Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दौरा कार्यक्रम को लेकर तेजगढ़ में तैयारियां तेज.. पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के साथ विधायक अजय टण्डन ने सम्हाली तैयारियों की कमान.. संगठन प्रभारी धर्मेश घई ने ली ब्लॉक मंडलम सेक्टर पदाधिकारियों की क्लास..

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  3 मई को तेजगढ़ आंएगे..

दमोह। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के साल में कांग्रेस के बड़े नेताओं के दौरा कार्यक्रम के साथ विधानसभा स्तर पर चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई है। कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पिछले दस दिन पूर्व हटा तथा पथरिया विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर कार्यकर्ताओं में जोश का संचार कर चुके है वही आगामी 3 मई को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जबेरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तेजगढ़ आ रहे हैं।
जिले के जबेरा विधानसभा क्षेत्र के तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत के तेजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कमलनाथ का आगमन  3 मई  को 10:30 बजे तेजगढ़ हाई सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में कार्यक्रम तय हो गया है। जिससे जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जहां उत्साह का माहौल है वही चुनाव के पहले ही कांग्रेस ने अपनी इस खोई हुई सीट को वापस पाने के लिए ताकत लगाना शुरू कर दी है। पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी अपनी टीम और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जहां लगातार पूरे विधानसभा क्षेत्र में 5 साल से सक्रियता दर्ज कराते रहे हैं वही अब कमलनाथ के आगमन के पूर्व तेजगढ़ में जोर शर से तैयारियां जारी की जा रही है।

मप्र के पूर्व मंत्री जबलपुर विधायक लखन घनघोरिया  भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ तैयारियों की कमान संभालने सकरी नजर आए। उन्होंने जिला संगठन प्रभारी धर्मेश घई के साथ तेजगढ़ रेस्ट हाउस में ब्लॉक मंडलम सेक्टर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। ब्लॉक मंडलम सेक्टर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बताते हुए अन्य सुझाव दिए।  विधायक श्री लखन घनघोरिया ने कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से चर्चा की और हेलीपैड सभा स्थल का जायजा लिया। 

इस अवसर पर दमोह विधायक अजय टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल,  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतन चंद्र जैन, पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष अध्यक्ष मनु मिश्रा, जिला  सदस्य रजनी ठाकुर, वीरेंद्र दुवे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भगवानदास चौधरी, श्रीमती निधि श्रीवास्तव अध्यक्ष रघुनाथ यादव, गोविंद भायल, हीरा सिंह पतलोनी द्वारका सिंह धन कुमार महेश  अहिरवार मणि राम झारिया कैलाश सेठ तेजी यादव नारायण यादव राजा गुलाब सिंह हरिराम ठाकुर पप्पू सिंघई तेंदूखेड़ा  मनीष सेठ लाखन सिंह राव  साहब भक्त प्रहलाद यादव   अध्यक्ष संतोष रजक  अध्यक्ष रोशन यादव जनपद सदस्य संतोष पाल भैया लाल मुंशी ,प्रवीण यादव, अंकित जैन व बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments