25 एकड़ गौचर भूमि से जल्द हटेगा अवैध कब्जा
दमोह। जिले की हटा तहसील के तहसीलदार शिवराम चढ़ार ने छेवला गंगाराम में गौचर भूमि पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण चिन्हाकन किया है। हल्का पटवारी और राजस्व अमले के साथ तहसीलदार ने स्थल निरीक्षण कर टीम के साथ जायजा लिया
यहां खसरा नम्बर 60 में करीब 25 एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया। तहसीलदार ने संबंधित लोगों को जल्द भूमि छोड़ने की हिदायत दी और राजस्व अमले को आवश्यक कार्यवाही करने कहा।
मडियादो बफरजोन में वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही.. दमोह। जिले की मड़ियादो वनपरिक्षेत्र बफ़र अधिकारी जेपी मिश्रा के नेतृत्व में बफरजोन वन अमले ने आज उदयपुरा वीट के कक्ष क्रमांक 38 पाटन गांव में वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए मौके से एक ट्रैक्टर सहित युवक को पकड़ा है आरोपी द्वारा करीब 2 हेक्टेयर वनभूमि पर ट्रेक्टर कल्टीवेटर से जुताई कर रहा था।बफर अधिकारी श्री मिश्रा ने बताया आरोपी राकेश यादव निवासी पाटन के विरुद्ध वन अपराध दर्ज किया गया है। कार्यवाही में ऋषि पटेरिया रामगोपाल अहिरवार भूपेंद्र पटेल सन्तोष सेन सुधाकर पांडे और स्टाफ मौजूद रहे।


0 Comments