Ticker

6/recent/ticker-posts

नोहटा में संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के सौजन्य से दादा दादी की स्मृति में.. आयोजित स्वास्थ्य शिविर के प्रथम दिन 7137 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण.. इधर BJP रानी दमयंती नगर मंडल की गावं चलो बूथ चलो कार्यशाला सम्पन्न..

स्वास्थ्य शिविर के प्रथम दिन 7137का स्वास्थ्य परीक्षण

दमोह। नोहटा में मप्र के संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के दादा.दादी की पुण्य स्मृति में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के प्रथम दिन लगभग 7137 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्व श्री हजारी सिंह ठाकुर एवं स्व श्रीमती माथुरा बाई ;की स्मृति मे राज्यमंत्री श्री लोधी के सौजन्य एवं पीपुल्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित पंडित के नेतृत्व में निशुल्क चिकित्सा शिविर मे भोपाल से आये विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श प्रदान किया गया।

राज्यमंत्री श्री लोधी के अनुज सत्येंद्र सिंह ने बताया 03 और 04 फारवरी को दादा दादी जी की स्मृति में प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने पीपुल्स हॉस्पिटल के साथ मिलकर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है जिसमें 03 फरवरी को लगभग 07 हजार से ज्यादा लोगों ने यहां आकर अपनी जांच कराई है और जांच के बाद जिनको इलाज की जरूरत है उन्हें पूर्ण रूप से निशुल्क भोपाल भेजने की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने बताया यह शिविर आज 04 फरवरी को भी जारी रहेगा। जिसमें हमें उम्मीद है कि लगभग 10 हजार से ज्यादा जबेरा विधानसभा और आसपास के क्षेत्र के लोगों को निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ मिलेगा।

पीपल्स हॉस्पिटल भोपाल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉक्टर अंकित द्विवेदी ने बताया यह चिकित्सा शिविर पूर्णत निशुल्क है जिसमें पीपुल्स हॉस्पिटल के लगभग 150 डॉक्टर्स की टीम आई है। शिविर में डरमिटॉलॉजी कॉर्डीएक ऑर्थोपेडिक्स गायनिकोलॉजी पीडियाट्रिक मेडिसिन सर्जरी सभी विभाग के एमडी डाक्टर्स यहां पर उपलब्ध है। जो भी मरीज यहां आ रहे है उनका पूर्णता निशुल्क परीक्षण किया जा रहा है तथा उनकी जांचो में मूलत ब्लड इनवेस्टीगेशन एक्सरे एनएसजी यह जाचें पूर्णत निशुल्क यहां पर उपलब्ध है। जिन मरीजों का दवाईयों की जरूरत है वे दवाई भी यहां पर निशुल्क वितरित की जा रही है। जिन मरीजों का सर्जीकल ट्रीटमेंट या ऑपरेशन होना है उनको यहां से पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल लेकर जाया जायेगा वहां पर भी पूर्णत निशुल्क इलाज किया जायेगा और उन्हें स्वस्थ होने उपरांत नोहटा भेज दिया जायेगा। 

शिविर के प्रथम दिन लगभग 7137 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें लगभग 1377 ईसीजी 419 सोनोग्राफी  1732 आरबीएस 642 डिजिटल एक्सरे  5114 खून की जांच एवं निशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। प्रदेश के संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी ने क्षेत्र के निवासियों से आग्रह किया है कि वी अपनी जांच करवाकर इसका लाभ उठाएं। 4 फरवरी को हृदय रोग दंत रोग शिशु रोग नेत्र रोग चर्म रोग सर्जरी एक्स.रे सोनोग्राफी एवं अन्य सभी प्रकार की जांच निशुल्क होगी। 

रानी दमयंती नगर मंडल की गावं चलो बूथ चलो कार्यशाला सम्पन्न..दमोह। भाजपा जिला कार्यालय में रानी दमयंती नगर मंडल द्वारा बूथ चलो गावं चलो अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी द्वारा नव नियुक्त प्रवासी कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन दिया गया एवं कार्या को चरणबद्व बताया गया।

कार्यशाला में उपस्थित पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पं.श्री विद्यासागर पांडे जी ने बूथ संयोजको प्रत्येक बूथ पर कार्य गुण बताए। रानी दमयंती नगर मंडल के अध्यक्ष पवन तिवारी जी ने समस्त वार्ड अध्यक्ष, एवं बूथ अध्यक्षो को 9 एवं 10 फरवरी के प्रत्येक बूथ पर 24 घंटे में होने वाले कार्यक्रमों क्रमशः बताया गया। इस कार्यशाला के संयोजक श्री रमाकांत बाजपेयी ने प्रत्येक बूथ पर समस्त कार्यकर्ताओ से दीवाल पर कमल का फूल बनाने का आग्रह किया गया है। 

इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत छाबड़ा, मंडल के प्रभारी अमित बजाज, राद्यवेन्द्र सिंह परिहार, वर्षा रैकवार, शिखा जैन, छाया साहू, विजयलक्ष्मी चौबे, रितु पांडे, श्याम विश्वकर्मा, अनिल सैनी, रत्नेश खटारे, संजय सोनी, सचिन नामदेव, जनपद पंचायत प्रतिनिधि राजू ठाकुर, मनीष तिवारी, नीलेश सिंघई, पंकज सेन, बाबू अग्रवाल आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन रानी दमयंती नगर मंडल उपाध्यक्ष श्याम दुबे द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments