मुनि श्री प्रमाण सागर एवं विराट सागर संघ की दमोह में मंगल अगवानी आज..
दमोह।
 आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री समय सागर जी के 
पदारोहण कार्यक्रम के बाद कुंडलपुर से लगातार विहार चल रहा है। इसी कड़ी 
में अनेक मुनियों का मंगल प्रवेश दमोह में होने जा रहा है।
मुनि
 श्री प्रमाण सागर जी महाराज, मुनि श्री निर्वेग सागर जी मुनि श्री विराट 
सागर जी मुनिश्री संंधान सागरजी महाराज संघ पटेरा से बिहार उपरांत आज 
हिंडोरिया पहुंचे थे। जहां आहारचार्य उपरांत दोपहर बाद पुनः विहार हुआ। 
मुनि संघ का रात्रि विश्राम करैया हजारी स्कूल में चल रहा है। 
शुक्रवार को सुबह 7 मुनि संघ का  दमोह नगर में मंगल  प्रवेश होगा। जिसके 
लिए जैन समाज द्वारा जोरदार तैयारी की गई है। 
दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष
 सुधीर सिंघई सहित सभी पदाधिकारी ने सकल जैन समाज से सुबह 6:30 बजे धरमपुरा
 नाका पहुंचकर मुनि संघ की अगवानी मैं शामिल होने की अपील की है। के अध्यक्ष नवीन निराला तथा महामंत्री राजकुमार रानू परस ने बताया कि गाजे बाजे
 के साथ मुनि संघ की श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर में अगवानी की 
जोरदार तैयारी की गई है।
इधर निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी संघ सहित 
बांदकपुर में तथा मुनि श्री विमल सागर महाराज संघ सहित बांसा तारखेडा में 
विराजमान है।
निर्यापक मुनि श्री योग सागर जी एवं श्री नियम सागर जी ससंघ का कुंडलपुर से मंगल विहार.. ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र, जैन तीर्थ कुंडलपुर में आचार्य श्री समयसागर 
जी महाराज के चतुर्विध संघ का सानिध्य लोगों को प्राप्त हो रहा है। देश के 
कोने-कोने से बड़ी संख्या में भक्तगण कुंडलपुर पहुंचकर पूज्य बड़े बाबा के 
दर्शन अभिषेक का लाभ ले रहे हैं वहीं पूज्य मुनि, आर्यिका संघों के दर्शन, 
आहारचर्या का लाभ प्राप्त हो रहा है। आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान के सानंद 
संपन्न होने के पश्चात महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के बाद मुनि संघो का 
विहार का क्रम निरंतर जारी है। 
2 मई 2024 को प्रातः निर्यापक मुनि श्री 
योगसागर जी महाराज ,निर्यापक मुनि श्री नियम सागर जी महाराज, मुनि श्री 
निरंजन सागर जी, क्षुल्लक श्री सुधारसागर जी, क्षुल्लक श्री
 चैत्य सागर जी, क्षुल्लक श्री अपारसागर जी ,क्षुल्लक श्री 
तन्मय सागर जी, क्षुल्लक श्री स्वागत सागर जी, क्षुल्लक 
श्री आगत सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री स्वस्ति सागर जी, क्षुल्लक
 श्री भास्वत सागर जी, क्षुल्लक श्री भारत सागर जी, 
क्षुल्लक श्री जागृत सागर जी महाराज का मंगल विहार कुंडलपुर से पटेरा की ओर
 हुआ। मुनि संघ की आहारचर्या पटेरा में संपन्न हुई।
 




 
   
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
0 Comments