कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनायेगे- मानक पटेल
दमोह। अखिल
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता
प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मंशानुसार दमोह जिले से पिछड़ा वर्ग के युवा मानक
पटेल के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्याप्त है सर्वप्रथम
उन्होनें कांग्रेसजनो के साथ ही देवजागेश्वर नाथ के दर्शन करने के पश्चात्
सांय 5.30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय से समस्त कांग्रेस पूर्व
पदाधिकारियों कांग्रेस कार्यकर्ताओ महिला कांग्रेस जिला सेवादल प्रकोष्ठो
विभागो के कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा
पर पुष्पहार किया।

तत्पश्चात् समस्त कांग्रेसजन पैदल मार्च करते हुए घंटाघर
पहुंचकर आतिशबाजी करते हुए महत्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पहार किया।
उक्त अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि उन्हें जो
जिम्मेदारी दी है वह सब वरिष्ठो एवं कांग्रेसजनो क साथ बखूबी निभायेगे और
जिले के दौरा कर संगठन को मजबूती प्रदान करेगें। पूर्व विधायक अजय टंडन
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन, मनु मिश्रा ने राहुल गांधी जी ने जो
संगठन सृजन अभियान चलाया है उसे हम सब मिलकर मजबूती से गति प्रदान करेगें।
संजय चौरसिया, परम यादव, प्रदीप पटेल, आशीष पटैल, रजनी ठाकुर, वीरेन्द्र
राजपूत, नितिन मिश्रा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अरविन्द तिवारी, शमीम कुरैशी,
भूपेन्द्र आजवानी, बबलू भट्ट, तिलक सींग, अरूण मिश्रा, कमला निषाम, रोहण
पाठक, मंजीत यादव, दिनेश रैकवार, अभिषेक डिम्हा, लाखन सिंह, मुख्तार जाफरी,
मुकेश रोहिताश, अजय जाटव, डीपी पटैल, मदन सुमन, एके चिश्ती ने भी कहा कि
पर्यवेक्षको का निर्णय सर्वोपरी है अब हम और उत्साह क साथ भाजपा की कथित
नीतियो को जनता के बीच उजागर करेगें। इस अवसर पर नगर के पार्षद विक्रम
सींग, राजा रौतेला, पप्पू कसोटया, अमर सींग, मिक्की चंदेल, रफीक खान, जीशान
पठान, राजू बगीरा, गोपाल मास्टर, शैलेन्द्र सिंह, मानक अहिरवार, शेरू
कछवाहा, गोलू चौरसिया, बृजेश पटेल, अरविंद अवस्थी, गुड्डा नामदेव सहित
कांग्रेसजनो की उपस्थिति रहीं।
0 Comments