Ticker

6/recent/ticker-posts

सरपंच पति व पुत्रों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एकजुट हुए पंचायत सचिव व रोजगार सहायक.. दोनों संगठनो के बैनर तले ज्ञापन सोपकर तीन दिन में कार्यवाही नही होने पर हड़ताल की चेतावनी..

दमोह। जिले के समस्त सचिव एवं सहायक सचिव के द्वारा घाट पिपरिया में पदस्थ रोजगार सहायक के साथ सरपंच पति तथा सरपंच पुत्रों द्वारा की गई घटना के विरोध में कलेक्टर एवं एसपी के नाम ज्ञापन सोपते हुए आरोपियों के खिलाफ सही रिपोर्ट दर्ज दर्ज करके कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। 

                                         

 ज्ञापन में बताया गया कि 21 सितंबर को घाट पिपरिया में रोजगार सहायक श्रीमती अनीता अहिरवाल के साथ सरपंच पति सुरेंद्र साहू पुत्र सचिन साहू रमेश साहू के द्वारा गाली-गलौज कर जातिगत अपमान किया गया था। पारिवारिक धमकी के साथ शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए शासकीय दस्तावेज भी फाड़ दिए गए थे।

महिला कर्मचारी के द्वारा हिंडोरिया थाने में रिपोर्ट लिखाने पर केवल सरपंच पति सुरेंद्र साहू के नाम से लिखी गई तब कि उनके साथ दो पुत्रो का नाम FIR में दर्ज नहीं किया गया।  न ही अन्य धाराएं लगाई गई। जिसको लेकर आज जिले भर के सचिव, सहायक सचिव, जनपद के इंजीनियर, APO , कंप्यूटर ऑपरेटर , पीसीओ आदि कर्मचारियों ने ज्ञापन में शामिल होकर उपरोक्त ज्ञापन सोपा है। तीन दिन में कार्यवाही नहीं होने पर  जिले के सभी सचिव, सहायक सचिव ने काम बंद हड़ताल की चेतावनी भी दी है। 

                                             

 ज्ञापन देने वालो में जिला अध्यक्ष दिलीप पाठक सचिव संघ, जिला अध्यक्ष वीर सिंह लोधी सहायक सचिव संघ, जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, स्नेह लता गुप्ता, इंद्र विशाखा ठाकुर अर्चना टेकराम रोली सौरभ ठाकरे इंजीनियर अमित अहीरवाल इंजीनियर नितिन जैन परवेज खान अर्जुन पटेल हेमंत पटेल नीरज पटेल प्रताप सिंह लोधी रामशंकर मिश्र सुनील तिवारी हनुमत सिंह लोधी राजेश सिंह लोधी गणेन पटेल थान सिंह लोधी भानू प्रताप धर्मेंद्र रामकिशन खेतचंद गणेश महेन्द्र तुलसी रमेश राजेश सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments