बाइक सवार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी..
दमोह। एक बार फिर होली की खुशियां मातम में बदलने के घटनाक्रम ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। होली खेलने निकले बाइक सवार दो युवा दोस्तों को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। काफी देर तक मौके पर रक्त रंजित पड़े रहे युवाओं को जब तक अस्पताल पहुंचाया गया तब तक काफी देर हो चुकी थी और उनके प्राण पखेरू उड़ चुके थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार होली के दिन रनेह थाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय मयंक पिता मुकेश दुबे तथा प्रिंस पिता पप्पू रैकवार बाइक से होली खेलने के लिए गैसावाद मार्ग पर निकले थे। इसी दौरान सकोर तथा पुरैना गांव के बीच कोई अज्ञात वाहन तेज रफ्तार से इनकी बाईक को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद काफी देर तक सड़क पर लहू लुहान पड़े रहे दोनों युवकों को बाद में हटा की सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया है।
ग्रामीणों को कहना है कि गैसावाद पुल के बंद रहने से भारी वाहनो की आवाजाही ग्रामीण मार्गों पर बड़ गई है। जिससे सड़क हादसों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वही घटना स्थल के हालत देखकर कहा जा रहा है कि बाइक सवार युवा यदि हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच जाती। घटना की जानकारी लगते ही हटा अस्पताल पहुंचे दोनों मृतको के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना रहा। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर सब परिजनों को सौंपते हुए जांच के दौरान टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


0 Comments