मंत्रीजी के क्षेत्र में यूरिया खाद को लेकर मची हाहाकार
दमोह। मप्र के संस्कृति व पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेद्र सिंह लोधी के निर्वाचन क्षेत्र जबेरा विधानसभा के किसान यूरिया खाद के लिए जमकर परेशान है। किसानों को खाद उपलब्ध कराने के प्रशासनिक दावे हवा हवाई साबित होने के साथ किसानों के आक्रोष की बजह बन गए है। नतीजन सोमवार को तेंदूखेड़ा तथा जबेरा मुख्यालय पर यूरिया के लिए परेशान किसानों ने खाद के लिए सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध करते हुए जाम लगा दिया। जिससे दमोह जबलपुर रोड पर घंटो वाहनों के पहिए थमें रहे। इस दौरान आक्रोषित अनेक किसान मंत्री सांसद के खिलाफ नारे लगाने से भी नहीं चूके।
तेंदूखेड़ा में बस स्टेण्ड
चैराहे पर पांच घन्टे तक जाम.. दमोह।
तेंदूखेड़ा में यूरियां खाद नहीं मिलने के कारण सैकड़ो किसानो ने बस स्टेण्ड
चैराहे पर दमोह जबलपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग 5 घंटे सडक जाम रही
जिस कारण दर्जनो बसो सहित दर्जनो वाहन खड़े रहे है। बस के यात्रियों को भारी
परेशानियों का सामना करना पड़ा। जो यात्री इलाज कराने जबलपुर जा रहे थे
उनके सामने बहुत बडी समस्या खड़ी हो गई थी। बहुत से लोगो को इलाए कराए बिना
ही वापिस लोटना पड़ा। लेकिन गनीमत रही है कि जाम लगाने बाले किसानो ने
एम्बोलेंस वाहनो को निकलने दिया गया। लेकिन जाम के कारण सडक के दोनो तरफ
वाहनो की लम्बे कतार लगी रही है। जाम लगाने का स्थान चैगडडा था जिस कारण
चारो तरफ किसानो ने जाम लगा दिया था। 5 घंटे जबलपुर दमोह मार्ग बंद रहा।
किसानो ने आरोप लगाया कि समय पर खाद नहीं मिलने के कारण हमारी फसले वर्वाद
हो रही है। साथ ही सभी किसान सब काम छोडकर यहां पर खाद के लिए लाईनो में
लगे है। इसके बाद भी हम लोगो को खाद नहीं मिल पा रहा है।

ज्ञात
हो कि ब्लाक के किसानो को कई दिनो से खादय नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण
किसान सरकारी गोदाम के चक्कर काट रहे है। सोमवार के दिन खादय मिलने की
उम्मीद से दर्जनो किसान सुबह 3 बजे से गोदाम के बाहर बैठ गए थे। लगभग सुबह
साढे 9 बजे से किसानो को एक एक वोरी का कूपन दिया जाने लगा था। लगभग 30
किसानो को खादय भी वितरण किया गया लेकिन किसानो की भीड बढती गई और किसानो
ने पुलिस के वेरिकेट भी तोड़ दिए गए और इस दौरान मोजूद तहसीलदार विवेक व्यास
ने खाद का वितरण बंद करा दिया गया। जिस कारण सभी किसानो में रोष व्याप्त
हो गया है। लगभग सुबह साढे 10 बजे बस स्टेण्ड आकर चैगडडा पर जाम लगा दिया
गया।

प्रशासन के अधिकारियों के बार बार समझाने पर भी किसानो ने जाम नहीं
खोला। लगभग डेढ बजे एसडीएम सौरभ गंधर्व, जिला विपणन अधिकारी इंद्रपाल सिंह
राजपूत, सुधीर सिंह भदोरियां एडिसनल एसपी, एसडीओपी देवीसिंह ठाकुर ने
पहुंचकर किसानो को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन किसान नहीं मान रहे थें
हालाकि किसानो का जाम देखकर तारादेही, तेजगढ, नोहटा, जवेरा का पुलिस बल
बज्र वाहन के साथ बुला लिया गया था। किसानो ने जाम के दौरान शासन प्रशासन
के अलावा मंत्री के खिलाफ नारे बाजी करते रहे। अनेक किसानो की अधिकारियों
से बहस के अलावा धक्का मुक्की भी हुई। साथ ही एडीएम मीना मसराम भी पहुंच गई
थी। वाहनो की चाबी भी किसानो के द्वारा निकाल ली गई थी। कुछ किसानो ने
मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया गया। हालाकि लगभग साढे 3 बजे जनपद
अध्यक्ष तुलाराम यादव ने अधिकारियों से चर्चा कर आंदौलन कर रहे किसानो से
बात कि अभी वर्तमान में सभी किसानो को कूपन दिए जाएगें और तीन दिन वाद जिन
किसानो के पास कूपन होगे उन सभी किसानो को खाद दिया जाएगा इसके बाद किसानो
ने अपना जाम समाप्त कर दिया गया। साथ ही गोदाम पहुचकर किसानो ने पुलिस के
मौजूदगी में खाद के कूपन प्राप्त किए। हालाकि सभी किसानो ने प्रशासन
चेतावनी दी है कि अगर बादे के अनुसार खाद प्राप्त नहीं हुआ तो हम सभी किसान
फिर से उग्र आंदौलन करेगे। जिला विपणन अधिकारी
इंद्रपाल सिंह ने कहां कि वर्तमान गोदाम में लगभग 700 वोरी खाद है जो
पर्याप्त मात्रा में नही है। क्योकि खादय लेने बाले किसान बहुत अधिक है जिस
कारण से खादय का वितरण बंद है। लेकिन अभी सभी किसानो को खाद वितरण के कूपन
दिए जा रहे है क्योकि खाद की रैक लग रही है। जो 6 अगस्त तक यहां पर खादय आ
जाएगा और 7 अगस्त की सुवह से सभी किसानो को एक एकड पर एक वोरी खाद दिया
जाएगां।
जबेरा में भी किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन चक्का जाम.. जबेरा में भी खाद की समस्या से जूझ किसानों ने सोमवार की सुबह 11 बजे खाद न मिलने से नाराज होकर कृषि उपज मंडी के
सामने मुख्य सड़क मार्ग पर चक्का जाम लगा दिया। जानकारी लगते ही
मौके पर तहसीलदार सोनम पांडे, एस आई गणेश दुबे पहुंचे। तहसीलदार सोनम पांडे ने बताया कि यूरिया
की उपलब्धता नहीं है किसानों के साथ गोदाम को भी देखा। उन्होंने किसानों से
कहा कि तीन से चार दिन बाद जानकारी यूरिया उपलब्ध होने पर ही आवे अनावश्यक
रूप से न आवे न ही चक्का जाम ब अन्य गतिविधियां करें। तीन-चार दिन बाद सभी
को यूरिया उपलब्ध होगा। अभी एनपीके उपलब्ध है जो आप ले सकते हैं। गोदाम
प्रभारी एच सी विश्वकर्मा ने कहा कि लगातार यूरिया की डिमांड की जा रही है
जैसे ही यूरिया उपलब्ध होगा सभी किसानों को सूचित किया जाएगा वह आकर यहां
से यूरिया ले सकते हैं।
0 Comments