Ticker

6/recent/ticker-posts

लाड़ली बहिनों के खाते में 10 जून को एक हजार आएंगे, 11 जून को खाते से राशि निकाल सकेंगी.. कमिश्रर और कलेक्टर विशेष ग्राम सभाओं में हुये शामिल.. मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन.. इधर मप्र जन अभियान परिषद के महानिर्देशक एकात्म अभियान ध्यान शिविर में..

कमिश्रर और कलेक्टर विशेष ग्राम सभाओं में हुये शामिल

दमोह। महिलाओं के लिए आज सबसे बड़ा दिन है लाड़ली बहना योजना में जो महिलाएं पात्र है जिनका पंजीयन हुआ है उन सभी के नाम डीबीटी में आ चुके हैं। महिलाओं को स्वीकृति पत्र जनप्रतिनिधियों ने बाटे हैं स्वीकृति पत्र के लिए जो महिलाएं शेष रह गई हैं उन्हें भी स्वीकृति पत्र मिल जाएंगे। जिन महिलाओं को राशि मिलनी है उनके खातों में 10 जून को राशि जमा हो जाएगी और 11 जून को पैसा निकाल सकते हैं यह महिलाओं के लिए बहुत ही खुशी की बात है। यह पैसा महिलाओं के स्वास्थ्य समृद्धि और उनके बच्चों के काम आयेगा।

इस आशय के उद्गार सागर संभाग कमिश्रर डॉ वीरेन्द्र सिंह रावत ने आज जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम कुमेरिया सरखड़ी तथा दमोह विकासखण्ड के ग्राम बांसा में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में व्यक्त किये। इस मौके पर कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल एसडीएम श्रीमती भव्या त्रिपाठी और श्री गगन बिसेन तहसीलदार सीईओ पथरिया एवं दमोह सरपंच महिलाएं एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। कमिश्नर श्री रावत ने कहा 10 जून को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से शाम 06 बजे सभी लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे। उन्होंने लाड़ली बहिनों से चर्चा की और उनकी समस्याओं का समाधान करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये

कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल ने कहा लाड़ली बहनों का एक रूपये खाते में डालकर चेक कर लिया गया है 10 जून को एक हजार रूपये आने वाले है। जो यहां पर 11 महिलाएं बची हुई है उनका आज ही पोस्ट ऑफिस में एकाउन्ट खोला जायेगा जिससे 10 जून को उनके एकाउन्ट में राशि आ जाये। यदि किसी भी प्रकार की कोई और समस्या रहेगी तो ग्राम सभा में बता सकते हैए जिस पर कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने ग्रामीणों की बातें व समस्यायें सुनी व उनके प्रश्नों.समस्याओं का समाधान किया। विशेष ग्राम सभाओं में आज जनप्रिनिधियों द्वारा लाड़ली बहना के स्वीकृति पत्र वितरित किये गये और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का लाड़ली बहिनों के लिये भेजा गया संदेश का वाचन किया गया। 

 मप्र जन अभियान परिषद के महानिर्देशक शिविर में 

दमोह। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला दमोह के मार्गदर्शन में पथरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत भवन बांसाकला में एकात्म अभियान अंतर्गत ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के महानिर्देशक बीआर नायडू हार्टफुलनेस संस्थान हैदराबाद से सुनील नायडू मप्र जन अभियान परिषद सागर संभाग समन्वयक दिनेश उमरैया हाटफुलनेस संस्थान की संभाग समन्वयक प्रतिभा शांडिल्य जिला समन्वयक सुशील कुमार नामदेव विकासखंड समन्वयक उमाशंकर उपाध्याय सरपंच यतेन्द्र सिंह एवं हार्टफुलनेस संस्थान से पधारे प्रशिक्षक कमल पांडे श्री विष्ट मुख्य रुप से उपस्थित रहें।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रकाश सिंह ठाकुर परियोजना अधिकारी राजकुमार लडिया किशोर सिंह पथरिया सेक्टर की नवांकुर संस्था धरातल जनकल्याण विकास समिति पथरिया से जीवन यादव किशुनगंज सेक्टर की नवांकुर संस्था नेहरू युवा नव जागृति नव युवक मंडल समिति से कार्यक्रम समन्वयक बसंत पटेल किंद्राहो की नवांकुर संस्था अमरदीप जन जागरण विकास समिति सूखा से विजय तिवारी सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के मेंटर्स यज्ञ नारायण पांडे शैलेंद्र पाराशर सहित ग्राम में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं सहायिकाओं एवं ग्राम के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजन नवांकुर संस्था के अध्यक्ष घनश्याम पटेल एवं संचालन विजय तिवारी द्वारा किया गया।अध्यक्ष दिलीप कुमार पटेल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments