Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना बनी वरदान.. कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह ने दो बेयर हाउस का उद्घाटन किया.. CM की अध्यक्षता में होगी कमिश्नर्स कलेक्टर्स, आईजी एसपी कांफ्रेंस.. खेलो इण्डिया यूथ गेम्स टार्च का जोरदार स्वागत..

कमिश्नर्स कलेक्टर्स, आईजी एसपी कांफ्रेंस प्रस्तावित
भोपाल/ दमोह। प्रदेश के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 31 जनवरी एवं 01 फरवरी को कमिश्नर्स कलेक्टर्स पुलिस महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। दमोह अपर कलेक्टर नाथूराम गौड़ ने समस्त कार्यालय प्रमुखों से कहा है निर्धारित एजेण्डा अनुसार जानकारी सॉफ्ट कॉपी में कंउवी/दपबण्पद पर ई.मेल के माध्यम से माह जनवरी 2023 तक जानकारी अधीक्षक कार्यालय कलेक्ट्रेट दमोह में 20 जनवरी 2023 तक अनिवार्य रूप से हार्ड कॉपी में बिन्दुवार तैयार कर उपलब्ध कराई जाये।

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना बनी वरदान
दमोह। दमोह जिले की तहसील पटेरा के ग्राम जमुनिया निवासी अनिल दुबे बताते हैं कि उनका बेटा जय दुबे जो की 14 माह का है वह शुरू से ही बीमार रहता था जिससे पूरा परिवार परेशान रहता थाए बच्चा बार.बार दूध उल्टी कर देता था। जय को आसपास के डॉक्टर से दिखाया, आराम न लगने पर दमोह के प्राइवेट अस्पतालों में दिखाया तो पता चला कि बच्चे के दिल में छेद है, इसके बाद बच्चे को जबलपुर में दिखाने के लिये कहा गया। अनिल कहते है यह सुनकर हम बहुत ही परेशान हुए क्योंकि हम गरीब आदमी है हमारे पास इतने बड़े उपचार के लिए कोई जरिया नहीं है। उन्होंने बताया जैसे ही जबलपुर पहुंचे तो वहां पर बताया गया कि बच्चे के इलाज में कम से कम 10 लाख रूपये का खर्च आएगा ऐसी स्थिति में अनिल दुबे धैर्य टूट चुका था।

अनिल दुबे को उनके मित्र ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना संचालित है जिसमें मुख्यमंत्री जी के द्वारा बच्चों के ह्रदय का उपचार निरूशुल्क करवाया जाता हैए जिसकी जानकारी दमोह जिला अस्पताल के डीण्ईण्आईण्सीण् विभाग से पता कर सकते हैं। बच्चे को डीईआईसी में दिखवाया यहां के अधिकारियों ने उपचार के लिए सारी जानकारी दी और कहा कि किसी भी बात की चिंता न करें बच्चे का अच्छे से अच्छा इलाज निरूशुल्क करवाया जाएगा। अनिल दुबे बताते है डीईआईसी विभाग के द्वारा मुंबई के एसआरसीसी चिल्ड्रन हॉस्पिटल भेजा गया। वहां पर बच्चे का इलाज पूरी सुरक्षा और रेख.देख में हुआ। आज जय बिलकुल ठीक है और अच्छे से हंस रहा और खेल रहा है। अनिल दुबे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को तहे दिल से कोटि कोटि धन्यवाद दे रहे हैं और कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री जी ने गरीब पिता की मदद की है हम और हमारा परिवार उनके ऋणी है। ऐसे ही सभी की मदद करते रहे।
 जय दुबे की मां प्रियंका दुबे बताती है कि बच्चे को बहुत समस्या थी सांस लेने में दिक्कत होती थी बार.बार दूध की पलटी करता था जिससे हम बहुत परेशान रहते थे। बच्चे को जबलपुर में दिखाया जहां पर बच्चे के इलाज का खर्चा 10 लाख रूपये बताया था। वे कहती हैं हमारे पास 1 लाख रूपये भी नहीं तो हम 10 लाख रूपये कहां से दें पायेंगे। इसके बाद दमोह के डीण्ईण्आईण्सीण् विभाग की जानकारी मिलीए यहां पर बच्चे का चेकअप कराया यहां से मुंबई भेजा गया वहां पर 25 दिन रूककर बच्चे का निरूशुल्क ऑपरेशन और अच्छे से अच्छा इलाज हुआ। अब बच्चा बिलकुल ठीक है और अच्छे से खेल रहा है। प्रियंका दुबे बच्चे के निरूशुल्क इलाज के लिए मुख्यमंत्री जी को बहुत.बहुत धन्यवाद दे रही हैं।

कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह ने बेयर हाउस का उद्घाटन किया

दमोह। मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक, कारपोरेशन के चेयरमैन कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त राहुल सिंह ने दो नवीन वेयरहाउस का फीता काटकर शुभारंभ किया।  हरपालपुरा पटेरा में जय मां शीतला वेयरहाउस संचालक दिनेश सोनी एवं श्री राम गोपाल वेयर हाउस संचालक शुभम सोनी के 3-3 हजार मैट्रिक टन के वेयर हाउस का उद्घाटन हो जाने से अब क्षेत्र में अनाज भंडारण की क्षमता बढ़ने के साथ सुरक्षा में भी वृद्धि का लाभ किसानों को मिल सकेगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त राहुल सिंह ने नवीन वेयरहाउस बनाने की प्रक्रिया को बड़े ही सरल रूप में सबके समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पूर्व में अनाज भंडारण हेतु वेयरहाउसो की कमी प्रदेश में बनी रहती थी। लेकिन आज प्रदेश में भंडारण क्षमता बढ़ी है। प्रदेश के हर जिले में भंडारण हेतु, पर्याप्त क्षमता के वेयरहाउस बन चुके। इसके लिए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर हटा विधायक पीएल तंतवाय, पूर्व विधायक विजय सिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष आलोक अहिरवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री सुनील रोहित, मंडल अध्यक्ष पटेरा राजेंद्र सिंह, बृजेश सिह, देवकीनंदन पटेल, जनपद सदस्य जय हजारी, डॉ सूरत सिंह, वीरेंद्र सोनी सहित पार्टी के जेस्ट-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 5 की टार्च का जोरदार स्वागत
दमोह। खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022 की टार्च आज पन्ना से होते हुए दमोह पहुंची टार्च की आगवानी पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया ने की। जिला प्रशासन के निर्देशिन में खेल और युवा कल्याण विभग के तत्वाधान में उच्च शिक्षा विभागए नेहरू युवा केन्द्र स्कूल शिक्षा विभाग खेल संघ के समन्वय से खेलो इण्डिया यूथ गेम्स की टार्च का रूट अनुसार दमोह शहर के प्रमुख स्थलों महाराणा प्रताप चौक कीर्ति स्तंभ चौराहा अंबेडकर चौक घण्टाघर चौराहा बस स्टैण्ड चौराहा किल्लाई नाका से भ्रमण कराते हुए वापस स्टेडियम परिसर पर समापन किया गया।

स्टेडियम परिसर से टार्च रिले का शुभारंभ एसपी राकेश सिंह ने किया। इसके पश्चात महाराणा प्रताप चौक पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल, सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज, केन्द्रीय राज्यमंत्री के सहायक निज सचिव राजकुमार सिंह लोधी, कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य, सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव सम्मिलित हुए।  र्कीर्ति स्तंभ चौराहा पर टार्च का स्वागत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह पवन तिवारी कृष्णा राज बृज गर्ग रामलाल उपाध्याय प्रमोद विश्वकर्मा संजय गौतम गुलशन बिहारी पटैल एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया। 

अंबेडकर चौक पर जिला हाकी संघ के पदाधिकारी गण टार्च रिले में सम्मिलित हुए। इस आयोजन में जिला दमोह के राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी रितिका विश्वकर्मा दिव्या ठाकुर शैल्या विलियमसन विकास जैन प्रमोद अहिरवाल अरमान खान इमरान खान ने सहभागिता करते हुए टार्च का भव्य स्वागत किया।

रिले में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग डॉ व्ही पी सिंह प्रशांत कुमार जन अभियान सुशील नामदेव स्कूल शिक्षा विभाग विवेकदत्त शर्मा नेहरू युवा केन्द्र तेज खान नमन खरे खेल और युवा कल्याण अतुल श्रीवास्तव मुकेश खरे रजनी पाल नीलम पटैल हरिराम शैलेन्द्र रियाजउद्दीन राईन सुधीर गर्गुला धीरेन्द्र सुभाष रितिक अनिल एवं खिलाडियो प्रशिक्षक एनएसएस एनसीसी के छात्र छात्राओं ने सैकड़ों की तादाद में सहभागिता की। संचालन यूथ अचीवर्स एवं सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा पटैल ने किया।
 

Post a Comment

0 Comments