Ticker

6/recent/ticker-posts

शाबास प्रखर.. भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट बने दमोह के बेटे प्रखर दीवान.. बागेश्वर धाम की कथा की तैयारियां जोरो पर, 24 दिसम्बर से होगी कथा प्रारंभ.. भाजपा किसान मोर्चा 23 दिसं. को करेगा किसानों का सम्मान.. कॉंग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर आज आयेंगे..

भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट बने प्रखर दीवान.. 
दमोह। विजयनगर दमोह निवासी सेवानिवृत्त मध्यांचल ग्रामीण बैंक अधिकारी पं प्रवीण कुमार दीवान एवं श्रीमती शोभा दीवान प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल सलैया अरोरा के पुत्र पंण् प्रखर दीवान भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं भारतीय सैनिक एकेडमी देहरादून से प्रशिक्षण प्राप्त कर 10 दिसंबर 2022 को पासिंग आउट परेड में उन्हें सेना में लेफ्टीनेंट पद पर सेना अधिकारी के तौर पर शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ।

इस गौरवशाली क्षण पर देहरादून में माता.पिता के द्वारा पीपिंग सेरेमनी में उनके स्टार ओपन कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया गया वह इस यादगार क्षण के साक्षी माता.पिता के अलावा टीवी एक्टर पंण् प्रतीक दीवान भाई भाभी श्रीमती सिंधु दीवान कथक नृत्य विशेषज्ञ व भतीजे शिव भी रहे।
पं प्रखर दीवान का बचपन से सेना में जाकर देश सेवा करने का सपना था जिसे उन्होंने कड़ी मेहनत त्याग के बल पर साकार किया। केंद्रीय विद्यालय दमोह से 12वीं उत्तरी कर प्रखर ने 12वीं में भी गणित संकाय से 93 प्रतिशत अंकों को प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था एवं एलएनसीटी भोपाल से सिविल इंजीनियर में 2021 में बी टेक की डिग्री प्राप्त की फरवरी 2022 में ऑल इंडिया चतुर्थ रैंक से सेना में चयनित हुएए व भारतीय सेना एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर लेफ्टीनेंट बन गये। और मातृभूमि की सेवा के जुनून को साकार किया। माता.पिता और जिले का नाम रोशन किया वहीं जिले के सभी लोगों ने बधाईयां दी। 

बागेश्वर धाम की कथा की तैयारियां जोरो पर
दमोह। जिले के साथ साथ दमोह जिले की सीमा से सटे समस्त धर्मप्रेमी बन्धुओ से कथा संयोजक विधायक अजय टण्डन ने बताया है कि श्री श्री 1008 धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी, पीठाधीश्वर बागेश्वर धाम जी सरकार जी की श्रीराम कथा हेतु पधारने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। यह श्रीराम कथा दिनांक 24 दिसम्बर 2022 से 01 जनवरी 2023 तक स्थानीय होमगार्ड मैदान जबलपुर नाका में चलेगी।

 यह हम सबका सौभाग्य का विषय है जिनके दर्शनों एवं कथा सुनने के लिए लाखों लोग लालायित रहते है ऐसे सन्यासी महात्मा श्री श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज का श्रीराम कथा के लिए दमोह आगमन हो रहा है।  कथा की व्यवस्थाओं की प्रारंभिक तैयारियां कथा ंसंयोजक अजय टण्डन एवं बागेश्वर धाम शिष्य मण्डल द्वारा पूर्ण कर ली गई है। कथा स्थल होमगार्ड ग्राउंड पर लाखों लोगों के बैठने की व्यवस्था, पार्किग की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। कथा प्रांगण में महिलाओं के बैठने के लिए अगल से व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है, साथ ही बाहर से आये साधु संतो ंके भोजन एवं रूकने हेतु रामकुमार स्कूल में अलग से व्यवस्था की गई है। भव्य कलश यात्रा-दिनांक 24 दिसम्बर दिन शनिवार को सुबह 9 बजें से आशीर्वाद गार्डन से होते हुए बूंदा बहू मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई कथा स्थल होमगार्ड ग्रांउड पहुंचेगी। इसमें सभी मंदिरों के पूज्यनीय पुजारीजन, संतजन, मातायें एवं बहिनें एवं सभी सज्जनगण से अपील है कि वह कलश यात्रा में अपनी सहभागिता कर धार्मिक लाभ लें।

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई संपन्न 
दमोह भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा की जिला पदाधिकारियों की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी और  जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल (गुड्डू)की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें 23 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय किसान दिवस कार्यक्रम की चर्चा की और रूपरेखा बनाकर जानकारी दी गई जिसमें भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान दिवस पर 23 दिसंबर को जिला स्तरीय एवं 25 दिसंबर को दमोह जिले के हर मंडल में किसानो का सम्मान होगा
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा दमोह प्रभारी रुपेश सेन, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह लोधी, महामंत्री शैलेंद्र कुशवाहा, महामंत्री संतोष अठ्या, उपाध्यक्ष राजेश सिंघई, मंडल अध्यक्ष टीकाराम सोनी, मंडल प्रभारी टीकाराम पटेल, विधानसभा प्रभारी सुदामा पटेल, शंकर कुर्मी, भूपेंद्र सिंह, इंद्रकुमार चौराहा, दीपचंद पटेल, चन्नू विश्वकर्मा, भरत विश्वकर्मा, लाखन सिंह ठाकुर, रूपलाल विश्वकर्मा, सहित अन्य जिलापदाधिकारी, मंडल प्रभारियों, विधानसभा प्रभारियो और कार्यकर्ताओं की उपस्थिती रही।
 
कॉंग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर आज आयेंगे
दमोह। भारतीय कॉंग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, मप्र कॉंग्रेस के प्रभारी संजय कपूर, दमोह जिले के प्रभारी धर्मेश गई एवं सह प्रभारी पवन पटेल सोमवार दोपहर एक बजे दमोह पधार रहे हैं, जिला कॉंग्रेस कमेटी कार्यालय दमोह में " हाथ से हाथ जोड़ों" अभियान के कार्यक्रम की जिला स्तरीय बैठक लेंगे, इस बैठक में कॉंग्रेस पार्टी के पोलिंग बूथ से ब्लाक स्तर, ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर वार्ड स्तर पर प्रत्येक मतदाता तक कॉंग्रेस कार्यकर्ता जनवरी माह से यह अभियान शुरू करेंगे। बैठक में जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष, सभी ब्लाक के अध्यक्ष, उपस्थित रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments