Ticker

6/recent/ticker-posts

पोड़ी जलाशय फूटने के मामले में भारतीय किसान संघ ने.. 2011 में पदस्थ जल संसाधन विभाग के मुख्य सचिव, ईई व ठेकेदारों पर कार्यवाही की मांग.. इधर जबेरा विधायक पहुंचे गोरखा मोहड़ तालाब अधिकारियों को दिए सर्वे के निर्देश..

पोड़ी जलाशय फूटने के मामले में भारतीय किसान संघ ने 2011 में पदस्थ जल संसाधन विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग 
दमोह।  जिले में विकासखंड तेंदूखेड़ा के पौड़ी जेतगढ़ जलाशय फूट जाने के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए गांव व खेतों में पानी भर गया जिससे दो गांव के लोग बर्बाद हो गए, लोगों की परिसंपत्ति किसानों की फसलें तबाह हो गई। जिसके लिए भारतीय किसान संघ ने जल संसाधन विभाग के जिले में पदस्थ सन 2011 के अधिकारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
भारतीय किसान संघ के महाकौशल प्रांत के महामंत्री तथा जल आयाम प्रमुख मंत्री रमेश यादव ने देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को प्रेषित शिकायती पत्र में बताया है कि जल संसाधन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा पौड़ी जेतगढ़ जलाशय का निर्माण ट्राईबल सबप्लान ( tribel subplan) योजना के अंतर्गत, 203, हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए किया गया था। परियोजना की लागत 303,98 लाख रुपए से वर्ष 2011 में यह तालाब पूर्ण किया गया था। उस समय भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जल संसाधन मंत्री जयंत मलैया थे। शासन प्रशासन की भ्रष्ट नीतियों के चलते जिम्मेदारों द्वारा जलाशय के निर्माण कार्यों में घोर अनियमितताएं कर भ्रष्टाचार किया गया।
 
जलाशय के बांध के निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों पर नहीं किए गए, जलाशय के बांध कमजोर था बांध में प्रारंभ से लीकेज थे, किसानों को सिंचाई का लाभ नहीं मिला। इसकी जानकारी, मप्र शासन एवं विभागीय प्रशासन कोथी, भ्रष्टाचार छुपाने के लिए जिम्मेदारों द्वारा अनदेखी की गई।जिसके लिए राधे श्याम जुलानिया, तत्कालीन मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग, सुरेंद्र पितालिया, मुख्य कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग संभाग दमोह, ठेकेदार, बहादुर सिंह भट्टी जबलपुर एवं  एसके जैन भोपाल उपरोक्त संबंधित को जिम्मेदार ठहराते हुए इनके ऊपर कार्यवाही करके, आर्थिक क्षति की पूर्ति कराए जाने की मांग भारतीय किसान संघ द्वारा की गई है।
इस संदर्भ में माननीय प्रहलाद सिंह पटेल  सांसद लोकसभा क्षेत्र दमोह राज्य जल शक्ति मंत्री जल शक्ति मंत्रालय को भी पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत द्वारा दमोह जिले में जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई परियोजना ओ निर्माण कार्यों गंभीर अनिमित्ताओं भ्रष्टाचार के संबंध जांच कराने गड़बड़ी रोकने, माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महामहिम राज्यपाल के नाम धरना आंदोलन कर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी। जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं, देश को आर्थिक क्षति हो रही है।

गोरखा मोहड़ तालाब अधिकारियों को दिए सर्वे के निर्देश..

 दमोह। जबेरा विधानसभा में विगत दिनों बाहरी बरसात होने से कई ग्रामों में बाढ़ जैसे हालात बने उस दौरान तालाबों के फूटने से भी विभिन्न में ग्रामों में मकानों से लेकर खेती में भी नुकसान हुआ है। इसी क्रम में निरंतर जबेरा से विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी प्रतिदिन ग्राम में पहुंच रहे हैं इसी क्रम में विधायक जनपथ तेंदूखेड़ा के ग्राम मोहड़,गोरखा पहुंचें जहां तालाब की मेड़ फूटने से हुए क्षति का जायजा लिया इस दौरान जबेरा विधायक ने अधिकारियों को सर्वे के लिए निर्देशित किया इस दौरान अधिकारी मौके पर पहुंचे और सर्वे कार्य प्रारंभ किया।

जबेरा विधायक ने कहा कि अधिक बरसात होने से किसानों को हानि हुई है सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए प्रयासरत हूं अधिकारियों को निर्देशित किया है और मौके पर अधिकारी पहुंचे हैं। तालाब के पानी से किसानों सहित पशुओं को भी लाभ प्राप्त होता था चूंकि तालाब खाली होने से परेशानी का सामना नागरिकों को ना करना पड़े इसलिए जनपद सीईओ को तालाब के पुनः के लिए निर्देशित किया है।
 

Post a Comment

0 Comments