Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण जी शास्त्री महाराज के मुखारविंद से.. श्री राम कथा को श्रवण करने उमड़ा हजारों भक्तों का सैलाब.. आशीर्वाद गार्डन से होमगार्ड ग्राउंड तक कलश यात्रा में भी हजारों भक्तों ने सहभागिता दर्ज कराई..

 श्री राम कथा को श्रवण करने उमड़ा भक्तों का सैलाब

दमोह। होमगार्ड मैदान पर 9 दिवसीय श्रीराम कथा आयोजित की जा रही है। श्री बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण जी शास्त्री महाराज के मुखारविंद से श्री राम कथा की शुरुआत शनिवार दोपहर से की गई। कथा के दौरान उन्होंने कहां की। दमोह की धरा पर ऐसी ऐतिहासिक कथा होने जा रही है जो अंग्रेजी वर्ष के अनुसार वर्ष 2022 में शुरू होगी और वर्ष 2023 में पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि 2 साल पहले जब व आशीर्वाद गार्डन में 1 दिन के लिए आए थे तब वहां पर वर्ष 2022 में श्री राम कथा की घोषणा हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि दरअसल अजय टंडन तो एक माध्यम है कथा कराने वाले तो सीताराम जी व बांदकपुर के महादेव जी हैं। उन्हीं का प्रताप है कि 9 दिवसीय श्रीराम कथा हो रही है।
गुरुजी ने बताया कि 4 मार्च 2020 में 2 वर्ष पहले जब आशीर्वाद गार्डन आए हुए थे तब सन्यासी बाबा ने अजय टंडन के लिए श्री राम कथा कराने का आव्हान किया था। उस समय वह कुछ भी नहीं थे।  लेकिन बाद में टिकट मिल गई और वह जनता के आशीर्वाद से विधायक बन गए। शास्त्री जी ने कहा कि जो बात संत कह दे वह बात ईश्वर एन केन प्रकारेण सत्य कर ही देते हैं। दमोह में आने से पहले वह अजय टंडन से परिचित भी नहीं थे, सन्यासी बाबा ने ही अजय टंडन को खड़ा किया और कहा कि तुम्हारी अर्जी नहीं लगना है तुम तो 2022 की कथा की तैयारी करो। उन्होंने श्रोताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप लेकिन ऐसा मत सोचना कि गुरु जी आपका नाम ले देंगे तो आप विधायक बन जाएंगे यह सोच कर कथा में कभी भी मत आना। 
स्थानीय होमगार्ड ग्राउंड पर करीब एक लाख से अधिक भक्तों के बीच श्री बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने श्री राम कथा की रसवर्षा की। इस दौरान कथा संयोजक विधायक अजय टंडन, पारुल टंडन, सोनू टंडन, पं बिहारीलाल गौतम, अनिल जैन, आशीष चतुर्वेदी, पं चंद्रकांत पौराणिक बड़े महाराज, पं आशीष कटारे सहित अन्य लोगों ने श्री रामचरित मानस रामायण की आरती की और गुरु जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के दौरान एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह सहित बड़ी तादाद में महिला एवं पुरुष जवानों का सराहनीय सहयोग रहा। कथा के दौरान करीब 3 हजार से अधिक महिला पुरुष सेवादार व्यवस्थाओं में लगे रहे।  
श्री राम कथा के दौरान गुरुजी ने कहा कि रामायण पढ़ने का नहीं बल्कि गढ़ने का काम है, तभी व्यक्ति भवसागर से पार हो पाता है। उन्होंने कहा कि यह ईश्वर का ही चमत्कार है कि जहां सड़क बिजली भी नहीं पहुंचाई लेकिन घर घर रामायण पहुंच गई।  यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने गुरु के ऊपर श्रद्धा और विश्वास दोनों रखना चाहिए जो व्यक्ति अपने गुरु व माता-पिता का आदर सम्मान करता है और उनके आदेश का पालन करता है, वह शिष्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान  राम की तरह होता है। उन्होंने उपस्थित भक्तों से आह्वान करते हुए कहा कि वह कथा में आते हैं और उन्हें सम्मान नहीं मिलता है तो वह इस पर ध्यान ना दें कथा में सम्मान नहीं हनुमान के लिए आना जरूरी है।  उन्होंने कहा कथा भी जीवन जीने की एक कला है। हर व्यक्ति बैठकर कथा श्रवण नहीं कर सकता।

 4 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा निकली.. श्री बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य गुरुवर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से नौ दिवसीय श्री राम कथा के प्रथम दिन शनिवार सुबह आशीर्वाद गार्डन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई
यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होकर होमगार्ड ग्राउंड पहुंची। जहां पर कलश पूजन किया गया। कथा संयोजक अजय टंडन ने बताया है कि दमोह जिले के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साथ करीब 35 हजार से अधिक भक्तों ने कलश यात्रा में हिस्सेदारी की हो निश्चित रूप से यह चरण हमेशा के लिए अविस्मरणीय रहेगा।
आशीर्वाद गार्डन से प्रारंभ होने वाली कलश यात्रा में सबसे आगे एरावत पर सवार महात्मा धर्म ध्वजा लिए हुए सबसे आगे चल रहे थे उसके पीछे 4 अलग अलग अश्वो पर सवार वीरांगना धर्म ध्वजा लिए हुए शोभा यात्रा का प्रतिनिधित्व कर रही थी। करीब 4 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में दमोह विधायक एवं कथा संयोजक अजय टंडन सिर पर रामायण रखकर चल रहे थे। अलग-अलग घुड़बग्गी पर संत महात्मा विराजमान थे कई घुड़बग्गी पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, लक्ष्मण, जानकी एवं हनुमान जी की झांकी सजीव चित्रण कर रही थी।  शोभायात्रा में महिलाओं की अलग-अलग टोलियां डीजे पर गरबा नृत्य सहित धार्मिक गीतों पर थिरकते हुए चल रही थी। करीब 500 से अधिक महिला सेवादारों की टोली एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए महिलाओं की सुरक्षा में तैनात रही। शोभायात्रा में ग्वालटोली के अलावा अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
दिल खोलकर किया स्वागत..करीब 4 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा का जगह जगह है दिल खोलकर स्वागत किया गया। दरअसल शोभायात्रा मार्ग पर मागंज स्कूल चौराहा, घंटाघर, एवरेस्ट लॉज चौराहा, बस स्टैंड, किल्लाई नाका, नव जागृति स्कूल के समीप से लेकर पूरे मार्ग पर लोगों ने किसी ने मिष्ठान वितरण किया तो किसी ने फल वितरित किए। कई जगह ड्राई फूड एवं केसर का दूध वितरित किया गया। इस तरह से श्री राम भक्त हर जगह भक्तों की सेवा में लगे हुए थे और दिल खोल कर उनका स्वागत सत्कार व पूरे मार्ग पर पुष्प वर्षा से सम्मान कर रहे थे। शोभायात्रा में करीब 35 हजार से अधिक महिला पुरुष बच्चे शामिल रहे। शोभायात्रा भले ही सुबह 9 बजे से शुरू हुई हो लेकिन अपार जनसमूह सुबह से ही आशीर्वाद गार्डन शोभायात्रा स्थल पर पहुंच गया था, जहां से भव्य शोभायात्रा होमगार्ड मैदान पहुंची जहां पर कलश पूजन किया गया।
सुबह आ गए थे गुरुवर.. श्री वाघेश्वर धाम पीठाधीश्वर परम पूज्य गुरुवर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज का रिश्ता हाइक में सुबह आगमन हो गया था। जिनका पुष्प वर्षा के साथ भव्य पूजन किया गया। कथा संयोजक अजय टंडन एवं उनके पूरे परिवार के साथ दमोह वासियों ने गुरुजी की अगवानी की। आशीर्वाद गार्डन से शुरू होने वाली भव्य शोभायात्रा में करीब 35000 से अधिक भक्तों की देखरेख के लिए जिला पुलिस बल की ओर से भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।  महिला पुलिस अधिकारी भी महिला आरक्षकों के साथ महिलाओं की सुरक्षा में तैनात रही।  मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत तिवारी की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments