Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व पटल पर राम छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ.. राज्यमंत्री धर्मेंद्र लोधी ने पुस्तक और ब्रोसर का किया विमोचन, एक सप्ताह चलेगी प्रदर्शनी.. इधर राज्य मंत्री लखन पटेल ने भोपाल पीपुल्स हॉस्पिटल में चिकित्सकों से मरीजों की जानकारी ली..

विश्व पटल पर राम छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

दमोह। दमोह जिला मुख्यालय पर मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के द्वारा रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय के प्रांगण में उक्त प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनी में लगभग 86 छाया चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। महत्वपूर्ण विषय यह है कि इसमें भारत सहित विश्व के अन्य देशों मैं रखी भगवान श्री राम की मूर्तियां के छायाचित्र भी प्रदर्शित किए गए हैं। कंबोडिया और न्यूयॉर्क इसमें प्रमुख बताए जाते हैं। हजारों वर्ष प्राचीन यह मूर्तियां और राम के चरित्र पर आधारित चित्रकला के छायाचित्र इसमें सम्मिलित है।

1000 वर्ष प्राचीन अभिज्ञान राम की मूर्ति.. दमोह जिले का गौरवशाली इतिहास रहा है यहां छठवीं और सातवीं शताब्दी की पाषाण प्रतिमाएं मिलना इस बात का प्रतीक है।  प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने आज विश्व पटल पर राम प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए कहा यहां पर जो प्रदर्शनी लगाई गई हैए वह वास्तव में देखने लायक हैए इसमें पुरातत्व समय की 02 हजार साल पुरानी तक मूर्तियां मिली हैं उनके भी चित्र इसमें लगे हैं और विश्व पटल पर भगवान राम की जब बात होती है तो निश्चित रूप से भगवान राम के माध्यम से विश्व में विश्व को दिशा दिखाने का काम कर सकते है। इसलिए इस प्रदर्शनी का नाम भी रखा गया है।


 संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को 2047 तक विकसित देश के रूप में खड़ा करने का संकल्प लिया है ।उन्होंने कहा रामराज की परिकल्पना को साकार करने के लिए जब से भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है हम रामराज्य की परिकल्पना की ओर बढ़ चले हैं। उन्होंने कहा राम के आदर्शों पर चलें भगवान का चरित्र अपने जीवन में उतारे। श्री लोधी ने कहा राम राज्य में हमें चरित्रवान बनने की शिक्षा दी गई हैए हमारा देश विकसित देश तो बनेगा ही साथ ही राम के आदर्शों पर चलने वाला देश बनेगा। उन्होंने इस अच्छे आयोजन के लिए बधाई दी।
 पूर्व वित्त मंत्री एवं विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा कि संस्कृति राज्य मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी से बात हुई है दमोह के इस संग्रहालय का उन्नयन किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया है कि इसका उन्नयन कराया जाएगा। श्री मलैया ने कहा यह दमोह के प्रॉमिनेंट जगह पर संग्रहालय स्थित है। श्री मलैया ने आगे कहा यहां पर 10वीं और 11वीं शताब्दी की मूर्तियां स्थापित है एक मूर्ति सातवीं आठवीं शताब्दी की भी यहां पर मौजूद है। उन्होंने कहा यहां पर दोनी.आलोनी से बहुत सी मूर्तियां लाई गई है। 

श्री मलैया ने कहा विश्व पटल पर राम भोपाल के बाद दमोह में इसका आयोजन किया जा रहा है यहां प्रदर्शनी लगाई गई है इसमें भगवान राम से संबंधित जो भी स्टेच्यू और चित्र हैं के फोटोग्राफ्स लगाए गए हैं। उन्होंने कहा यहां जो प्रदर्शनी लगाई गई है उसे लोग देखेंगे और समझेंगे। भगवान श्री राम किसी भी रोल में रहे हो चाहे बेटे के रोल में रहे हो चाहे भाई के रोल में रहे होए चाहे पति के रोल में रहे हो या मित्र के रोल में हमेशा मर्यादित रहे हैं और उनका जीवन हमारे लिए आदर्श है।  मलैया ने कहां यह प्रदर्शनी एक सप्ताह तक रहेगी आमजन संग्रहालय आए और ष्विश्व पटल पर राम प्रदर्शनी का भी अवलोकन करें।

पुस्तक और ब्रोसर का हुआ विमोचन..  इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री लोधी और विधायक एवं पूर्व वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया ने दमोह जिले की पुरातत्व पर आधारित पुस्तिका और ब्रोशर का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रभारी प्रदेश पुरातत्व डॉ रमेश यादव ने कहा हर जिले की पुरातत्व पुस्तिका का विमोचन हो रहा है। आज दमोह जिले की पुस्तिका का विमोचन हुआ। उन्होंने बताया पूरे प्रदेश में सर्वे किया जा रहा है। इस अवसर पर दमोह पुरातत्व संग्रहालय के सुरेंद्र चौरसिया ने आयोजन और प्रायोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस आयोजित प्रदर्शनी का आकर अवलोकन करें जानकारी ले। साथ ही सभी अतिथियों का स्वागत और आभार जताया। संचालन राजीव अयाची तथा आभार उपसंचालक ग्वालियर पुरातत्व विभाग पीसी महोबिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधायक उमा देवी खटीक प्रदेश प्रभारी पुरातत्व डॉ रमेश यादव उपसंचालक पुरातत्व ग्वालियर पीसी महोबिया एसडीएम निकेत चौरसिया मनदीप यादव राम पटेल नायब तहसील सोनम पांडे रमन खत्री आलोक सोनवलकर सहित नागरिक गण छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
राज्यमंत्री लखन पटेल ने भोपाल पीपुल्स हॉस्पिटल
में चिकित्सकों से मरीजों की ली जानकारी..
 प्रदेश के पशुपालन तथा डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल आज भोपाल में पीपुल्स हॉस्पिटल पहुंचे और दमोह के पथरिया में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जिनका स्वास्थ्य परीक्षण कर भोपाल में समुचित उपचार के लिए भेजा गया उन मरीजों से मिले। चिकित्सकों से उनकी जानकारी ली। मरीज और उनके परिजनों से भी चर्चा की। उन्होंने सभी से कहा चिंता ना करेंए सभी का अच्छा उपचार यहां पर मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments