत अग्निहोत्री, जिला पंचायत सदस्य श्री करन सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमति रजनी/मोती यादव, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री ब्रज गोपाल सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमति नीमा देवी सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष श्री संदीप खरे, श्री सुरेंद्र शुक्ला, श्री विक्रम सिंह यादव व पार्टी के देवतुल्य ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सांसद राहुल सिंह ने जीएसटी बचत उत्सव तहत व्यापारी उपभोक्ताओं से संवाद किया.. दमोह। GST बचत उत्सव के अंतर्गत आज दमोह संसदीय क्षेत्र की बड़ामलहरा विधानसभा के बक्सवाहा में व्यापारी बंधुओं और उपभोक्ताओं को फूल भेंट कर संवाद किया व स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।आज देश में हर ओर से एक ही आवाज आ रही है- 'घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार' यह ऐतिहासिक निर्णय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच और कल्याणकारी नीतियों का प्रत्यक्ष उदाहरण है। यही है “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” का सशक्त प्रमाण।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शशिकांत अग्निहोत्री, जिला पंचायत सदस्य श्री करन सिंह , जनपद अध्यक्ष श्रीमति रजनी/मोती यादव, मंडल अध्यक्ष, व्यापारीगण व पार्टी के देवतुल्य ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments