Ticker

6/recent/ticker-posts

पन्ना से दमोह पहुचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भाजपा नेताओं पदाधिकारियों से रूवरू हुए.. आकांक्षी विधानसभा के त्रिदेव सम्मेलन को सम्बोधित किया.. पदाधिकारियों को प्रवास पर रहकर पार्टी की योजनाओं का प्रचार करने का संदेश..

 बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है भाजपा - मुरलीधर राव
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने जिले के समर्पित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी है। पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश में अपने समर्पण के साथ राजनीति के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं और सभी समर्पित पूर्वक कार्य करने वाले लोग ही भारतीय जनता पार्टी में आगे बढते है। त्रिदेव बूथ के वह तीन कार्यकर्ता हैं जो भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ हैं, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए यह तीन कार्यकर्ता सजग हैं, उत्साहित होकर विजय का संकल्प लेते हैं तो कोई विजय को रोक नहीं सकता। 
यह बात पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने मंगलवार को  जिले की आकांक्षी विधानसभा दमोह के उत्सव विलास में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। बूथ सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश चतुर्वेदी, जिला प्रभारी डॉ अभिलाष पांडेय, जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री जयंत मलैया, विधायक धर्मेन्द्र सिंह, पी एल तंतुवाय, वेयर हाउसिंग कारपोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह, आकांक्षी विधान सभा प्रभारी संजय नगाइच मंचासिन रहें। 
प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने दमोह आकांक्षी विधानसभा के त्रिदेव सम्मेलन को सम्बोधित कर पदाधिकारियों के अलावा विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों, मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रभारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने जिला कौर ग्रुप एंव पार्टी के जिला पदाधिकारियों की बैठक को भी सम्बोधित किया। दमोह प्रवेश के दौरान गैसाबाद में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी विधायक, पूर्व विधायक एवं संभागप्रभारी, जिला प्रभारी सहित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी का पुष्प वर्षा एवं फूल मालाओं एवं गाजे बाजे से स्वागत किया। जिले में प्रवास पर आने पर बड़ीदेवी मंदिर में पूजा की और संतजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ कार्यकताओं से मुलाकात की और निवास पर भोजन कर परिवारजनों से भेंट की। होटल उत्सव विलास में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने प्रदेश प्रभारी का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
प्रदेश प्रभारी श्री राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब भी चुनाव के मैदान में जाती है तो सबसे पहले बूथ के कार्यकर्ताओं को जागरूक और संगठित करने का कार्य करती है। हमें विभिन्न समाज बीच पहुंचकर केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से सम्पर्क कर उन्हें पार्टी के आचंल में लाना है। हम सोशल मीडिया और डिजिटली जितने स्ट्रांग होंगे, हमारी जीत भी उतनी ही बड़ी होगी। लेकिन इसके साथ ही हमें लगातार प्रवास करना हितग्राहियों से मिलना है। हमें प्रवास, प्रयास और प्राथमिकता का संकल्प लेना है। हमें ‘अबकी बार-200 पार’ और 51 प्रतिशत वोट के लक्ष्यों को अपनी संगठनात्मक संरचना के माध्यम से हासिल करना है। दुनिया में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की दम पर ही नंबर एक बने हैं जिन्होंने प्रलोभन और दबाव का अनदेखा करते हुए पार्टी का निस्वार्थ भाव से काम किया है। बूथ लेवल का कार्यकर्ता अब पार्टी का 365 दिन चिंता करता है।
बूथ स्तरीय सम्मेलन में जिला महामंत्री सतीश तिवारी, गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी विधानसभा संयोजक श्याम शिवहरे, विधानसभा प्रभारी संजय सेन, जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज, रुपेश सेन, विनोद राय, चंद्रभान पटेल, अनीता खरे, अनुराग वर्धन हजारी, उमादेवी खटीक, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, जिला मंत्री संजय यादव, वर्षा रैकवार, अर्चना जैन, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, सहप्रभारी महेंद्र जैन सहित दमोह विधानसभा के पांचो मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संयोजक सहित बूथ अध्यक्ष महामंत्री एवं बी एल ए की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments