दमोह सांसद ने उल्दन बांध की कार्य प्रगति समीक्षा की
दमोह।
सांसद राहुल सिंह लोधी ने दमोह संसदीय क्षेत्र की बण्डा विधानसभा अंतर्गत Rs 2610.54 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन उल्दन बांध (बण्डा) वृहद सिचाई
परियोजना की कार्य प्रगति की समीक्षा की। मौका स्थल की जांच उपरांत
संबंधित अधिकारियों को कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में पूर्ण करने
के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.. डूब प्रभावित ग्रामीणों से संवाद कर
उनको आश्वस्त कराया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप शीघ्र ही मुआवजा देने
की कार्रवाई पूर्ण की जाएगी साथ ही विस्थापन के लिए ग्राम- पनारी में सर्व
सुविधायुक्त कॉलोनी तैयार की जा रही है जिसमें सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं
उपलब्ध होगी। इस परियोजना से 333 ग्रामों की कुल 80 हजार हेक्टेयर भूमि
सिंचित होगी।
इस अवसर पर
विधायक बंडा वीरेंद्र सिंह लंबरदार जी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जाहर सिंह, जनपद अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह लंबरदार, मंडल अध्यक्ष एवं स्थानीय
जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण की उपस्थिति रही।
भाजपा कार्यालय में रानी अहिल्याबाई जयंती पर संगोष्ठी.. दमोह। भारतीय जनता पार्टी समाज सुधारक, धर्म परायण और प्रजावत्सल शासिका रानी
अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर 31 में तक 10 दिवसीय
कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसमे एक विचार संगोष्ठी का आयोजन जिला भाजपा
कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन,
व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार रखे। पूर्व
जिला अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर
भारतीय इतिहास की ऐसी अद्भुत स्त्री थीं जिन्होंने अपने शासनकाल में धर्म,
शिक्षा, और संस्कृति को बढ़ावा दिया। उन्होंने महिला नेतृत्व की सशक्त
मिसाल पेश की। जिला पंचायत
अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटेल ने रानी अहिल्याबाई को भारतीय संस्कृति
की संरक्षिका बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने शासन में कई मंदिरों का
निर्माण कराया और तीर्थ स्थानों का जीर्णोद्धार करवाया, जिससे उनकी धार्मिक
दृष्टि और लोकसेवा की भावना स्पष्ट होती है। जिला
महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक श्री गोपाल पटेल ने कहा कि अहिल्याबाई का
शासन 'रामराज्य' का आदर्श उदाहरण था। उन्होंने करुणा, न्याय और अनुशासन का
संतुलन बनाकर सुशासन की मिसाल कायम की। सह-संयोजक
श्रीमती शिखा जैन ने रानी अहिल्याबाई को भारतीय नारीशक्ति की प्रतीक
बताया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से आज की युवतियों को प्रेरणा लेनी चाहिए
कि एक महिला किस तरह समाज और राष्ट्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभा
सकती है। जिला उपाध्यक्ष
श्री रमन खत्री ने कहा कि अहिल्याबाई ने न केवल शासन व्यवस्था को सुचारु
बनाया, बल्कि उन्होंने जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं भी चलाईं, जो उन्हें
एक संवेदनशील शासक बनाती हैं।
पूर्व
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने
अपने जीवन में कभी किसी भेदभाव को स्थान नहीं दिया और हर वर्ग के लिए समान
अवसर सुनिश्चित किए। संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्री रामेश्वर चौधरी ने किया, आभार पार्षद संगीता जैन ने माना । सभी ने रानी अहिल्याबाई
के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी पश्चात भाजपा पदाधिकारियो ने रानी अहिल्याबाई की जीवनी पर
प्रदर्शनी का उद्घाटन में किया। कार्यक्रम में जिला
मंत्री संजय यादव, वर्षा रैकवार, कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, मीडिया
प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेंद्र जैन, आईटी संयोजक रिंकू गोस्वामी, गौरव पटेल, नगर
मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई एवं राजेंद्र चौरसिया, सहित नगर मंडल भाजपा
पदाधिकारी महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुमन पटेल केसर सूर्यवंशी राधा
स्वामी रजनी साहू अनिता राय रेनू रजक निधि तिवारी, अमर सिंह राजपूत श्याम
विश्वकर्मा श्याम दुबे राहुल पाठक विक्की जैन सहित महिला मोर्चा की समस्त
पदाधिकारी एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही।
कांग्रेस
ने भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई.. दमोह। जिला कांग्रेस
कमेटी के तत्वाधान में संचार कांति के जननायक भारत रत्न राजीव गांधी की
पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय में उनके द्वारा देशहित दिये गये योगदान
का स्मरण किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि आज भी उनके
चित्र देखकर ही लगता है कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व शांत एवं शालीन रहा
है। आज पंचायत स्तर पर जितना भी विकास हो रहा है यह पंचायती राज व्यवस्था
उनके द्वारा ही लागू की गई। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस
पार्टी ही वह पार्टी है जिसने देशहित में बलिदान दिये उसके मन में सदभावना
थी भाजपा की तरह दुरभावना नहीं। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि उनका
सौम्य चेहरा आज की आंखो के सामने झलकता है हम उन्हें भुला नहीं पायेगें।
लालचंद राय, आशीष राय, तिलक सींग, रजनी ठाकुर, बबलू भट्ट, वीरेन्द्र
राजपूत, नितिन मिश्रा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, शमीम कुरैशी, अरूण मिश्रा,
रत्नेश चर्तुवेदी, पवन यादव, पंकज खत्री, गीता लोधी, खिल्लु ठाकुर ने भी
अपने श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए कहा कि संचार क्रांति के महानायक ने सुपर
कप्म्यूटर बनाने का श्रेय उन्ही को जाता है आज हर हाथ में मोबाइल लेपटाप
एवं अन्य तरह के संचार साधन जो आज हमारी जरूरत बन गये है उनके ही कार्यकाल
में इनका अभिष्कार हुआ। इस अवसर पर अशोक विश्वकर्मा, मानक अहिरवार, इनायत
अली, कमला अहिरवार समेत कोचिंग के बच्चो की मौजूदगी रहीं।
0 Comments