दो सड़क हादसों में दो बाइक सवार की मौत.. हेलमेट पहने होते तो शायद बच जाती जान.. आनू तिराहे पर चकाजाम प्रदर्शन..

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए चपेट में लिया

दमोह। ग्रामीण सड़कों पर हाईवे की तरह रफ्तार के कहर के मामले लगातार सामने आने के साथ बाइक सवार अपनी जान गवा रहे हैं। अधिकांश मामलों में हेलमेट नहीं पहनने वालों की जान जाने की घटनाएं सामने आई है। बुधवार को जिले के दो अलग-अलग क्षेत्र में दो सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो ग्रामीणों की मौत हो जाने के घटना क्रम ने सभी को झक झोरकर रख दिया है। आनू मार्ग पर युवक की मौके पर मौत हो जाने के बाद एकत्रित ग्रामीणों की भीड़ ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
 हिंडोरिया थाना के बांदकपुर आनू मार्ग पर बुधवार शाम आनू मार्ग के अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए चपेट में ले लिया। भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अजय पिता खुब्बू पटेल 21 वर्ष, निवासी चोपरा भदौली के रूप में हुई।  जो बांदकपुर  से आ रहा था तभी दमोह की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इधर एक अन्य्य बाइक सवार दो युवकोंं कीघायल होने की खबर हे
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो जाने के बाद एकत्रित ग्रामीणों की भीड़ ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था यह  यह हादसा नहीं है बल्कि हत्या है। आरोपी के खिलाफ हत्याा का मामला  दर्ज किया जाए। सूचना मिलने पर हिंडोरिया थाना तथा बांदकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एसडीएम सौरभ गंधर्व और तहसीलदार प्रीतम सिंह ने मौके पर पहुंच लोगों को घटना की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। 

पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दमोह भेज कर जांच शुरू कर दी है। 
बताया जा रहा है कि सर में गंभीर चोट आने की वजह से युवक की मौके पर मौत हो गई यदि वह हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच जाती।  
बरी टेक पर अज्ञात बाहन की टक्कर से एक की मौत दूसरा गंभीर..
अजब धाम रजपुरा मार्ग पर 
बरी टेक के पास भी बुधवार शाम अज्ञात वाहन बाइक सवारो को टक्कर मार के भाग गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। मृतक की पहचान झींगा आदिवासी निवासी बरी के तौर पर हुई है। जबकि घायल महेश लोधी कोई इलाज के लिए हटा की अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर अजब धाम चौकी प्रभारी  स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे मृतक और घायल को हटा सिविल अस्पताल भेजकर टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। इस घटना के शिकार बाइक सवार भी हेलमेट नहीं पहने हए थे।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