जनप्रतिनिधियों ने वर वधुओं को दिया आशीर्वाद
दमोह। जिले की पथरिया कृषि उपज मंडी प्रांगण में आज मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह समारोह प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल संस्कृति पर्यटन धर्मस्य एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक पंडित गोपाल भार्गव की मौजूदगी मे संपन्न हुआ। इस वैवाहिक कार्यक्रम में 621 जोड़े विवाह बंधन में बंधें और 22 निकाह की रस्म अदा की गई। कार्यक्रम के दौरान उपहार
सामग्री दी गई। मंच से जनप्रतिनिधियों ने वर.वधुओं के ऊपर पुष्प वर्षा कर आर्शीवाद दिया।
इस अवसर पर प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा आज से कुछ साल पहले शुरू हुआ मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह समारोह पूरे प्रदेश में सभी जगह आयोजित हो रहे हैं। अक्षय तृतीया के दिन प्रदेश के अंदर लगभग 01 लाख शादियां एक दिन में संपन्न हुई हैं यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा यह पथरिया का सातवां सामूहिक विवाह सम्मेलन है जिसमें लगभग 6500 हजार शादियां अभी तक कराई जा चुकी है।श्री पटेल ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत करते हुए कहा वर वधुओं को
दांपत्य जीवन की बहुत.बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आप नए जीवन में प्रवेश कर
रहे हैंए आपके जीवन में सुख समृद्धि आए ऐसी मंगल कामना है। इस कार्यक्रम
में लगे सभी समिति सदस्यों को भी बधाई उनकी मेहनत की वजह से ही कार्यक्रम
का सफल संचालन हो पा रहा है। प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा पथरिया में राज्यमंत्री लखन पटेल के नेतृत्व में विशाल मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह समारोह संपन्न होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव जी योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं। बेटी पैदा होते ही डॉ मोहन यादव जी की सरकार में बेटी को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ मिलता हैं बेटियों की पूरी शिक्षा की व्यवस्था सरकार करती है। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत 55
हजार रूपये की राशि जिसमें 49 हजार का चेक बेटियों को देने का काम किया
जाता हैं। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत 55
हजार रूपये की राशि जिसमें 49 हजार का चेक बेटियों को देने का काम किया
जाता हैं। पूर्व मंत्री और रहली विधायक पं गोपाल भार्गव ने कहा कन्या विवाह का एक
अलग ही महत्व होता है एक कन्या का विवाह करने से जो पुण्य प्राप्त होता है
वह 07 यज्ञ करने के बराबर होता है। कन्या विवाह में आयोजन समिति
प्रत्यक्ष.अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी को पुण्य प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा वर.वधु परिणय सूत्र में बंध रहे हैंए ईश्वर से यही कामना है
वर.वधुओं जीवन सफल रहे।भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा सरकार ने योजनाओं को जमीन पर पहुंचने का कार्य किया हैं निश्चित रूप से जब योजनाओं का लाभ नीचे पहुंचता है तब हर वर्ग का विकास होता हैं। सरकार हर वर्ग के उत्थान की दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने वर बधुओं को नए जीवन मे प्रवेश करने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। पूर्व विधायक हटा पीएल तंतवाय ने वर वधुओं को नए जीवन की शुभकामनाएं दी। पं राजेन्द्र गुरु ने कहा पानी की व्यवस्था पथरिया क्षेत्र में मंत्री जी ने करवाई हैं किसान भी खुश हो रहा हैं और क्षेत्र की जनता भी खुश हो रही हैं। बड़े बड़े उद्योगपति भी गौ शाला बनाने आगे आ रहे हैं। इस दौरान सिद्धार्थ मलैया लोकेंद्र पटेल सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष खिलान अहिरवार जनपद अध्यक्ष हटा गंगाराम पटेल रहली जनपद अध्यक्ष सुरेश कपस्या नगर परिषद अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा पूर्व विधायक सोनाबाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी तथा नरेंद्र व्यास गौरव पटेल मंगल सिंह कुशवाहा खरगराम पटेल शिखा जैन प्रिंस जैन बद्री पटेल राजेंद्र पटेल कार्यक्रम के व्यवस्थापक लोकेंद्र पटेल अनीता दुबे नर्मदा सिंह एकता सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण वर वधु एवं उनके परिजन मौजूद रहे। संचालन महेश पटेल और अंकित पटेल ने तथा आभार व्यवस्थापक लोकेंद्र पटेल ने व्यक्त किया। जनसंपर्क अधिकारी Y.A. कुरैशी की कलम से
0 Comments