Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह जिला कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष मानक पटेल का गर्मजोशी से स्वागत.. इधर वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला कैन्डिल मार्च.. मनाया स्वतंत्रता दिवस..

 मानक पटेल कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष
दमोह। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी की मंशानुसार केन्द्रीय पर्यवेक्षक कल्याण काले जिला प्रभारी हर्ष यादव मप्र की पर्यवेक्षक विभा पटेल, केशु राजा एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा दमोह जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल एवं समस्त मोर्चा संगठनो विभागों के कांग्रेसजनो की सहमति से पिछड़ा वर्ग के युवा मानक पटेल को कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।


उनके मनोनयन पर पूर्व विधायक अजय टंडन, मनु मिश्रा, रतनचंद जैन, प्रताप सींग, राजेश तिवारी, रजनी ठाकुर, लक्षमण सींग, तरवर सींग, महेन्द्र प्रताप सिंह, बृजेन्द्र सिंह, नितिन मिश्रा, शमीम कुरैशी, मुकेश रोहितास, अजय जाटव सहित नगर के समस्त कांग्रेसजनों ने बधाई दी है।

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला कैन्डिल मार्च.. दमोहअखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भारतीय जनता पार्टी द्वारा बोट चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद करने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसजनों ने घंटाघर पर एकत्रित होकर बोट चोरो गद्दी छोड़ों के नारे लगाते हुए हाथों में कैंडिल लेकर पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर चौक पहुंचे वहॉं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि बड़े आश्चर्य की बात है कि एक घर में 70 से 100 वोटो जुड़ी है और यह चुनाव आयोग कि नाक के नीचे किया जा रहा है। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिये आप मुकदर्शक नहीं बने रह सकते कि एक व्यक्ति एक वोट डॉ.अंबेडकर द्वारा लिखे संविधान की नींव है।

मनु मिश्रा, वीरेन्द्र दबे, संजय चौरसिया, रंजनी ठाकुर, लालचंद राय, मानक पटेल, परम यादव, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, बृजेन्द्र सिंह, सुषमा सिंह, आशीष पटेल, तिलक सींग, गुड््डू तिवारी, डीपी पटेल, राशु चौहान, भुपेन्द्र आजवानी, मंजीत यादव, दिनेश रैकवार, अफजल खान, रफीक खान, रियाज खान, अजय जाटव, दृगपाल सिंह, पप्पू कसोटया, राजा रौतेला, गीता लोधी, कमला निषाद ने भी कहा कि वोट चोरी के खिलाफ इस मुहिम की शुरूआत है वोट चोरी के खिलाफ हम जिले भर में आंदोलन करेगें। इस अवसर पर डिम्पल सेन, राव लाखन सिंह, अरूण दुबे, अमर सींग, अभिषेक डिम्हा, बसंत कुशवाहा, बिन्दु पटोटया, अलीम खान, अशोक ठाकुर, गोपाल रैकवार, विजय रैकवार, सलीम खान, खिल्लू ठाकुर, अनुज ठाकुर, राकेश राय सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।

कांग्रेसजनों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस.. दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पारंपरिक तरीके से स्वतंत्रता दिवस पर्व कांग्रेसजनों ने हर्षोल्लास से मनाया सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कार्यालय में सुबह 7 बजे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतनचंद जैन ने झंडा फहराया उसके बाद घंटाघर पहुंचकर व्यापारियों एवं नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नगर पालिका अध्यक्ष मंजु वीरेन्द्र राय राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात् समस्त कांग्रेस जनों के साथ महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला में स्थित तिलक मैदान में शहीद स्मारक में स्वतत्रंता संग्राम सेनानियों का स्मरण करते हुए झंडा फहराया गया।

पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान में छेड़छाड़ करने में लगी है किन्तु हम राष्ट्रहित में उनकी कुरनीति को कामयाब नहीं होने देगे। तत्पश्चात् गांधी चौक पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं, अध्यापकों अभिभावको की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिया गया संदेश वाचन जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जेन द्वारा वाचन किया गया। इस अवसर पर मनु मिश्रा, मानक पटेल, संजय चौरसिया, लालचंद राय, राजेश तिवारी, रजनी ठाकुर, वीरेन्द्र राजपूत, आशीष पटेल, परम यादव, प्रजु यशोधरन सहित नगर के पार्षदो की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments