Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मदिवस पर विविध आयोजन.. भाजपा द्वारा बूथ स्तर तक मनाई गई जन्म जयंती.. दमयंती मंडल द्वारा तुलसी पूजन, रक्तदान शिविर, युवा मोर्चा द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता.. हटा, जबेरा, कटंगी में सुशासन दिवस मनाया..

 भाजपा द्वारा बूथ स्तर तक मनाई गई जन्म जयंती

 दमोह। भाजपा द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धा अटल बिहारी बाजपेई जी की जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनाती हैं इस अवसर पर संपूर्ण जिले में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के मार्गदर्शन में संपूर्ण जिले में बूथ स्तर तक सदैव अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती को मनाया गया।
जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि श्रृद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी आज प्रसन्न होंगे क्योंकि श्रद्धेय बाजपेई जी द्वारा जो कार्य शुरू किया गया था उसे आगे बढ़ाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता कर रहा है बाजपेई जी कहा करते थे कि अपने लिए तो सभी जीते हैं दूसरों के लिए कम ही जीते हैं आज कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जीवन देने का कार्य किया है मैं सभी रक्त दाताओं को और इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाली टीम को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं साथ ही साथ में डॉक्टर का भी धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि वह भी जनसेवा का कार्य निरंतर करते रहते हैं।
 इसी तारतम्य में युवा मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अटल बिहारी वाजपेई जी के संस्मरणों के साथ उनकी दिए गए आदर्शों एवं शिक्षा उपस्थित छात्रों को बताया गया प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृद्ध आश्रम में अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं वृद्ध आश्रम में उपस्थित सभी वृद्धों को मिष्ठान खिलाकर जयंती मनाई गई
भाजपा दमयंती नगर मंडल द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 15 कार्यकर्ताओं के द्वारा रक्तदान किया गया। वरिष्ठ पत्रकार एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष रक्तदान करने वाले राजेंद्र अटल जैन, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष प्रिंसी जैन विनोद अम्लानी दुष्यंत शुक्ला राजेंद्र तिवारी विक्रम राजपूत अर्चना जैन नंदलाल अहिरवार अन्य कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान किया। जिला भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
आज विविध कार्यक्रम आयोजनों में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक शाम शिवहरे, जिला महामंत्री सतीश तिवारी, गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेंद्र जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन, मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इंतखाब बेग, दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, श्याम दुबे, कौशलेंद्र पांडे सहित बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
भाजपा दमयंती मंडल द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित
दमोह। भारतीय जनता पार्टी दमयंती मंडल द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर रक्त दान शिविर आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह उपस्थित रहे। जिला महामंत्री सतीश तिवारी, गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज, मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी कृष्णा राज अतिथि के रूप मंचासिन रहे। 

शिविर का शुभारंभ तुलसी पूजन करके किया गया और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। स्वागत करते हुए दमयंती मंडल अध्यक्ष ने पवन तिवारी रक्तदान शिविर के संयोजक कपिल मदान और सह संयोजक गौरव चौराहा की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने कहा कि रक्तदान करके हम किसी अन्य व्यक्ति को जीवन दे सकते हैं, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित करके जिया और उनकी दूरदर्शिता और निर्णय लेने की क्षमता के कारण ही देश शक्ति संपन्न बन सका है, उनके जन्म दिवस पर  रक्तदान करना दानदाता के गौरव की बात है। 
सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज ने कहा कि अटल जी देश के लिए नीव के पत्थर थे, उनकी विचारधारा थी कि पार्टी के लोगों में मतभेद हो सकते हैं पर मनभेद नही होना चाहिए। सतीश तिवारी ने अटल जी को धीर गंभीर व्यक्तित्व के धनी और विकास पुरुष का पर्याय माना। गोपाल पटेल ने अटल जी को कठिन संघर्षों के साथ कार्य करने वाले व्यक्ति के जन्म दिवस पर उनको एक सफल प्रधानमंत्री माना। संचालन श्याम दुबे ने किया और आभार हरीश मिश्रा ने व्यक्त किया। 
प्रिंसी जैन, वरिष्ठ पत्रकार अटल राजेन्द्र जैन, विनोद अमूलनी, राजेन्द्र तिवारी, दुष्यंत शुक्ला, आरती सिंह, रजनी साहू, गौरव इन्द्रकुमार चौरहा, पवन तिवारी, मणिशंकर राय, विक्रम सिंह राजपूत, जितेन्द्र चक्रवर्ती, अर्चना जैन, शिवा ठाकुर, नंद लाल अहिरवार, परसू अहिरवार द्वारा रक्त दान किया गया।
युवा मोर्चा द्वारा अटल वाद विवाद प्रतियोगिता
दमोहभारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व: श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय अटल वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्याम शिवहरे, जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा के प्रभारी सतीश तिवारी, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज, एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव की उपस्थिति में आयोजित की गई।
जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता जिला प्रभारी महेंद्र राठौर सह प्रभारी राहुल चौराहा एवं राकेश सिंह लोधी रहे। मंच संचालन नगर अध्यक्ष राजोल चौराहा ने किया एवं अंत में आभार नगर अध्यक्ष राकेश सिंह लोधी ने माना वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान करिश्मा दुबे, द्वितीय स्थान सुषमा प्रजापति, तृतीय स्थान रागिनी राठौर सांत्वना पुरस्कार संजना यादव को प्राप्त हुआ। सभी प्रतिभागियों को स्मृति स्वरूप मेडल एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। 
कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रिंस जैन, कार्तिक शेलार, उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा मंत्री संभव सिंघई सोशल मीडिया प्रभारी अर्पित शराफ पीयूष असाटी संजय कुशवाहा पंकज कसिशया अखिलेश चौबे मयंक यादव सूरज नामदेव रोहन जैन विकास चौधरी उदित सोनी राहुल सागर सोनू राय मोना कुरेशी के साथ युवाओं की उपस्थिति रही
सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटल जी की जयंती
दमोह। बजरिया वार्ड नं 4 में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। साथ ही प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम मन की बात सुनी गई। 
जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी जी के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, राजेंद्र गुरु राजेंद्र चौरसिया, नगर उपाध्यक्ष गणेश जाटव, वार्ड अध्यक्ष रामकुमार अहिरवार, हेमलाल अहिरवार, बिहारी पटेल, भूपेंद्र सिंह, गजेंद्र, विजय, संजय अहिरवाल, नगर कोषाध्यक्ष मुकेश नामदेव सहित सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं व वार्ड वासियों की उपस्थिति रही।
हटा में “सुशासन दिवस” के रूप मैं जन्मदिवस
दमोह। देश के राजनीतिक पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले भाजपा के शिखर पुरूष पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर भाजपा नगर हटा ने नगर के विभिन्न बूथ केंद्र स्तर पर अटल जी के चित्रण पर माल्यार्पण कर मनाई गई, पूर्व प्रधानमंत्री पं.अटल बिहारी वाजपेयी जी के जयंती पर विधायक एवं सभी वरिष्ठ जन ने अपने अपने व्यख्यान को विचार साझा किये।
कार्यक्रम मैं हटा विधायक श्री पी एल तंतुवाय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान पटेल, भाजपा जिला सहमीडिया प्रभारी शिवशंकर कुशवाहा, भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष पल्या, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष भोले सराफ, नगर उपाध्यक्ष गुड्डू गुप्ता, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष गर्वेस राजपूत, भाजपा सोशल मिडिया विधानसभा प्रभारी दिनेश खटीक, बूथ अध्यक्ष ब्रेजेंद्र सिंह राजपूत, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री नारायण तंतुवाय, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुशील सेलट, जिला नगरीय निकाय के मिडिया प्रभारी विक्रम वर्मन, योगेश खटीक आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता की उपस्थिति रही।
 जबेरा में मनाई अटल वाजपेई जी की जन्म जयंती
दमोह। जबेरा में श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म जयंती के अवसर पर जयंती मनाई गई मुख्य  रूप से जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी उपस्थित रहे तथा श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन चरित्र का व्याख्यान किया तथा बुजुर्ग जनों का माला पहनाकर श्रीफल भेंट किए इस अवसर पर विधायक ने कहा की श्री अटल जी ने राष्ट्रहित के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेन,जुगल शर्मा,राजेश सिंघई,कमल सिंघई,खड़ग मासाब, सरपंच शिवलाल धुर्वे, अजय सिंह, रवि शंकर, बाजपेई विनोद मलैया, मुलायम जैन, विवेक शाह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे
कटंगी में पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विविध आयोजन
कटंगी नगर में सुशासन दिवस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री श्रधेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म जयंती के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक अजय विश्नोई ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों के साथ सामुदायिक भवन कटंगी में सुना और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाने वाले आज के दिन दो पूर्व प्रधानमंत्रियों का नेतृत्व हमें मिला। 
आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई जी हमारे बीच से ना कभी गए थे ना कभी जाएंगे वह हमारे हृदय में हमेशा रहेंगे ।नगर में हो रहे अनेक विकास कार्यों को भी निरीक्षण किया। नगर में गरीब बस्तियों में जाकर भी कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया 
इस अवसर पर डॉ अभिजीत विश्नोई, नगर परिषद अध्यक्ष अमिताभ साहू ,मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि स्वप्निल अग्रवाल ,नगर परिषद उपाध्यक्ष कमलेश ताम्रकार, पार्वती शंकर यादव, ज्योति जैन ,सुजान ठाकुर सहित सभी पार्षद गण एवं भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अर्पण साहू, राहुल जैन ,विनय जैन, शिवकुमार साहू ,अमित सिंघई, संजीव बजाज, नीलू सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments