दमोह विधानसभा के मंडलों की कार्यसमिति की बैठक
दमोह।
 भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने आकांक्षी विधानसभा 
प्रभारी संजय नगाइच, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, जिला मीडिया प्रभारी 
राघवेंद्र सिंह परिहार ने दमोह विधानसभा के बांदकपुर मंडल, अभाना मंडल, 
बांसा मंडल की कार्यसमिति की बैठक ली और जिला भाजपा कार्यालय में दमयंती 
नगर मंडल की बैठक आयोजित हुई।  बांदकपुर मंडल में 
मंडल अध्यक्ष बृजेश लोधी, हाकम सिंह, देशराज सिंह, सरपंच सुनील डबुल्या, 
जिला पंचायत सदस्य चटन पटेल, सुनीता सोनी मंचासीन रहे। 
मंडलों
 की बैठकों में जिलाध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 
सरकार ने अनेक जनहितेषी योजनाओ के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाया 
है,लाड़ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से कन्याओं को लाभान्वित किया है। हम 
सभी का यह लक्ष्य होना चाहिए कि शक्तिकेंद्रों को हम और अधिक मजबूत करें और
 सभी जिला पदाधिकारी, मंडल के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों के 
पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को समझें और पूर्ण लगन के साथ 
उसका निर्वहन करें। अपने अपने शक्ति केंद्रों पर जाकर अपने दायित्वों का 
निर्वहन करें और शक्तिकेंद्रों को इतना मजबूत बनाकर वोट बैंक को 50 प्रतिशत
 से अधिक करना है। 
सभी कार्य कर्ताओं से संजय नगाइच 
ने कहा कि आप सब पदाधिकारियों का यह दायित्व है कि बूथ स्तर तक 
कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करें और सहयोग करना चाहिए। भारतीय जनता
 पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा अयोध्या जी में भगवान श्रीराम का भव्य
 मंदिर का निर्माण और सैनिकों को आधुनिक हथियारों से लेस करना यह सब 
दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लिए राष्ट्रवाद सर्वप्रथम 
है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय सरकार एवं भाजपा शासित प्रदेश सरकारों 
द्वारा जनहितेषी योजनाएं संचालित की जा रही है उन के माध्यम से हमें बूथ 
स्तर तक संगठन का वोट बैंक बढ़ाना है, हम इस कार्य में सफल होंगे क्योंकि 
भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति राष्ट्रीय हित और समाज हित में है और 
जनता इसे स्वीकार भी करती है। जिला भाजपा 
कार्यालय में दीनदयाल नगर मंडल एवं दमयंती नगर मंडल की बैठक में जिला 
अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री
 संजय राय, विद्यासागर पांडे, अमित बजाज, वर्षा रैकवार, अर्चना जैन, जिला 
सह मीडिया प्रभारी महेंद्र जैन, शिखा जैन, डॉक्टर आलोक अहिरवार, मंचासीन 
रहे, बैठक में दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष पं पवन तिवारी, नगर महामंत्री श्याम
 विश्वकर्मा, रत्नेश खरारे सहित राकेश दुबे एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के 
पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
 विधानसभा
 प्रभारी  एवं जिला उपाध्यक्ष  संजय सेन ने कहा कि हम सभी को संगठन द्वारा 
जो भी कार्यक्रम दिए जाते हैं बूथ स्तर तक हमारे शक्ति केंद्रों में वह 
कार्यक्रम सफल हो इसका प्रयास हम सभी को करना चाहिए।  बांदकपुर
 मंडल की बैठक में  राघवेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि हम जो भी कार्यक्रम 
करते हैं वह जिला स्तर पर हो, मंडल स्तर पर हो या फिर बूथ स्तर पर हो उसका 
प्रचार प्रसार हमें अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अवश्य करना चाहिए तभी 
हमारी बात घर-घर तक पहुंच सकती है। बांदकपुर मंडल की बैठक का संचालन मगन बाजपेई और आभार नरेश पटेल ने किया। बांदकपुर
