प्रसिद्ध संत पूज्य रसराज महाराज जी बांदकपुर में
दमोह श्री धाम वृंदावन से पधारे पूज्य संत श्री राजेंद्रदास जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य पूज्य श्री रसराज जी महराज श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का पूजन अभिषेक किया बाद में उन्होंने गोवर्धन पर्वत पहुंचकर गौ माता का पूजन वृक्षारोपण किया।
बूंदाबहु मंदिर में आयोजित गौ महिमा महोत्सव श्रीमद् भागवत कथा के भव्य
आयोजन के दौरान अंतिम दिवस श्री धाम वृंदावन से पधारे पूज्य संत श्री
राजेंद्रदास जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य पूज्य श्री रसराज जी महराज श्री
जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर मंदिर पहुंचे भगवान भोलेनाथ का पूजन अभिषेक
किया इसके उपरांत कार्यायल में मंदिर प्रबंधक श्री राम कृपाल पाठक, श्री
केदारनाथ दुबे, कुंज बिहारी डिम्हा एवं संस्कृत विद्यालय के वेदपाठी बटुक
ब्राह्मणों ने स्वाति वाचन के साथ महराज जी का स्वागत किया..
इसके
उपरांत गोवर्धन पर्वत पहुंचकर गौ माता का पूजन वृक्षारोपण किया बांदकपुर
मंदिर एवं श्री जागेश्वर नाथ भक्त मंडल द्वारा चलाए जा रहे हैं वृक्षारोपण
अभियान अभियान की सराहना की पुरानी स्मृति को साझा करते हुए कहा कि वर्ष
2017 में 8 वर्ष पहले पूज्य श्री राजेंद्र दास जी महाराज के साथ वह यहां आए
थे अब यह स्थान दिव्य भव्य बनता जा रहा है सभी गौ सेवक शिवभक्तों के
द्वारा यहां निरंतर गौपालन गौ संरक्षण गोवर्धन पर्वत पर वृक्षारोपण का
कार्य किया जा रहा है जो सराहनीय है आयोजन में बांदकपुर से राम गौतम, शंकर
गौतम, नारायण ठाकुर, शिवम पाठक, पीयूष तिवारी, सचिन असाटी की उपस्थिति
रही।


0 Comments