Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व वित्त मंत्री जयंत भैया के 75 वे जन्मदिन पर विविध आयोजन.. जिला अस्पताल में रक्तदान, जरूरतमंदों को कंबल वितरित.. शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता.. इधर महानायक बिरसा मुंडा जयंती पर जबेरा विधायक ने निकाली 14 किमी की गौरव तिरंगा पदयात्रा..

 पूर्व मंत्री जयंत मलैया के जन्मदिन पर विविध आयोजन 

दमोह। लाडले सपूत प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री जयंत भैया के 75 वें जन्म दिवस के मौके पर शहर वासियों के साथ समर्थकों के बीच में अपूर्व उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्री मलैया के दमोह आगमन की खबर लगते ही सुबह से ही लोगों का मलैया मिल पहुंचकर जयंत भैया से मिलने, बधाई शुभकामना देने और दीर्घायु जीवन की कामना करने का सिलसिला शुरू हो गया, जो रात तक चलता रहा। 

इस दौरान सभी समाज वर्ग दलों से जुड़े लोगों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भी श्री मलैया से आत्मीय मुलाकात करके उनकी कुशलक्षेम जानी। वही शाल, श्रीफल, मिष्ठान, फूल मालाओं गुलदस्ता केक आदि के साथ लोगों ने अपने लाडले नेता का स्वागत किया और उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की। तारण तरण युवा परिषद् के अध्यक्ष प्रदीप शास्त्री, चैत्यालय के पूर्व श्री अरुण प्रधान, राजेश तारन एवं युवा साथियों ने श्रीफल शाल से सम्मान कर केक काटकर जन्म दिन की बधाई दी

जिला अस्पताल में 22 लोगों ने किया रक्तदान..

जयंत भैया फैंस क्लब के द्वारा पूर्व वित्त मंत्री मध्यप्रदेश शासन जयंत भैया का 75 वे जन्मदिन के अवसर पर 22 लोगों ने रक्तदान करके श्री मलैया के स्वस्थ्य दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर युवा नेता ग्रीन मिशन के संयोजक सिद्धार्थ मलैया, डॉ गिरीश जैन, सिविल सर्जन डॉ राजेश नामदेव, डॉ विशाल शुक्ला, डॉक्टर दिवाकर पटेल,  डॉ सिद्धकी, डॉ अमित जैन, डॉ मनोज जोशी, राजेश, दिनेश प्रजापति, राजेश विनोदे सहित पूरी टीम का कार्यक्रम संयोजक विक्की सेन पार्षद ने आभार माना।

विक्की सेन ने बताया कि जयंत भैया के जन्मदिन पर इस सांकेतिक कार्यक्रम से जागरूकता लाने का प्रयास किया कि रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है और कार्यक्रम की मंशा यही हैं कि हम सब के लाडले नेता सतायू हो दीर्घायु हो। संतोष रोहित, विजय नामदेव, दीपक जैन, राजेंद्र राज, धर्मेंद्र अहिरवार के साथ रक्तदान योद्धा  सिद्धार्थ मलैया ने अपने साथियों के साथ जिला अस्पताल में पहुंचकर रक्तदान किया। 

इस अवसर पर सुधीर जैन, सीताराम पटेल, सोनू सकोर, रोहित जैन, लकी गौर, राहुल विश्वकर्मा, संजय जैन, समा खानम, प्रहलाद राय, पंकज सेन, तरुण जैन, पप्पू तिवारी, हितेश जैन, ललित जैन, शालिगराम मिश्रा, मोनू राजपूत, मदन विश्वकर्मा, नरेंद्र सिंह, मनोज केसरवानी, विजय आहूजा, अजय कुमार नायक आदि ने अपना रक्तदान कर  और केक काटकर जिला अस्पताल में जयंत भैया का जन्मदिन मनाया। वही सिद्धार्थ मलैया ने सभी डॉक्टर स्टाफ और समस्त युवाओं को धन्यवाद दिया।

जरूरतमंद वृद्धों को कंबल वितरित किए गए..
पूर्व मंत्री श्री जयंत कुमार मलैया जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर बजरिया वार्ड 3 में दिनेश राठौर एवं प्रीति राठौर एवं उनकी मित्र मंडली के द्वारा बड़ी धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया।

 जयंत मलैया का श्री श्रीफल साल और आरती उतार कर सम्मान किया गया,, एवं वार्ड के वृद्ध लोगों का सम्मान कर साल और कंबल वितरण किए गए, जयंत मलैया के साथ मनीष तिवारी विवेक अग्रवाल रमन खत्री कपिल सोनी, रितेश सोनी, गीतेश अटिया एवं अन्य लोग उपस्थित हुए।

 सौजन्य में दिनेश राठौर, धर्मेंद्र डी.के रोहित, चांदनी रोहित, नीरज राठौर, आकाश सेन, उदय खरारे, कमलेश चेनपुरिया, गुड्डू राठौर, मोनू राठौर, विनय सपेरा, प्रगति सपेरा, मानव राठौर, आदेश खतरे हरनाम मसाब आदि साथ रहे।

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा जन्म जयंती जबेरा विधायक ने निकाली गौरव तिरंगा पद यात्रा

दमोह। बिरसा मुंडा जन्म जयंती के अवसर पर जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के साथ सैकड़ों लोगों ने 14 किलोमीटर की गौरव तिरंगा पदयात्रा निकाली। यात्रा चौरई ग्राम से प्रारंभ हुई भैंसा तिलगंवा से होते हुए वीरांगना रानी दुर्गावती पार्क सिग्रामपुर मैं समापन हुआ। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।

 इस अवस्त पर जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भगवान बिरसा मुंडा  के स्वतंत्रता संग्राम में किए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा आज पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रहा है। मैं देश के महान क्रांतिकारी, महान सपूत भगवान बिरसा मुंडा को सादर नमन करता हूं।  स्वतंत्रता के आंदोलन में महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई में उनके योगदान और बलिदान के प्रेरक को आमजन को बताया। साथ ही प्रतिवर्ष गौरव तिरंगा पदयात्रा बिरसा मुंडा जी की जयंती पर निकाले जाने की घोषणा की गई।

इस अवसर पर भाव सिंह शिक्षक,सत्येन्द्र सिंह, विनीता ठाकुर,मंडल अध्यक्ष जुगल शर्मा, मंडल अध्यक्ष भारत सिंह, जिला मंत्री उत्तम सिंह, तेंदूखेड़ा नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश जैन, खड़ग सींग मासाब, सरपंच सुनील ठाकुर, सरपंच अजय सोनकर, पंचम ठाकुर, अनुसूचित जनजाति जिला मंत्री विवेक शाह,अजय राय, रामस्वरूप राय मंदीप यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संग्राम सिंह, संतोष अवस्थी, राजेश मरावी,अजय ठाकुर,विजय ठाकुर, हेमराज ध्रवे, सरपंच रतन ठाकुर,बड़ी संख्या में लोगो की उपस्तिथि रही।

Post a Comment

0 Comments