 मंडल में महामंत्री जय हजारी, देवेश पटेल, शोभा कोरी,राधा  तिवारी, तुलसा 
प्रजापता, पूना बाई, रीता दुबे एवं अभाना मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष 
डालचंद कुशवाहा महामंत्री दान सिंह, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजकुमार 
सिंह, उपस्थित रहे । मंडल की बैठक में मंडल प्रभारी 
रामलाल उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन पटेल, महामंत्री नरेंद्र, विजय 
मंडल पदाधिकारी सहित समस्त मोर्चों के अध्यक्ष पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं 
की विशेष उपस्थिति रही।
कांग्रेसजनों ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुनसिंह की पुण्यतिथि
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस पदाधिकारियों नगर के पार्षदो के साथ वृद्वाश्रम पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर वृद्वजनों को फल वितरित करके मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्र ने कहा कि विंध्य की माटी के सपूत अर्जुन सिंह भारत की राजनीति के क्षितिज पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया वह मप्र के मुख्यमंत्री रहते केन्द्र में महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे।
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस पदाधिकारियों नगर के पार्षदो के साथ वृद्वाश्रम पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर वृद्वजनों को फल वितरित करके मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्र ने कहा कि विंध्य की माटी के सपूत अर्जुन सिंह भारत की राजनीति के क्षितिज पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया वह मप्र के मुख्यमंत्री रहते केन्द्र में महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे।
पारूल टंडन ने कहा कि 
उन्होनें अपने कार्यकाल में दलितो शोषितो अल्पसंख्यको, पिछड़ा वर्ग के 
आरक्षण की मांग को लेकर आवाज बुलंद की एवं मप्र के गरीबों को पट्टा देने की
 शुरूआत उन्होनें की। ललित नायक, अखिल टंडन, वीरेन्द्र ठाकुर, नितिन 
मिश्रा, आशीष पटेल, विक्रम ठाकुर, राशु चौहान, अमर सिंह, राजा रौतेला, 
शैलेन्द्र सिंह, जीशान पठान, राजू बगीरा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, खिल्लू 
ठाकुर ने कहा कि दमोह जिले से उनका अधिक जुड़ाव था। बस स्टेण्ड के पास किसान
 भवन उन्हीं की देन है। जिला कलेक्ट्रेट एवं तहसील का शिलान्यास उन्हीं के 
कार्यकाल मंे बने साथ ही जिले में उन्होंने कई पुलो का निमार्ण कराया। इस 
अवसर पर गजराज सींग, सादिक काजी, छोटू शुक्ला, दामोदर, गोटीराम, शेरू 
कछवाहा आदि की उपस्थिति रहीं। 
अजय टंडन बने भारत जोड़ो उपयात्रा प्रभारी
दमोह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ एवं राज्यसभा सदस्य दिगविजय सिंह ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किमी की पदयात्रा कर रहे। राहुल गांधी की नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दमोह विधायक अजय टंडन की कार्यशैली एवं कार्यक्षमता को देखते हुए शहडोल से लेकर उज्जैन तक पहुॅंचने वाली भारत जोड़ो उपयात्रा का प्रभारी बनाया गया है यह उप यात्रा शहडोल से प्रारंभ होकर उमरिया, कटनी, पन्ना जिले की सीमा से होते हुए दमोह जिले में प्रवेश करेंगी। पुनः दमोह से पथरिया गढ़ाकोटा से होते हुए 25 नवंबर के आसपास उज्जैन पहुंचेगी। यह उपयात्रा उज्जैन मे यात्रा कर रहे राहुल गांधी से मुलाकात कर यात्रा में शामिल होगी। जिन जिला से यह यात्रा गुजरना है वहां के यात्रा