Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह कटनी रेल खंड पर सैलया के पास पटरी धसने से रेल यातायात बाधित प्रभावित.. बीना कटनी रद्द, कामायनी एक्सप्रेस ललितपुर खजुराहो होकर निकाली.. इधर जबलपुर इटारसी रूट की कुछ गाड़ियां गोंदिया मार्ग से संचालित..

दमोह कटनी रेल खंड पर रेल यातायात बाधित प्रभावित

दमोह। लगातार बारिश के चलते बीना कटनी रेल खंड पर अनेक जगह पटरियों पर कल से पानी आते जाते भरते रहने की स्थिति बनी रही है। वही दमोह कटनी के बीच चलाइए स्टेशन के पास एक पुलिया की मिट्टी बह जाने से पटरी धंस जाने की खबर सामने आई है। जिससे गुरुवार सुबह से दमोह कटनी मार्ग पर रेल यातायात बाधित प्रभावित बना हुआ है। 

रेल प्रशासन द्वारा यहां पर तेजी से सुधार कार्य कराया जा रहा है इसके बावजूद लगातार जारी बारिश की वजह से सुधार कार्य में समय लगता नजर आ रहा है। उपरोक्त हालात के चलते दमोह कटनी रूट से चलने वाली कुछ ट्रेनें जहां प्रभावित हुई है वहीं कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द भी किया गया है। हालांकि कटनी दमोह लाइन से कॉशन ऑर्डर के साथ गाड़ियों को धीमी गति से निकाला जा रहा है लेकिन इस वजह से बीच के स्टेशनों पर अनेक गाड़ियां रुकी हुई है।

 ऐसे मैं पश्चिम मध्य रेलवे जनसंपर्क विभाग द्वारा रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर लगातार सूचना बुलेटिन प्रसारित किए जा रहे हैं जिनके जरिए निरस्त आंशिक निरस्त परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियों के बारे में जानकारी दी जा रही है जिससे रेल यात्री गण अनावश्यक परेशानी से बच सके।

सैलया स्टेशन के ट्रैक पर जल भराव से कुछ गाड़ी रद्द

जबलपुर 29 जून। पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मण्डल के कटनी - बीना रेलखण्ड पर सैलया स्टेशन के ट्रैक पर जल भराव होने के कारण संरक्षा एवं यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये एहतियात के तौर पर कुछ गाड़ियों को रद्द, कुछ गाड़ियों को रि शेड्यूल, कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से और कुछ गाड़ियों को शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट किया गया है, इस मार्ग से होकर चलने वाली प्रभावित गाड़ियों की जानकारी इस प्रकार है। 

बीना कटनी मेमू रद्द.. 29 जून 2023 को गाड़ी 06603 बीना- कटनी मुड़वारा मेमू ट्रेन को रद्द किया गया है।  रेलगाडी को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया 29 जून.2023 को अपने प्रांरभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11601 बीना - कटनी एक्सप्रेस ट्रेन सुमरेरी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट रहेगी अर्थात ये गाड़ी सुमरेरी - कटनी स्टेशन के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। 

कामायनी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित.. गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस - बनारस कामायनी एक्सप्रेस जो रास्ते मे चल रही है, अपने निर्धारित रूट बीना - कटनी - सतना के बजाय इटारसी - बीना - अगासौद - ललितपुर - खजुराहो मार्ग होते हुए अपने गंतव्य स्टेशन को जायेगी। 

करेली नरसिंहपुर के बीच सुधार कार्य के चलते जबलपुर से इटारसी के बजाय गोंदिया होकर चलेगी यह ट्रेन

जबलपुर 29 जून। पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मण्डल के जबलपुर-इटारसी रेलखण्ड पर करेली-नरसिंहपुर स्टेशनों के मध्य किलोमीटर संख्या 897/21के निकट बालू रेवा ब्रिज के खतरे की स्थिति में होने के कारण संरक्षा एवं यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये एहतियात के तौर पर   कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है, इस मार्ग से होकर चलने वाली प्रभावित गाड़ियों की जानकारी इस प्रकार है। 


*निम्नलिखित रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित*

1- गाड़ी संख्या 12792 दानापुर - सिकंदराबाद एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित रूट जबलपुर- इटारसी के बजाय जबलपुर - कछपुरा-गोंदिया-नागपुर मार्ग होते हुए अपने गंतव्य स्टेशन को जायेगी। 

2- गाड़ी संख्या 12296 दानापुर - एसएमवी बेंगलुरू संगमित्रा एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित रूट जबलपुर- इटारसी के बजाय जबलपुर - कछपुरा-गोंदिया-नागपुर मार्ग होते हुए अपने गंतव्य स्टेशन को जायेगी। 

3- गाड़ी संख्या 12670 छपरा - चैन्नई गंगा कावेरी एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित रूट जबलपुर- इटारसी के बजाय जबलपुर-कछपुरा-गोंदिया-नागपुर मार्ग होते हुए अपने गंतव्य स्टेशन को जायेगी। 

4- गाड़ी संख्या 22614 अयोध्या केंट - रामेश्वरम एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित रूट जबलपुर- इटारसी के बजाय जबलपुर - कछपुरा-गोंदिया-नागपुर मार्ग होते हुए अपने गंतव्य स्टेशन को जायेगी। 


5- गाड़ी संख्या 12295  एसएमवी बेंगलुरू - दानापुर संगमित्रा एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित रूट इटारसी - जबलपुर के बजाय  नागपुर - गोंदिया-कछपुरा - जबलपुर मार्ग होते हुए अपने गंतव्य स्टेशन को जायेगी। 

6- गाड़ी संख्या 12539 यशवंतपुर - लखनऊ एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित रूट इटारसी - जबलपुर के बजाय  नागपुर - गोंदिया - कछपुरा - जबलपुर मार्ग होते हुए अपने गंतव्य स्टेशन को जायेगी। 

7- गाड़ी संख्या 07007 सिकंदराबाद - रक्सौल स्पेशल ट्रेन अब अपने निर्धारित रूट इटारसी - जबलपुर के बजाय अमला - छिंदवाड़ा - नैनपुर - कछपुरा - जबलपुर मार्ग होते हुए अपने गंतव्य स्टेशन को जायेगी।

Post a Comment

0 Comments