Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री जयंत मलैया अमृत महोत्सव समारोह.. मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सरकार के मंत्रियों सहित अनेक राजनेता शामिल हुए.. इधर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल मुख्यमंत्री के आने के पहले जबलपुर रवाना हुए..

श्री जयंत मलैया अमृत महोत्सव समारोह..

मप्र के पूर्व वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया के 75 वे जन्मदिन के अवसर पर रविवार दोपहर आयोजित अमृत महोत्सव समारोह में मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं प्रहलाद सिंह पटेल,, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष,सुमित्रा महाजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव एवं भूपेंद्र सिंह सहित पूर्व मंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व सांसद व मंत्री कृष्ण मुरारी मोघे, रामकृश्ण कुसमरिया, अजय विश्नोई, तरूण भानोत, दशरथ सिंह, पूर्व सासंद चंद्रभान सिंह, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया, विधायक श्री पीएल तंतुवाय, विधायक अजय टण्डन, विधायक धमेन्द्र सिंह लोधी, प्रदीप लारिया, शैलेन्द्र जैन सहित अनेक राजनेता शामिल हुए। इधर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कार्यक्रम में शामिल हुए तथा मुख्यमंत्री के दमोह पहुचने के पहले ही जबलपुर रवाना हो गए।

 जयंत मलैया के बिना दमोह अधूरा है.. मुख्यमंत्री
दमोह। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व मंत्री श्री जयंत मलैया के कार्यकाल में मध्यप्रदेश ने सिंचाई क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि अर्जित की है। उन्हें मंत्री मंडल में जो भी कार्य सौंपे गये उन्होंने उन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किये है। वित्त मंत्री के रूप मेंए नगरीय विकास मंत्री की रूप में और सिंचाई मंत्री के रूप में आपका कार्यकाल उपलब्धि भरा रहा है। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दमोह जिले के एकलव्य विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित पूर्व मंत्री श्री जयंत मलैया के अमृत महोत्सव में कही।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह सच है कि जयंत मलैया के बिना दमोह अधूरा है। एक ऐसा व्यक्तित्व है जो सभी का मन जीत ले। आप ने मध्यप्रदेश की बेहतर सेवा की हैए आगे भी आप को काम करते रहना है। उन्होंने श्री मलैया को उनके जीवन के 75 वर्ष  पूर्ण होने पर सुखी निरोग व स्वस्थ्य जीवन के लिये शुभकामनाएं दी।  मुख्यमंत्री ने श्री जयंत मलैया के कार्यो की भूरि.भूरि प्रशंसा करते हुये कहा कि श्री जयंत मलैया बेहद सहज सरल शिष्ट शालीन व्यक्ति है। आपने मध्यप्रदेश की बेहतर सेवा की है। इसके लिये वे मध्यप्रदेश की जनता की ओर से धन्यवाद देते है। यदि कोई कार्य महत्वपूर्ण और गंभीर हो तो उसे सौपने के लिये एक ही व्यक्ति का चेहरा सामने आता वह जयंत मलैया है। उन्हें मंत्रीमण्डल में जिन भी विभागों के कार्य सौपे गये पूरी जिम्मेदारी और कुशलता के साथ पूर्ण किये है। मुख्‌यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में सिंचाई मंत्री के रूप मेंए नगरीय विकास मंत्री के रूप में उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किया हैं। उनके कार्यकाल में प्रदेश की सिंचाई क्षमता में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई।

कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने श्री जयंत मलैया को जीवन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुये उन्हें एक कुशल और जिम्मेदारी से कार्य करने वाला जननायक बताया जो हमेशा जनता की सुख.दुख की चिंता करता है। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने कहा कि श्री जयंत मलैया ने लोगों को आदर्श नेतृत्व दिया। वे एक सफल कार्यकताए नेताए प्रशासक और एक मिलनसार व्यक्ति है। उन्हें जो भी दायित्व मिले उनका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वाहन किया। उनका अमृत महोत्सव के अवसर पर हार्दिक अभिनंदन और स्‌वागत है।
केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने श्री मलैया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते कहा यदि किसी में पीढ़ी के अंतर को खत्म करने की कूबत हैए तो वह आदरणीय जयंत मलैया जी में है। जिससे उनकी मित्रता है उसके लिये जयंत मलैया जी कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते है।  लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि हमारे लिये आज अत्यंत खुशी का दिन है कि हम आज अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुये है। उन्होंने कहा कि श्री मलैया से उनका संबंध 50 साल पुराना है और अनेक यादे जुड़ी हुई है। नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने श्री मलैया को अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि आपका मार्गदर्शन और आर्शीवाद हमेशा मिलता रहेगा।

सांसद श्री व्हीडी शर्मा ने श्री जयंत मलैया को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुये सहज सरल व्यक्तित्व का धनी बताया जिसने हमेशा बुंदेलखंड और प्रदेश में विकास के लिये कार्य किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत मलैया परिवार की ओर से डॉण् सुधा मलैया सिद्धार्थ मलैया निशांत मलैया एवं परिजनों ने तिलक एंव शाल श्री फल से स्वागत किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री अजय विशनोई श्री कैलाश विजय वर्गीय पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया और पूर्व वित्त मंत्री श्री तरूण भनोत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री श्री जयंत मलैया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

मुख्य मंत्री के दमोह पहुंचने पर आत्मीय स्वागत
दमोह। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आज दमोह पहुंचने पर होमगार्ड स्थित हेलिपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा आत्मीय अगवानी की गई। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन सांसद श्री वी डी शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ दमोह पहुंचे थे। हैलीपेड पर वेयरहाउस कार्पेरेशन एवं लॉजिस्टिक अध्यक्ष ;केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री राहुल सिंह विधायक सर्वश्री धर्मेंद्र सिंह विधायक पी एल तंतवाय पूर्व मंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व सांसद श्री चंद्रभान सिंह जिलाध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल श्री अभिलाष पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 कमिश्नर सागर संभाग श्री मुकेश कुमार शुक्ला सागर रेंज आई श्री अनुराग कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार सहित अधिकारियों ने की मुख्यमंत्री की आगवानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान कार्यक्रम उपरांत शाम 5.30 बजे दमोह से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल रवाना हुये।

Post a Comment

0 Comments