सहप्रभारी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को सूचना समय समय पर दे दी जायेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रतनचंद जैन, सागर से उज्जैन तक के यात्रा सह प्रभारी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल को बनाया गया है। विधायक अजय टंडन ने समस्त कांग्रेसजनों आमजनोे से अपील की है कि इस यात्रा को उत्साहपूर्वक सफल बनाने एवं उज्जैन में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की यात्रा में सम्मिलित होने एवं भारतीय जनता पार्टी जो देश को जातिवाद के नाम पर तोड़ना चाहती है तो वहीं राहुल गांधी जो अब तक 8 किमी तक की यात्रा कर विभिन्न प्रांतो से होकर भारत जोड़ने की बात कर रहे है अतः देश की एकता अखंडता की खातिर इस यात्रा में शामिल होकर मंहगाई बेरोजगारी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ शंखनाद करें।
 अमित बजाज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी बने 
दमोह। भारतीय
 जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी ने संभाग प्रभारी मुकेश 
चतुर्वेदी जिला प्रभारी अभिलाष पांडे की सहमति से भाजपा जिला उपाध्यक्ष 
अमित बजाज को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला प्रभारी बनाया गया है। जिस पर उनके मित्रों शुभचिंतकों ने स्वागत कर बधाई दी है।
भाजपा
 नेता अमित बजाज के पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला प्रभारी बनने पर उन्हें सभी 
वरिष्ठ नेताओं हर्ष व्यक्त किया है जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व जिला 
अध्यक्ष हेमंत छाबड़ा विद्यासागर पांडे पंडित बिहारीलाल गौतम दशरथ सिंह 
लोधी संजय सेन ब्रज भूषण गर्ग चंद्रभान पटेल नरोत्तम पटेल बहादुर पटेल 
अरविंद उपाध्याय संजय यादव पवन तिवारी कृष्णा राज श्याम विश्वकर्मा श्याम 
दुबे महिला मोर्चा अध्यक्ष सिखा दें प्रिंसी जैन भरत यादव शैलेश पटेल सैफ 
खान दीपू सेन अभिषेक राय सुमित गुप्ता ओम रैकवार विष्णु साहू आदि प्रमुख 
हैं।
विहिप एवं बजरंग दल का हित चिंतक अभियान आज से 
दमोह। विगत दिवस दमोह नगर के शिव पार्वती मंदिर में  विश्व हिंदू परिषद के 
प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र जी के सानिध्य में हित चिंतक अभियान को लेकर 
दमोह जिला बैठक आहूत की गई ।विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल अगले 15 दिन 
में एक करोड़ हिंदुओं तक पहुंचेगी। इस हेतु छह नवंबर से हित चिंतक अभियान का
 शुभारंभ हो रहा है। यह जानकारी महाकौशल प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री 
सुरेंद्र जी ने बैठक में दी। इसके निमित्त सृष्टि पूर्ति के अवसर पर विश्व 
हिंदू परिषद हित चिंतक अभियान को सर्वस्पर्शी बनाने के लिए जनमानस तक 
पहुंचेगा। इसमें हर समाज के जाति, मत, पंथ और संप्रदाय से संपर्क कर उन्हें
 हिंदू समाज समाज व राष्ट्र के कार्यों से जोड़ेंगा।
इस
 अभियान में सभी वर्ग के लोगों से सम्पर्क किया जाएगा। वकील. इंजीनियर, 
डाक्टर, गायक, न्यायाधीश एवं समाज के गणमान्य नागरिकों को भी जोड़ेंगे एवं 
विश्व हिंदू परिषद् अपने कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। हित 
चिंतक अभियान का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन संस्कारों , गोवंश की 
रक्षा, समरसता,नारी सशक्तीकरण, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, 
मठ-मंदिरों की सुव्यवस्था के साथ ही सर्व हिन्दू समाज को सुसंगठित करते 
हुये उसकी शक्ति का भाव जगाना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
 







 
   
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
0 Comments