Ticker

6/recent/ticker-posts

वीरांगना के सम्मान में जबलपुर में केबिनेट बैठक.. प्रदेश का सबसे बड़ा एलिवेटेड कॉरीडोर जबलपुर में बनेगा.. अयोध्या और हरिद्वार की तरह नर्मदा के घाटों का विकास होगा.. अधिकारी अपने व्यवहार और भाषा का ध्यान रखें- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

जहांजहां भगवान राम के चरण पड़े हैं वे स्थान बनेंगे तीर्थ
जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के महाकौशल क्षेत्र में तीव्र प्रगति सुनिश्चित की जाएगी। संभाग के सभी जिलों में नए उद्योगों से लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार प्राप्त होगा और खुशहाली आएगी। खाद्य प्रसंस्करण दुग्ध उत्पादन और अन्य संबंधित गतिविधियों से नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा। करीब 800 करोड़ रूपए की लागत से एलिवेटेड कॉरीडोर विकसित होगा जो प्रदेश का सबसे बड़ा कॉरीडोर होगा। महाकौशल क्षेत्र में जनसहयोग से विकास का कारवां आगे बढ़ेगा। प्रगति के कार्य निरंतर चलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आज जबलपुर में 409.53 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर रहे थे। इनमें 100 66 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 308 87 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि वन ग्रामों की तकलीफें दूर की जाएंगी। आज बरगी डेम के प्रभावित 10 ग्राम के 1414 परिवारों को भू.अभिलेख के पट्टे भी प्रदान किए गए। जबलपुर में 63 एकड़ क्षेत्र में आईटी पार्क का निर्माण कार्य किया जाएगाए इसकी लागत 400 करोड़ रूपए है। इसके अलावा 65 करोड़ रूपए की लागत के गारमेंट और फैशन डिजाइन क्लस्टर का विकास होगा। मुख्यमंत्री डॉण् यादव ने अनेक हितग्राहियों को हितलाभ भी प्रदान किए। कार्यक्रम में 1414 परिवारों को भू.अधिकार के पट्टे प्रदान किए गए।
जबलपुर शहर का स्वरूप बदल देंगे विकास कार्य..  

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आज जबलपुर में कौशल विकास चिकित्सा शिक्षा विभाग नगरीय विकास एवं आवास विभागों के विकास कार्यों की शुरूआत की हैं। इन विकास कार्यों से जबलपुर शहर का स्वरूप बदल जाएगा। इन कार्यों में बरगी जिला जबलपुर में 03 ट्रेड आईटीआई का भवन निर्माण कार्य एनएससीबी मेडिकल कॉलेज जबलपुर में स्नातक प्रवेश क्षमता 150 से 250 सीटर उन्नयनए शारदा नगर पार्क मे रांझी वन विहार निर्माण कार्य ;मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजनाद्धए रानी अवन्ती बाई वार्ड चग्गर फर्मा कॉलोनी एवं राजुल सिटी से स्वर्ण भूमि मुख्य मार्ग मे एम 30 सीमेंट सडक निर्माण महाराजा अग्रसेन वार्ड अंतर्गत अहिंसा चौक से वासु डेरी होते हुए सायबर जंक्शन तक एम 30 सीसी रोड संभाग क्र 14 अंतर्गत महाराजा अग्रसेन वार्ड गरबा स्कीम नं 5 14 में विभिन्न स्थानों पर एम 30 सीसी सड़क निर्माण कार्य समिति 750 एमएम पाइप लाइन राजुल काम्प्लैक्स आगा चौक से 300 एमएम पाइपलाइन सर्वोदय नगर तक एवं विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइनों का कार्य जबलपुर स्मार्ट रोड फेस 1 ;राइट टाउन रोडद्ध जबलपुर स्मार्ट रोड फेस 2 ;गोलबाजार रोड और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल महाविद्यालय जबलपुर में 85 पीजी सीट वृद्धि निर्माण कार्य शामिल हैं।

अयोध्या और हरिद्वार की तर्ज पर विकसित होंगे घाट.. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नर्मदा के 17 घाटों के विकास कार्य भी होंगे। यह घाट अयोध्या और हरिद्वार की तर्ज पर बनेंगे। नर्मदा जी पूर्व से पश्चिम की तरफ बहती हैं। मध्यप्रदेश के नागरिक श्रद्धापूर्वक माँ नर्मदा की आरती करते हैं। घाटों के विकास के संबंध में विभिन्न सुझावों पर भी अमल किया जाएगा। 

रानी दुर्गावती सहित वीरांगनाओं की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल होंगी.. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने संबोधन की शुरूआत नर्मदे हर और जय.जय श्री महाकाल के उद्घोष के साथ की। डॉ यादव ने कहा कि जाबालि ऋषि की धरती जबलपुर देश का मध्य केन्द्र भी है। यह रानी दुर्गावती के शौर्य और पराक्रम का प्रमाण देने वाली धरती है। रानी दुर्गावती के बलिदान का सम्मान करते हुए जबलपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। यह क्षेत्र रानी अवंती बाई के बलिदान का भी गवाह है। साहसी भारतीय महिलाओं ने सदैव दुनिया के आगे साहस का उदाहरण प्रस्तुत किया है। 


