Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह में लावारिस बैग मिलने से देर तक बने रहे अफरा तफरी के हालात.. कोतवाली पुलिस मौके पर पहुचकर जांच की तो हरियाणा निवासी शराबी का निकला बैग..

 लावारिस बैग से देर तक फैली रही अफरातफरी

दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र के संजीवनी हॉस्पिटल के बाजू में स्थित चंद्रमोहन सोनी के मकान के बाहर एक लावारिस ट्रॉली बैग मिलने से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। श्री सोनी ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे एक शराबी युवक उनके घर के सामने खड़ा होकर बैग अंदर रखने की जिद कर रहा था, लेकिन मना करने पर वह चला गया। इसके बाद जब श्री सोनी किसी काम से बाहर गए और शाम को घर लौटे, तो मकान के बाहर वही बैग लावारिस हालत में पड़ा दिखाई दिया।
उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर 112 डायल वाहन और कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत युवक भी बैग के पास आ गया और बैग अपना बताया। जब उससे आधार कार्ड की जांच की गई, तो उसका नाम अमित बसाक, हरियाणा निवासी सामने आया। बैग खुलवाने की कोशिश पर युवक ने बताया कि चाबी उसकी पत्नी के पास है, लेकिन पूछताछ में उसने कहा कि पत्नी ट्रेन से कहीं चली गई। बाद में पुलिस की मौजूदगी में बैग खोला गया, जिसमें केवल कपड़े ही मिले।

Post a Comment

0 Comments