पथरिया में मनाई गई रानी अवंति बाई की जयंती
दमोह। पथरिया
में माँ वीरांगना अवंति बाई जी की जयंती के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा
यात्रा निकाली गई। ये तिरंगा यात्रा बाइक रैली के माध्यम से किंद्रोह से
शुरू हुई। एकत्रिकरण एक्सीलेंस ग्राऊंड में हुआ, जहाँ से पैदल यात्रा की
शुरुआत हुई। ये पैदल पथरिया नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए ज़ब
अम्बेडकर साब जी की मूर्ति के पास ज़ब यात्रा पहुंची तो वहाँ मौजूद मुख्य
अतिथियों ने मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यात्रा में सबसे आगे चल रहा
केवलारी ग्राम से आया अखाड़ा एवं घोड़ा बग्गी पर बैठी बिटिये जो माँ अवंति का
रूप धारण किये हुए थी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में चल रहे दो
दो डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीत और जय अवंति के नारे से सम्पूर्ण पथरिया
देशभक्तिमय माहौल रहा।

यात्रा जैसे ही एक्सीलेस स्कूल से निकली तो तेज
बारिश पथरिया नगर में होने लगी थी लेकिन देशभक्ति से ओत प्रोत युवा शक्ति
तिरंगा हाथो में लिए आगे बढ़ती रही। जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह लोधी ने
बताया कि पथरिया नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा इस मायने में ऐतिहासिक है
क्योंकि इसमें सर्व धर्म सर्व समाज के लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
यात्रा के संयोजक विक्की लोधी किंद्रोह ने मंचीय कार्यक्रम के अंत में सभी
का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि अगले वर्ष इससे भी भव्य तिरंगा
यात्रा निकालेंगे। मंचीय भाषण की शुरुआत बाल कवि अनुज कुशवाहा ने अपने ओज
पूर्ण कविताओं से की। मुख्य अतिथियों के रूप में राव ब्रजेन्द्र सिंह,
दृगपाल सिंह लोधी, विक्की लोधी किंद्रोह, गौरव पटेल जी, पूर्व नगरपरिषद
उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे जी, नगर
पालिका उपाध्यक्ष कपिल दुबे, आसाराम चौधरी जी, भूपेंद्र सोनी, अजय लोधी,
कृपाल कुशवाहा, एड. नरेन्द्र प्रताप सिंह, भगवत लोधी, सौरभ राजपूत, सौरभ
दीक्षित, अजय राजपूत, बलवान सरपंच सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
0 Comments