Ticker

6/recent/ticker-posts

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश सदस्य को पद से हटाया.. नेताओं को गाली, महिला नेत्री से आपत्ति जनक वार्तालाप का ऑडियो वायरल होने पर भरत तथा देवी देवताओं पर आपत्ति जनक पोस्ट करने पर उजमा की युवा मोर्चा से छुट्टी..

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष व प्रदेश सदस्य की पद से छुट्टी

भोपाल/दमोह।  विधानसभा चुनाव के दौरान से ही आपसी विवाद विरोधाभास और आरोप प्रत्यारोप के चलते चर्चाओं में रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत यादव तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उजमा नाज को आखिरकार पार्टी ने जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है।  इन दोनों को पद से हटाए जाने की वजह हाल ही में सामने आई कुछ ऑडियो तथा सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट बताई जा रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने हटाया भरत यादव को..
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा तथा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार की अनुशंसा पर दमोह जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे भरत यादव को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटाए जाने का आदेश पत्र 23 फरवरी को जारी किया है। 

भरत यादव द्वारा किसी महिला नेत्री के साथ बेहद गन्दे ढंग से आपत्तिजनक भाषा शैली का उपयोग करते हुए पार्टी के कुछ नेताओं को भी गाली गलौज करने के ऑडियो पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया पर लगातार वायरस हो रहे थे। यह ऑडियो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचने के बाद में यह कार्रवाई की गई है। हालांकि उपरोक्त ऑडियो को लेकर भरत यादव यह सफाई देने की कोशिश करते रहे कि यह उनकी आवाज नहीं है तथा उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई है।
युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री ने हटाया उजमा को..
भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी मैं विशेष आमंत्रित सदस्य रही उजमा नाज को युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा पद से हटाने का आदेश जारी किया गया है। 

जिसमें उल्लेख किया गया है कि हिंदू देवी देवताओं पर सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी तथा युवा मोर्चा के जिम्मेदार पदाधिकारी पर अनर्गल आरोप लगाए जाने की वजह से इनको पद से हटाया जा रहा है। पद से हटाए जाने के बाद उजमा का फिलहाल कोई बयान सामने नही आया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही वह उपरोक्त मामले में कोई पोल खोल बयान जारी कर सकती है।
 विधानसभा चुनाव के दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने भी लगाए थे अनेक गंभीर आरोप..
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान करीब चार माह पहले दमोह के नीलकमल गार्डन में भाजपा प्रत्याशी श्री जयंत मलैया के समर्थन में केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर की आम सभा के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शिखा जैन को मंच पर नहीं बैठने देने को लेकर  श्री मति जैन के द्वारा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत यादव एवं मलैया समर्थक कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

 यहां तक कि उनके द्वारा जिला भाजपा कार्यालय तथा अपने आवास पर मीडिया से चर्चा के दौरान खुलकर अपनी पीड़ा को व्यक्त किया गया था। उस समय मामला काफी तूल पकड़ा था। लेकिन विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बड़े नेताओं ने मामले में चुप्पी साध ली थी।
उजमा ने भी भरत पर लगाए थे गंभीर आरोप..
इसी दौरान युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उजमा नाज के द्वारा भी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भारत यादव पर काफी गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए गए थे तथा मीडिया में भी खुलकर बयान दिया गया था हालांकि इसको लेकर उसे समय भी भरत यादव सफाई देते नजर आए थे। 

विधान चुनाव के चलते बड़े नेताओं के हस्तक्षेप से उसे समय यह मामला प्रदेश लेवल पर पहुंचने के बावजूद शांत हो गया था लेकिन हाल ही में भरत यादव की कुछ ऑडियो वायरल होने के बाद एक बार यह फिर मामला प्रदेश पदाधिकारीयो तक पहुंचा तथा यादव को पद से हटा दिया गया वहीं दूसरी ओर उजमा नाज के मामले में पुरानी शिकायतों के साथ हिंदू देवी देवताओं को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों के चलते उनकी भी पद से छुट्टी कर दी गई..

Post a Comment

0 Comments