Ticker

6/recent/ticker-posts

कमलनाथ के बयान के विरोध में भाजपा ने पुतला दहन किया.. राहुल सिंह की पांच दिवसीय नगरीय विकास यात्रा का शुभारंभ इधर जबेरा विधायक और पूर्व सांसद की विकास यात्रा की सिग्रामपुर क्षेत्र में जगह जगह आगवानी..

 कमलनाथ के बयान के विरोध में भाजपा ने पुतला फूंका

दमोह। भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह द्वारा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मध्य प्रदेश को लेकर दिए गए बयान के विरोध में स्थानीय अंबेडकर चौराहे पर पुतला दहन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा जो प्रदेश के विषय में बयान दिया गया है मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहा गया है निश्चित ही यह मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए लज्जित करने का काम कमलनाथ के द्वारा किया गया है। जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने कहा कि कमलनाथ ने जो मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहा है, हम इसकी घोर निंदा करते हैं।और जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के मार्गदर्शन में हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का पुतला दहन किया है और आगे कभी कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के विषय में कुछ भी कहा तो हम उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कमलनाथ की होगी।

पुतला दहन में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्याम शिवहरे, जिला  उपाध्यक्ष बृज गर्ग, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, कृष्णा राज, गणेश जाटव, युवा मोर्चा महामंत्री प्रिंस जैन, कार्तिक शेलार, मोंटी रैकवार, महेंद्र राठौर, राकेश लोधी, मनीष असाटी, आलोक मुखरैया, आदित्य सिरोठिया, अभिषेक सोनी, रिंकू गोस्वामी, अर्पित सराफ, देवेंद्र ठाकुर, प्रीतम पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

राहुल सिंह की पांच दिवसीय नगरीय विकास यात्रा शुरू

दमोह। जिले में आयोजित विकास यात्रा गुरुवार को दमोह पहुंची जहां शहर के दो स्थानों पर आम सभा का आयोजन किया गया नगरीय विकास यात्रा का शुभारंभ मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन अध्यक्ष दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर स्थानीय महाराणा प्रताप स्कूल ग्राउंड से रथ को रवाना किया। इसके बाद बजरिया वार्ड 6 एवं सिविल वार्ड 2  में एक सभा का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी तादाद में हितग्राही एवं आम नागरिक मौजूद रहे।

 कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मप्र सरकार एवं केंद्र की सरकार की जन हितेषी योजनाओ की जानकारी दी।  कॉरपोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि हमारी सरकार जनता के लिए 24 घंटे 7 दिन लगातार काम करती है और इस विकास यात्रा का उद्देश्य यह है कि जो भी पात्र हितग्राही शासन की योजना का लाभ लेने से वंचित रह गया है वह हमें बताएं। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज, नगरपालिका यशपाल सिंह ठाकुर पवन तिवारी कृष्णा राज मोंटी रैकवार हरीश मिश्रा श्याम विश्वकर्मा रिंकू गोस्वामी रघु श्रीवास्तव रमेश राठौर धीरज घारू संजय कुशवाहा हेमराज भैया मुख्य नगर पालिका अधिकारी बीएल सिंह इंजीनियर मेघ तिवारी सुशील सोनी आकाश उदेनिया सहित बड़ी तादाद में नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी एवं हितग्राही मौजूद रहे।

विकास यात्रा की जबेरा क्षेत्र में हुई भव्य आगवानी

दमोह जिले की सबसे बड़ी विधानसभा जबेरा में चल रही जनसेवा अभियान विकास यात्रा जबेरा विधायक  धर्मेंद्र सिंह लोधी जी के नेतृत्व में जबेरा विधानसभा की ग्राम पंचायतें मुड़ेरी, दुगानी, जबेरा, विजय सागर, सुरई, सिंग्रामपुर, कोड़ाकला मैं पहुंची। इस दौरान जबेरा पहुंचने पर श्रीराम चौराहे पर गाजे बाजे के साथ पुष्प वर्षा कर जबेरा विधायक जी के नेतृत्व में चल रही विकास यात्रा  की आगवानी की गई।

 श्री राम चौराहे से पैदल मार्च करते हुए विकास यात्रा के सभी साथी ग्राम पंचायत भवन पहुंचे जबेरा विधायक ने वरिष्ठ जनों का शाल श्रीफल से सम्मान किया एवं पत्रकारों का एवं कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया जितने भी पात्र हितग्राही को सम्मान निधि प्राप्त नहीं हो पा रही है उन सभी किसानों के आवेदन लेकर लाभ दिलाने का कार्य करें।

 इस दौरान विधायक ने ग्राम पंचायतों स्तर पर विभिन्न निर्माण कार्यों एवं लोकार्पण किए। इस दौरान पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह, जिला उपाध्यक्ष रूपेश सिंह, मंडल अध्यक्ष जुगल शर्मा, जबेरा सरपंच शिव लाल धुर्वे ,विनीता ठाकुर, मोहिनी ठाकुर, पूर्व शिक्षक खड़क सिंह , सत्येंद्र लोधी, मंदीप यादव शीतल राय राजेश सिघई, रवि शंकर वाजपेई, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंटी दुवे, सहारा ठाकुर, मुकेश ठाकुर, राजा जैन, उपदेश ठाकुर, रानू नामदेव, राम दुबे एवं समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments