Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा की बांदकपुर शक्ति केंद्र बूथ विजय संकल्प अभियान बैठक.. इधर यूथ कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए बजरंगबली को धन्यवाद दिया.. आयुष दुबे के शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर निकली स्वागत रैली..

बांदकपुर शक्ति केंद्र.. बूथ विजय संकल्प अभियान बैठक 

दमोह। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निरंतर बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर शक्ति केंद्रों की बैठक आयोजित की जा रही है इस तारतम्य में जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के मुख्य आतिथ्य में बांदकपुर मंडल के बांदकपुर शक्ति केंद्र पर पदाधिकारियों और कार्यकताओं के साथ बूथ विजय संकल्प अभियान की बैठक संपन्न हुई।

जिसमें जनपद पंचायत दमोह अध्यक्ष प्रीति राजू ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन, आईटी सेल संयोजक रिंकू गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक सिकेंद्र गुप्ता, सुनील तिवारी, सरपंच सुनील डबुल्या, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी रश्मि चौबे,राजू ठाकुर  विस्तारक गौरव जैन मंचाशीन रहें। जिसमें मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष 
प्रीतम सिंह लोधी ने भारतीय जनता पार्टी की केंदीय और राज्य सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा संगठन और सरकार सदैव पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलते हुए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक की चिंता करते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन करती है।

 हम सभी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि प्रत्येक योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले इसका ध्यान हमें रखना है। जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति ठाकुर ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जन जन तक योजना का लाभ दिया जाए, मैं अपने पद पर जरूर हूं लेकिन मैं इस पद पर आप सभी कार्यकर्ताओं के कारण हूं, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि वर्तमान समय हर पल अपडेट रहने का है प्रत्येक योजना का अपडेट होगा तभी हम लोगों को योजना का लाभ दिला सकते हैं। इसी तरह सोशल मीडिया पर अपडेट रहने पर अपने संगठन का संदेश जन जन तक पहुंचा सकते हैं। 

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन ने कहा कि मातृ शक्ति एक ऐसी शक्ति है अगर हम मातृ शक्ति तक पहुंच गए तो पुनः सरकार बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। बैठक में सरपंच सुनील डबुल्या, मंडल महामंत्री पूना बाई अहिरवार, रीता दुबे, तुलसा प्रजापति,  करन चौबे, भुजबल सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेश पटेल, रघुवीर रजक, बैठक में सम्मिलित हुए।

युवा कांग्र्रेस ने किया बजंरग वली का धन्यवाद
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के अनेक नेताओं में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जिस तरह बजरंग दल जैसे संगठन को बजरंग बली से जोड़ा और मतदाताओं के मतों का समाज मे धुव्रीकरण करने की कोशिश की। भाजपा ने बजरंग दल को मुहरा बनाकर जान बूझकर जो परिस्थति उत्पन्न करवाई वहा के मतदाताओं ने अपने मतों द्वारा करारा जबाव दिया है। 
जिला युवा कांग्रेस ने भाजपा की नीति और नियत के विरोध में उनके नेता की सद्वुद्धि हेतु सुन्दरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया था।

यूथ कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में उन्हें बजरंग बली से सबक सिखाने का अनुरोध किया था बजरंग बली द्वारा उनके आस्थावान का मनोरथ पूरा किया था। इसी को लेकर आज शिवाजी हनुमान मंदिर में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत यादव, शहर अध्यक्ष आयुष दुबे द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमान जी के मंदिर में शरणागत होकर श्रद्धा भाव से धन्यवाद अर्पित किया गया इस कार्यक्रम में राहुल पुरोहित, अनिल कुशवाहा, विक्की सेन, सोनू, अनमोल, विजय यादव, अर्जुन यादव, गोविन्द यादव सहित वड़ी संख्या में युवाओ की उपस्थिति रहीं।

आयुष दुबे के शहर अध्यक्ष बनने पर निकाली स्वागत रैली

दमोह।  प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया व दमोह विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन व जिला शहर अध्यक्ष मनु मिश्रा की अनुशंसा पर युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष पद पर आयुष दुबे को नियुक्त किया गया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत यादव के नेतृत्व में सभी मनोनीत पदाधिकारियों को लेकर स्वागत रैली का आयोजन किया गया रैली जिला कांग्रेस कार्यालय से होकर बस स्टैड, एवरेस्ट लॉज होते हुए घंटाघर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अम्बेडकर चौराहा पर भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डीजे बाजे व फटाखे फोड़कर मिठाई बाटकर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।


सभी वरिष्ठ नेताओ ने युवा कांग्र्रेस के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आहवान किया। इस स्वागत रैली में कल्लन जैन, नितिन मिश्रा, राजा राय, सुदामा दुबे, हटा विधानसभा अध्यक्ष अनमोल छिरोल्या, पटेरा ब्लाक अध्यक्ष निखिल जैन, पथरिया ब्लाक अध्यक्ष शुभम चौबे, बटियागढ़ ब्लाक अध्यक्ष माधव पटेल, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश सोनी, जिला महासचिव गौरव गर्ग, राहुल पुरोहित, आरिफ खान, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, गोविन्द यादव, मिलन यादव, भूपेन्द्र आजमानी, बसंत कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

बबलू भट्ट कांग्रेस के जिला महामंत्री नियुक्त हुए..
दमोह। 
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार कांग्रेस विधायक अजय कुमार टंडन एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन की अनुशंसा पर नरेन्द्र शर्मा (बब्लू भट्ट) को जिला कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है।

 उनके जिला महामंत्री बनने पर कांग्रेसियों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिसमें भगवती श्रीवास्तव, कमलेश भारद्वाज, पंकज खरे, सतीश जैन, राजेश तिवारी, पार्षद विक्रम ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र राय, आशीष पटेल, अमर सिंह राजपूत, मिक्की चंदेल, भूपेन्द्र आजमानी, विष्णु गुप्ता, निधी श्रीवास्तव, मंजीत यादव, नौशाद खान, अजय सरवरिया, अजय जाटव, अनुज ठाकुर, मानक राय, मनोज कुमार शर्मा, मुक्तार जाफरी, परसू चौबे, गोलू गुप्ता, वीर ठाकुर, गोपाल रैकवार, पवन गुप्ता, शिवा भट्ट सहित समस्त मोर्चा संगठनो मंडल सेक्टर एवं जिले के कांग्रेसजनों ने बधाई प्रेषित की है।


Post a Comment

0 Comments