छोटे भाई ने गोली मारकर की बड़े भाई की हत्या
दमोह। नवरात्रि पर्व के पहले दिन सुबह से भक्त जहां मातारानी की पूजा अर्चना आराधना घट स्थापना में लगे हुए थे वही फसल कटाई ठेके पर से भाइयों के बीच हुए विवाद में खून से जमीन के लाल हो जाने के दुखद दर्दनाक घटनाक्रम ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
सोमवार सुबह जिले के
फतेहपुर चौकी के खमरिया गांव में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को लाइसेंसी
बंदूक से सीने में गोली मार दी। जिसके बाद गंभीर हालत में घायल बिहारी पटेल
को लेकर उसका बेटा प्रकाश पटेल हटा अस्पताल पहुंचा। जहां इलाज के दौरान
बिहारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उड़द फसल की कटाई के ठेके को लेकर
दोनों भाइयों के बीच बीती रात विवाद हो गया था। नौबत गाली गलौज तक पहुंच
गई थी लेकिन परिजनों ने मामला शाम तक कर दिया था। इसी पर से गुस्साए छोटे
भाई वीरन पटेल ने सोमवार सुबह लाइसेंस बंदूक से बड़े भाई बिहारी की छाती पर
गोली मार दी इसके बाद वह दोबारा नहीं उठ सके।
हालांकि
घटना के बाद में परिवार के लोगों ने हत्यारे भाई को पकड़ कर उसे बंदूक छीन
कर उसे कमरे में बंद कर दिया था। बाद में पुलिस की मौके पर पहुंचने पर उसे
पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में हटा एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया
कि उड़द फसल की कटाई का ठेका कम दाम पर लेने पर से दोनों भाइयों के बीच
रविवार रात विवाद हुआ था। रात में मामला शांत हो गया, लेकिन सुबह छोटे भाई
आरोपी वीरन ने फसल कटाई करने जा रहे बड़े भाई बिहारी पटेल पर रास्ते में
गोली मार दी। मृतक बिहारी पटेल और उसका भाई छोटा भाई आरोपी वीरन उर्फ
रघुवीर पटेल खेतिहर मजदूर हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत
मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
संदिग्ध हालत में सागर के युवक का शव दमोह में मिलने से सनसनी.. दमोह।
शहर के मोरगंज स्टेशन मार्ग पर गुरुद्वारा के आगे व बुधवानी
अस्पताल के पीछे गली में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने से
सनसनी के हालात बनते देर नही लगी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर
पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू की गई। मृतक के कपड़ो
की तलाशी लिए जाने पर उसकी पहचान रोशन पिता रईस खान लिधौरा खुर्द परसोरिया
जिला सागर निवासी के तौर पर हुई है। उसके पास से ट्रेन की टिकट भी मिलने से
अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी कार्य से दमोह आया होगा। फिलहाल उसकी
मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस की सूचना पर परिजन भी दमोह आ
गए है जिम से पुलिस द्वारा जानकारी ली जा रही है। मामले में सीएसपी एचआर
पांडे का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के
कारणों का पता लग सकेगा।




0 Comments