प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन में है मध्यप्रदेश.. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के मन में मोदी हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन में मध्यप्रदेश है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत को समूचे विश्व में ऊंचाइयों पर पहुँचा दिया है। वे मध्यप्रदेश की प्रगति के आकांक्षी हैं। उनका संकल्प है सुशासन के उच्च मापदंड स्थापित करते हुए कार्य किया जाए।
प्रदेश में घर.घर होगी दीपावली मंदिर सजाएंगे..मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का गौरवमयी क्षण है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार ने इस अद्भुत क्षण का सम्मान करने का निर्णय लिया है। अयोध्या जाने वाले तीर्थ यात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा। उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थल बनाया जाएगाए जहां भगवान राम के चरण पड़े हैं। हर गाँव और शहर में मंदिरों की सज्जा होगी और दीपावली मनाई जाएगी।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी मध्यप्रदेश के विकास और गरीब कल्याण के लिए समर्पित हैं। मुख्यमंत्री डॉण् यादव ने महाकाल की नगरी को संवारने का कार्य किया है। वे पूरे प्रदेश में विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। जबलपुर में मंत्रिपरिषद की प्रथम बैठक की पहल सराहनीय है। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव महाकाल के भक्त हैं। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश प्रगति पथ पर आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री फग्ग्न सिंह कुलस्ते जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मिकी पूर्व मंत्री श्री अजय विश्नोई विधायक श्री अशोक रोहाणी श्री प्रभात साहू श्री सुभाष तिवारी के साथ ही श्री सुशील तिवारी श्री अभिलाष पांडे श्री नीरज ठाकुर और अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
जबलपुर में मोहन कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले..

मोदी की महत्वपूर्ण गारंटीयों पर कैबिनेट की लगी मुहर
रानी अवंतिका बाई लोधी और रानी दुर्गावती सम्मान की घोषणा, हर साल सम्मान समारोह का होगा आयोजन..
विपरीत परिस्थितियों में काम कर समाज सेवा करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित.. सभी विश्व विद्यालय और महाविद्यालय के पाठ्यक्रम में रानी अवंतिका बाई लोधी और रानी दुर्गावती के जीवन की प्रेरणादाई विषय किया जाएगा समाहित..4000 रुपये प्रति बोरा तेंदूपत्ता खरीदी पर मोहर..इससे राज्य सरकार को 165 करोड रुपए का अतिरिक्त भार होगा...मिलेट्स को लेकर बड़ा फैसला.. रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना की शुरुआत..

श्री अन्न उत्पादन करने वाले पिछला वर्ग की जातियां ज्यादातर हैं जिसमें कोदो, कुटकी, बाजार के उत्पादन पर प्रति किलो ₹10 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी...
गरीब की गरीबी दूर करने का बड़ा उपक्रम...सिंचाई का रकबा 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने का लक्ष्य.. 32 हजार करोड़ की सिंचाई योजनाओं को अनुमति की गई प्रधान...5 लाख 11हजार किलोमीटर मध्य प्रदेश में सड़के.. 4500 करोड़ की सड़के बनाने का कैबिनेट में लिया गया फैसला...
ग्वालियर राजघराने द्वारा शुरू किए गए ग्वालियर व्यापार मेला में ऑटोमोबाइल्स के 50% विक्रय पर छूट देने का निर्णय.. ग्वालियर व्यापार मेले में 500 करोड़ का होता है व्यापार.. जिसमें 300 करोड़ ऑटोमोबाइल्स का होता है व्यापार... मेले को प्रोत्साहन देने के लिए लिया निर्णय..

अधिकारी अपने व्यवहार और भाषा का ध्यान रखें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव.. शाजापुर की घटना कतई उचित नहीं..
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि शाजापुर में ट्रक ड्राईवरों की बैठक के दौरान जिस प्रकार की भाषा का उपयोग अधिकारी द्वारा किया गया वह कतई उचित नहीं है। कलेक्टर नरसिंहपुर सुश्री ऋजु बाफना को शाजापुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। शाजापुर के कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल को स्थानांतरित कर भोपाल में उप सचिव बनाया गया है।


मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम गरोबोत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। यह सरकार गरीबों की सरकार हैए मैं स्वयं मजदूर परिवार से आता हूँ हमारी सरकार में इस प्रकार का व्यवहार सहन नहीं होगाए ऐसी भाषा बोलने वाले अधिकारियों को मैदान में रहने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जबलपुर रवाना होने से पहले भोपाल के राजकीय विमानतल पर कहा कि मैं इस घटना से बहुत पीड़ित हूँए ऐसे प्रकरणों में किसी को क्षमा नहीं किया जा सकता। अधिकारियों को मनुष्यता के नाते सभी व्यक्तियों के काम और उनके भाव का सम्मान करना चाहिए। आशा है भविष्य में अधिकारी अपने व्यवहार और भाषा का ध्यान रखेंगे।

Post a Comment

0 Comments