Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्यपाल ने नवनियुक्त 18 मंत्री 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्यमंत्रियों मंत्रियों को दिलाई शपथ.. सोशल मीडिया पर मंत्रियों को विभाग आवंटन की सूची वायरल.. वायरल सूची की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं..

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने 28 मंत्रियों को दिलाई  

भोपाल। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद थे।  शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 18 मंत्री 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। 


मंत्री के रूप में श्री कुंवर विजय शाह श्री कैलाश विजय वर्गीय श्री प्रह्लाद सिंह पटेल  श्री राकेश सिंह श्री करण सिंह वर्मा श्री उदय प्रताप सिंह श्रीमती सम्पतिया उइके श्री तुलसीराम सिलावट श्री एदल सिंह कंषाना सुश्री निर्मला भूरिया श्री गोविन्द सिंह राजपूत श्री विश्वास सारंग श्री नारायण सिंह कुशवाह श्री नागर सिंह चौहान श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर श्री राकेश शुक्ला श्री चैतन्य काश्यप और श्री इन्दर सिंह परमार ने शपथ ली।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में श्रीमती कृष्णा गौर श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी श्री दिलीप जायसवाल श्री गौतम टेटवाल श्री लखन पटैल और श्री नारायण सिंह पंवार ने शपथ ली। राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में श्री नरेद्र शिवाजी पटेल श्रीमती प्रतिमा बागरी श्री अहिरवार दिलीप और श्रीमती राधा सिंह शामिल है।
राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री वीडी शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। शपथ विधि का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने किया।  

मंत्रिमंडल गठन के बाद मंत्रियों को हुआ विभाग आवंटन की सूची सोशल मीडिया पर वायरल.. सूची की आधिकारिक पुष्टि नहीं.. भोपाल। मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव की मंत्रिमंडल गठन के बाद मंत्रियों को विभागों का आवंटन भी कर दिये जाने की एक सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वायरल सूची में कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय को गृह विभाग आवंटित किया गया है जबकि सांसद और केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ने वाले श्री प्रहलाद पटेल को लोक निर्माण कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग मंत्री बताया गया है। जबलपुर से अनेक बार सांसद रहे राकेश सिंह को पहली बार विधायक बनने के बाद कैबिनेट में शहरी विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जब किसान तब तब से इस्तीफा देने वाले नव निर्वाचित विधायक राव उदय प्रताप सिंह को उद्योग विभाग की कमान वायरल सूची में सोप दी गई है।

1. कैलाश विजयवर्गीय - गृह मंत्री

2. प्रहलाद पटेल - लोक निर्माण कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग मंत्री

3. राकेश सिंह - शहरी विकास व आवास मंत्री

4. विश्वास सारंग - संसदीय कार्य व भोपाल गैस त्रासदी पुनर्वास मंत्री

5. प्रदुम्न सिंह तोमर - स्वास्थ्य मंत्री

6. तुलसी सिलावट - ऊर्जा मंत्री

7. ऐदल सिंह कंसाना - कृषि मंत्री

8. कुं.विजय शाह - वित्त मंत्री

9. निर्मला भूरिया - अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री

10. संपतिया उईके - महिला बाल विकास मंत्री

11. गोविंद सिंह राजपूत - चिकित्सा शिक्षा मंत्री

12. करण सिंह वर्मा - जल संसाधन मंत्री

13. इंदर सिंह परमार - राजस्व व परिवहन मंत्री

14. राव उदयप्रताप सिंह - उद्योग मंत्री

15. नारायण कुशवाह - वन मंत्री

16. नागर सिंह चौहान - पशुपालन मंत्री 

17. चैतन्य कश्यप - श्रम मंत्री

18. राकेश शुक्ला - खेल युवा कल्याण व तकनीकी शिक्षा मंत्री

Post a Comment

0 Comments