Ticker

6/recent/ticker-posts

रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर विशाल तिरंगा यात्रा के साथ आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम.. इधर लव कुश जयंती पर जिला क्षत्रिय कुशवाहा समाज ने निकाली शोभायात्रा..

रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम  

दमोह। आगामी 16 अगस्त को रानी अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर होने वाले विशाल तिरंगा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर आज सर्किट हाउस दमोह में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें जिला लोधी क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष भाव सिंह लोधी कार्यक्रम के संयोजक महिपाल सिंह लोधी सत्येंद्र सिंह लोधी ने आयोजन के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी।

 1857 की क्रांति की स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर एक विशाल तिरंगा यात्रा स्थानीय तहसील ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर विवेकानंद चौराहा कोआपरेटिव बैंक चौराहा बस स्टैंड चौराहा घंटाघर अम्बेडकर चौराहा कीर्ति स्तंभ बेलाताल होते हुये जटाशंकर में रानी अवंती बाई लोधी की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर समापन किया जाएगा। यह यात्रा लगभग 3 किलोमीटर की होगी रानी अवंती बाई जी की जयंती के अवसर पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम दमोह में संपन्न होने जा रहा है।

 मंचीय कार्यक्रम में वीरांगना अवंती बाई लोधी के जीवन चरित्र पर एक सांस्कृतिक प्रस्तुत आयोजन किया जाएगा जिसमें रानी अवंतीबाई लोधी के ऊपर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने कहा आप सभी जो नृत्य नाटिका देखेंगे बह संस्कृति विभाग द्वारा रानी अवंती बाई पर तैयार करवाई गई है सत्येन्द्र सिंह लोधी ने कहा. रानी अवंती बाई लोधी जी की जन्म जयंती के अवसर पर सभी लोग खासकर सर्व समाज सर्व वर्ग और सभी दलों के नेता के साथ मंच सांझा करके इस जन्म जयंती को मनाने जा रहे है। संदेश केवल एक यही है की आजादी के पहले हम केवल तलवार से लड़ते थे और अब आजादी मिल गई है और यदि हमें सही आजादी जीवन में चाहिए है तो हमें पढ़कर लिखकर कलम चला कर आजादी लेनी पड़ेगी और समाज में जब किसी आयोजन को सफल करना रहता है तब सर्व समाज की उस आयोजन में सहभागिता होती है तभी वह आयोजन भव्य और दिव्य होता है। और तभी यह आयोजन वीरांगना के चरणों में सच्ची श्रद्धा सुमन होगा।

जिला क्षत्रिय कुशवाहा समाज ने निकाली लवकुश भगवान व जन्म वर्ष उत्सव पर शोभायात्रा.. दमोह जिला छत्रिय कुशवाहा समाज संगठन व कल्याण समिति द्वारा लवकुश भगवान व सम्राट अशोक जन्म वर्ष उत्सव शोभायात्रा में पथरिया, बटियागढ़, हटा, पटेरा जबेरा, दमोह, ब्लॉक के कुशवाहा समाज जेस्ट श्रेष्ठ चार हजार कुशवाहा सदस्यों ने पूरी जोर-तोड से मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया जिसमें मुख्य अतिथि बाबू सिंह कुशवाहा सांसद जौनपुर ने मार्गदर्शन देते हुए कहा बच्चों को शिक्षित करना बेटी बेटा को पढ़ाना व काबिल बनाना जिला समाज संगठन के जिला अध्यक्ष ईश्वर दास साईं बाबा ने संबोधित करते हुए बताया समाज का उद्देश्य कुरीतियों को छोड़ना एवं मुख्य धाराओं से जोड़ना..

जिला सचिव डाल चंद कुशवाहा ने मंच संचालन करते हुये बताया एकता का परिचय देना पड़ेगा तभी समाज में हो रहे अत्याचार कम हो पाएंगे जब तक समाज में नेता पैदा नहीं करेंगे तब तक जुल्म समाज के बीच होते रहेंगे, जिसमें उपस्थित रहे समाज के पूर्व अध्यक्ष गोविंद राम कुशवाहा, भगवान दास कुशवाहा, मुकुंदी राम कुशवाहा, वर्तमान जिला उपाध्यक्ष मोहन मुकदम  कुशवाहा, संयुक्त सचिव द्वारका कुशवाहा, कोषाध्यक्ष गोपाल कुशवाहा, युवा अध्यक्ष गोपाल कुशवाहा, पूर्व सचिव कमल कुशवाहा, बसंत कुशवाहा,फुटेरा से नन्हे भाई कुशवाहा, पथरिया से सोमनाथ कुशवाहा, शिव शंकर कुशवाहा, राघवेंद्र कुशवाहा, जनपद अध्यक्ष बटियागढ़ मंगल कुशवाह, जनपद सदस्य कृष्ण कुमार कुशवाहा, लीलाधर कुशवाहा,

प्रताप कुशवाहा, दमोह ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, पथरिया ब्लाक मनमोहन कुशवाहा, बटियागढ़ ब्लॉक बलिराम कुशवाहा, हटा ब्लाक नन्हे कुशवाहा, पटेरा ब्लॉक रमेश कुशवाहा, देवनारायण कुशवाहा डॉक्टर गंगाराम कुशवाहा डॉक्टर बालकृष्ण कुशवाहा, कृपाल कुशवाहा, सरपंच परसोत्तम कुशवाहा नारायण कुशवाहा पप्पू कुशवाहा रामेश्वर कुशवाहा रिंकू कुशवाहा उत्तम कुशवाहा, थोक सब्जी विक्रेता संजू कुशवाहा, मनोहर मुनीम कुशवाहा, पूर्व चेतराम पार्षद, पप्पू कुशवाहा, युवा पूर्व अध्यक्ष परसोत्तम कुशवाहा, अभाना से सत्यनारायण कुशवाहा, जबेरा से वीर कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, खेमचंद, मंटू, पुष्पेंद्र, तुलसी, महेंद्र, राजकुमार, मोती, हेमंत, बद्री, तखत मासाब व युवा नेता योगेंद्र कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया, यह जानकारी मीडिया प्रभारी भरत कुशवाहा ने दी।

Post a Comment

0 Comments