Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में इस बार गजब मतदान.. सभी 57 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, रिजल्ट के लिए 3 दिसंबर का इंतजार.. दमोह में सीधा, पथरिया, जबेरा, हटा में तिरकोणीय मुकाबला..

 अधिक मतदान से उत्साहित प्रत्याशियों का जीत का दावा

दमोह। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को एक ही चरण में हुए मतदान के दौरान पूरे प्रदेश भर में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला है। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर लगभग सभी जगह शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ है। दमोह जिले में 75% से अधिक औसत मतदान होने के साथ चारों विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरी 57 प्रत्याशियों को भाग्य एवं में कैद हो गया है। 
सभी को अब 3 दिसंबर मतगणना तिथि का बेसब्री से इंतजार है। इधर मतदान समाप्त होते ही जीत का अनुमान और दावे प्रतिदावे का दौर शुरू हो गया है। अधिक मतदान से उत्साहित भाजपा कांग्रेस के उम्मीदवारो के अलावा बसपा तथा गोंगपा प्रत्याशी अपनी जीत के लिए शुभ संकेत मानते हुए जीत का दावा करते और प्रदेश में सरकार बने की बात करते नजर आने लगे है।
दमोह से भाजपा कांग्रेस दोनों का जीत का दावा..दमोह विधानसभा क्षेत्र में इस बार 70% से अधिक मतदान होने से चुनाव मैदान मंत्री सभी 19 प्रत्याशियों में उत्साह का माहौल है। भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा, आप, भाशचेपा के समर्थक इसे अपनी पार्टी के लिए शुभ संकेत मानकर जीत का दावा कर रहे है। 
सबसे अधिक उत्साहित कांग्रेस तथा भाजपा समर्थक  जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी जयंत मलैया ने एक बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने और अधिक मतदान को कार्यकर्ताओं का उत्साह बताते हुए जीत का दावा किया है।
इधर कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने अपनी जीत को सुनिश्चित बताते हुए प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत मिलने और कमलनाथ सरकार बनने का दावा किया है।..
जबेरा से भाजपा कांग्रेस गोंगपा का जीत का दावा..
जबेरा विधानसभा क्षेत्र में इस बार लगभग सभी मतदान केदो पर वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला है। लगभग 80% तक मतदान की खबरें अंतिम दौर तक आने से सभी 12 प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक इसको शुभ संकेत मान रहे हैं। भाजपा कांग्रेस तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी तो बेहद उत्साहित है तथा वह इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत से जोड़ते हुए अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
 विनोद राय की आरी ने सबकी वोट काटी.. 
भाजपा से इस्तीफा देकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ने वाले जबेरा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद राय नजर आ रहे है। विनोद राय तथा उनके समर्थकों का कहना है अधिक मतदान में उनके चुनाव चिन्ह आरी के सब पर भारी होने का संकेत दे दिया है।
भाजपा के धर्मेंद्र को लाडली बहनों पर भरोसा.. 
जबेरा से भाजपा प्रत्याशी विधायक धर्मेंद्र सिंह को दूसरी बार विधायक की मिलने की पूरी उम्मीद बनी हुई है। क्षेत्र में अधिक मतदान से उत्साहित धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि भाजपा की केंद्र प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ-साथ लाडली बहनों का उनको भरपूर आशीर्वाद मिला है। तथा वह अपनी जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस के प्रताप को वचन पत्र से जीत की आस..  
जबेरा से लगातार तीसरी बार कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए पूर्व विधायक प्रताप सिंह अधिक मतदान को कांग्रेस की विजय से जोड़ते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र और कमलनाथ सरकार द्वारा 18 महीना में किए गए कामों से जनता का भरपूर समर्थन पूरे प्रदेश में कांग्रेस को मिल रहा है प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बन रही है तथा वह भी अच्छे मतों से जीत रहे है।
पथरिया से भाजपा कांग्रेस बसपा का जीत का दावा.. पथरिया विधानसभा क्षेत्र मैं इस बार 75% से अधिक मतदान होने से चुनाव मैदान में खड़े सभी 17 उम्मीदवार शुभ संकेत मानते हुए जीत की उम्मीद कर रहे हैं। वही मुख्य मुकाबले में आखरी समय तक रही बसपा भाजपा कांग्रेस प्रत्याशियों तथा समर्थको द्वारा जीत का दावा किया जा रहा है।
जीत का दावा करने वालों में कांग्रेस प्रत्याशी राव बृजेंद्र सिंह सबसे आगे हैं उनका कहना है वह जीत रहे हैं तथा उनके मुकाबले में कोई नहीं है दूसरे स्थान के लिए भाजपा तथा कांग्रेस के बीच मुकाबला है। 
इधर भाजपा की तरफ से प्रत्याशी तथा पूर्व विधायक लखन पटेल का कहना है कि सभी 17 प्रत्याशी को जीत का दावा करने से नही रोका जा सकता। लेकिन वह अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आशान्वित रहते 3 दिसंबर को मतदान के नतीजे आने का इंतजार करने को कह रहे हैं।
वही बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी और विधायक श्रीमती रामबाई सिंह का कहना है कि इस बार उनको पिछली बार से 10 गुना अधिक कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला है जिससे अपनी जीत के प्रति पूरा भरोसा जाता रही है।
हटा में भाजपा कांग्रेस बसपा का जीत का दावा.
हटा विधानसभा क्षेत्र से 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहने के बावजूद 75 प्रतिशत से अधिक मतदान होने से सभी उम्मीदवार बेहद उत्साहित है। वही मुख्य मुकाबला भाजपा कांग्रेस बसपा के बीच होने के साथ तीनों प्रत्याशियों को अधिक मतदान से अपनी जीत की उम्मीद बनी हुई है। भाजपा से तीसरी बार प्रत्याशी बनाई गई पूर्व विधायक उमा देवी खटीक अपनी जीत को तय मन कर चल रही है। 
इधर पिछले चुनाव में कांग्रेस के बागी प्रत्याशी रहे प्रदीप खटीक ने कांग्रेस में वापसी करते हुए नगर पालिका चुनाव में जीत का परचम लहराने के बाद अब विधानसभा टिकट हासिल करने के बाद अपनी जीत का दावा भी किया है। इधर कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भगवान दास चौधरी कुछ इस तरह से भाजपा कांग्रेस के अनेक नेता कार्यकर्ताओ पंचायत प्रतिनिधियों का खुला समर्थन मिला है इससे वह भी अपने जीत के प्रति बेहद आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments