Ticker

6/recent/ticker-posts

गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से सतना से सीधी लौट रही बसों को.. मोहनिया टनल के पास ट्रक ने टक्कर मारी.. दर्जन भर से अधिक लोगों की जान गई.. देर रात मुख्यमंत्री मौके पर पहुंचे.. मृतको के परिजनों को दस लाख, गंभीर घायलों को दो लाख की आर्थिक मदद की घोषणा..

मोहनिया टनल के पास हुए हादसे में 14 की जान गई

 मध्य प्रदेश के सतना में आयोजित गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे सीधी जिले के लोगों से भरी बसों के शुक्रवार रात सड़क हादसे का शिकार हो जाने का दुखद दर्दनाक हृदय विदारक घटनाकम पूरे प्रदेश और देशवासियों को झकझोर कर रख दिया है। घटना की जानकारी लगने पर देर रात मुख्यमंत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने घायलों को हर संभव इलाज घोषणा करते हुए हादसे पर दुख जताया है वही मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता जैसे गंभीर घायलों को दो-दो लाख की मदद की घोषणा की है।


 इस दर्दनाक हादसे में दर्जनभर से अधिक लोगों की देर रात तक मौत हो जाने की खबर सामने आई है। जिनमे चुरहट अस्पताल में आठ, रीवा अस्पताल में 5 तथा सीधी अस्पताल में एक व्यक्ति का शव रखा हुआ है। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर सभी प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सीधी सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण मौके पर पहुंच गए थे तथा सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस वालों ने साधनों से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया था गंभीर घायलों को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।


पूरे घटनाक्रम को लेकर प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे सीधी जिले के लोगों की तीन बसें सीधी के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनिया टनल के समीप ग्राम बरखड़ा के पास भोजन पैकेट वितरण आदि के लिए रुकी हुई थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी दो बसें पलट गई। जिससे बस में सवार सभी यात्री नीचे दब गए। जानकारी मिलते ही सीधी जिला प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सतना कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा घटनास्थल के लिए रवाना हुए, मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य का जायजा लिया उस के बाद रीवा संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना घायलों से मुलाकात की। 

Post a Comment

0 Comments